06:21 PM, 27-Mar-2024
खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
गोलबॉल में दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल की टीमें जीतीं
नेत्रहीन खिलाड़ियों की तीसरी राष्ट्रीय गोलबॉल प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता के मुकाबले बुधवार से शुरू हुए। इनमें हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में पुरुषों में हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तर-प्रदेश, हिमाचल प्रदेश की टीमें तथा महिलाओं में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को प्रशिक्षकों और रेफरी का सेमिनार कराया गया था। टीमों के बीच मुकाबले बुधवार से शुरू हुए। प्रतियोगिता का पहला मैच हरियाणा व बिहार के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम दस प्वाइंट से विजेता बनी। दूसरा मुकाबला अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना के बीच खेला गया, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की टीम ने 20 प्वाइंट से जीत प्राप्त की।
तीसरे मुकाबले में दिल्ली ने चंडीगढ़ को दस प्वाइंट से हराया। चौथा मैच महाराष्ट्र व हरियाणा के मध्य खेला गया, जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने 10 प्वाइंट से जीत हासिल की। इससे पहले प्रतियोगिता का का शुभारंभ ए डेविड द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस में निर्णायक कमलकांत, भूपेंद्र शर्मा, सुमित डोलरा, राहुल, ओमकार, तुषिता, रंजीत सिंह, विपिन गुप्ता, विनायक, सुनील सावन रहे। प्रतियोगिता के दौरान खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना, स्वराज सिंह, कुनाल गोयाट, ऋषिकांत शर्मा, अरुणा, काशीनरेश यादव, नेहा, आरती, नरेश नयाल, लाल धर्मेंद्र प्रताप, बृजेश कुमार, रीना पाल, अक्षित धीमान, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।