12:02 PM, 08-Apr-2023
कोरोना का हमला तेज, चार महिलाओं सहित छह मरीज मिले
मेरठ में कोरोना का हमला तेज होता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को 442 लोगों की जांच की गई। इनमें चार महिलाओं समेत कोरोना के छह मरीज मिले। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इनमें दो अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 8 होम आइसोलेशन में हैं।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि नए मरीज शकूर नगर, अब्दुल्लापुर, तहसील कुंडा और परीक्षितगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 30 से 60 साल के बीच है। इनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। हालत ज्यादा गंभीर नहीं है।