05:48 PM, 26-Dec-2023
बैंक के सामने मारपीट पर मच गया लूट का शोर, दौड़ी पुलिस
बिजनौर के सिविल लाइन में बड़ौदा बैंक की शाखा के बाहर दिनदहाड़े लूट का शोर मच गया। लूट की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बैंक से रकम की निकासी को लेकर जानकारी ली। उधर, जिन पर लूट का आरोप लगा, वे भी खुद ही थाने पहुंच गए। पड़ताल में मामला मारपीट का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।