मेरठ के किठौर में छात्रा से बर्बरता के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को धर दबोचा है। वहीं इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
दौराला से परतापुर तक 18 किमी में बंद होंगे 22 कट, अंडरपास बनेंगे
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जोखिम भरा सफर अब सुरक्षित होगा। दौराला से परतापुर तक 18 किमी में एक्सीडेंट जोन बन चुके 22 कट बंद किए जाएंगे। उनकी जगह पर अंडरपास बनेंगे। जिलाधिकारी ने इस विषय पर पुलिस-प्रशासन के साथ मंथन के बाद अंडरपास बनाने का प्रस्ताव एनएचएआई को भेज दिया है।
दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) में दौराला से परतापुर की दूरी करीब 18 किमी है, जिसमें वैध व अवैध 22 कट है। यहां अक्सर एक्सीडेंट से लोगों की जान जाती है। यातायात को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए डीएम ने इस मार्ग पर 18 किमी के दायरे में खतरनाक बन चुके कट बंद करके अंडरपास बनाने का प्रस्ताव एनएचएआई को भेजा है। इस प्रस्ताव को तैयार करने से पहले जिलाधिकारी दीपक मीणा और पुलिस अफसरों के बीच तीन बार बैठक हुई।
19 ब्लैक स्पॉट होंगे खत्म :
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना कि इस 18 किमी की दूरी में 19 ब्लैक स्पॉट हैं। जिले में 21 से से 19 ब्लैक यहीं हैं।वैध-अवैध कट बंद होने और अंडरपास की सुविधा से सभी 19 ब्लैक स्पाॅट खत्म हो जायेंगे। ट्रैफिक विभाग ने इसकी मॉनीटरिंग करके डीएम की बैठक में अपना प्रस्ताव बनाकर रखा था। जिला प्रशासन इससे सहमत है।
भैसाली बस अड्डा भी शिफ्ट होगा : रैपिड प्रोजेक्ट को भैसाली बस अड्डा की जमीन देना और उसके बदले में एनएच-58 पर तीन अस्थायी बस अड्डे और एक स्थाई बस अड्डे की जमीन के लिए बात चल रही है। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट बनाकर रैपिड के अधिकारियों को दे दी है।
सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान सात से 12 अगस्त तक चलाया जाएगा। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गढ़ रोड स्थित होटल में बैठक हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि दिसंबर तक खसरा का उन्मूलन किया जाना है, जिसके लिए आगामी तीन महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं। सघन मिशन इंद्रधनुष के दौरान इन क्षेत्रों में टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दीपक कैम, मोनिका चौधरी, परविंदर कुमार, निगहत सुल्ताना और सुनील कुमार आदि रहे।