शफाअत हुसैन बोले- देवबंद में वक्फ बोर्ड कराएगा सौ कमरों के अतिथिगृह का निर्माण
उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक सैयद शफाअत हुसैन ने कहा कि इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ की ऐतिहासिक महत्वत्ता को देखते हुए वक्फ बोर्ड की जमीन पर अतिथिगृह का निर्माण कराया जाएगा। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना न करने पड़े।
हादसे में मरने वालों की उम्र 25 से 35 साल बताई जा रही है। फिलहाल टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हैं।
बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में जन शक्ति नाम से कोल्ड स्टोर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
मेरठ में बड़ा हादसा: बसपा पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटा, चार की मौत, 50 से अधिक घायल
मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत से मचा कोहराम
मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शिवनगर खानपुर गढ़ी में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
बागपत में हमलावरों ने एक स्कूल की बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे छात्रों में चीख-पुकार मच गई और बाल-बाल उनकी जान बची। उधर, मेरठ के हस्तिनापुर में टंकी के खुले गड्ढे में गिरने से गोवंश की मौत हो गई।
बागपत में फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कई हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।