फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: शावक से मचा हड़कंप, मुजफ्फरनगर में दुल्हन की मौत, मिहिर भोज के बोर्ड को तोड़ा, आक्रोश

Sun, 05 May 2024 05:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live: बिजनौर के एक गांव में गुलदार का शावक आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़ कर ले गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी की ताजा खबरें-
विज्ञापन
शावक को पिंजरे में बंद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:39 PM, 05-May-2024

मोरना में मिहिर भोज के बोर्ड को तोड़ा, लोगों में आक्रोश

मेरठ में भावनपुर थाना के गांव मोरना में शरारती तत्वों ने गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड को तोड़ दिया। जिस पर गांव के लोगों ने हंगामा किया। इस मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। उधर, गांव निवासी अंकित ने तीन युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी ही। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने गांव के 80 वर्ष के बुजुर्ग बालेराम के साथ मारपीट कर दी। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व में भी कई बार शरारती तत्वों ने बोर्ड के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

05:04 PM, 05-May-2024

IPL मैचों में सट्टा लगाने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

बागपत में आईपीएल मैचों में सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल फोन और 1.53 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

04:08 PM, 05-May-2024
जंगल में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला

जंगल में लगी भीषण आग

मेरठ में कंकरखेड़ा के ग्रास मंडी के जंगल में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

विज्ञापन
02:42 PM, 05-May-2024

पति के घर पहुंचते ही दुल्हन हुई अचेत, उपचार के दौरान मौत

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में शनिवार की देर रात्रि जैसे ही युवक निकाह कर अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो पत्नी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया था।

12:23 PM, 05-May-2024

धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला, फिर खुद पर किए वार

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी में एक युवक ने गृह कलेश में घटना को अंजाम दे डाला। उसने पहले पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में खुद को भी धारदार हथियार से वार कर घायल कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
11:55 AM, 05-May-2024
शतरंज खेलते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

जिला स्तरीय अंडर-9 व 11 की शतरंज प्रतियोगिता शुरू

बिजनौर में चैस क्लब इंदिरा बाल भवन में रविवार सुबह जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हो गई। शतरंज खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर खेल की शुरुआत की। अतिथि एसडीएम सदर एवं बीएसए ने बच्चों का परिचय किया। पहली बार परिषदीय और सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों के छात्र शतरंज खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शिक्षक दुष्यंत चौधरी ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित शतरंज खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

11:41 AM, 05-May-2024

West UP News Live: शावक से मचा हड़कंप, मुजफ्फरनगर में दुल्हन की मौत, मिहिर भोज के बोर्ड को तोड़ा, आक्रोश

बिजनौर जनपद में चांदपुर के गांव बुंदरा कला में शावक के आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

रविवार की सुबह क्षेत्र के गांव बुंदरा कला में गांव के बाहर रिहायशी क्षेत्र में गुलदार का शावक आ जाने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को पकड़ लिया। इसके बाद टीम शावक को पिंजड़े में बंद कर कार्यालय ले आई है। वन क्षेत्रीय अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि शावक की उम्र करीब पांच छह माह है। शावक स्वस्थ है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें