02:25 PM, 12-Apr-2024
पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े कार चोर
मेरठ में कुछ दिन पहले मोदीपुरम के शिव नगर से चोरी हुई इको कार के मामले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरों को पकड़ लिया। जबकि, उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने चोरों के पास से कार बरामद की है। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम बुनकर नगर कांच का पुल थाना लिसाड़ी गेट निवासी इफरोज और फरहान बताया।
वहीं, फरार साथी सेक्टर तीन माधवपुरम निवासी इरफान, दिलशाद व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना सिटी स्टेशन जिला पलवल हरियाणा निवासी खुर्शीद बताया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेज दिया, जबकि फरार तीनों चोरों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी।