04:33 PM, 16-Jan-2024
बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ में कासिमपुर माजरा से बीते दिन खेलते हुए एक छह वर्षीय बच्ची लवी पुत्री अर्जुन जाटव गायब हो गई थी। इसकी थाने पर गुमशुदी दर्ज कराई गई। वहीं, मंगलवार को पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड, ड्रोन और जंगलों में ग्रामीणों के साथ मिलकर छानबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। माजरा पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक प्रताप ने बताया कि जो आसपास सीसी कैमरे लगे हैं, उन्हें खंगाल कर जानकारी जुटा जा रही है।