दबंगों से आहत महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार
मेरठ के कंकरखेड़ा में दबंगों से परेशान एक महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पावली खास निवासी गुलशमा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को बताया कि काफी समय पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है। आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उसके साथ आए दिन बदतमीजी करता है। आरोप लगाया कि आरोपी गांव के रास्ते में उसके साथ छींटाकशी में अभद्रता करते हैं।
आरोप है कि चार दिन पूर्व पड़ोसी जबरन उसके घर में घुस गए थे। जहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में की थी। लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की थी।