फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: हादसे में सिपाही की मौत, बुलेट से जा रहा था ड्यूटी, मेरठ में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

Thu, 09 Mar 2023 09:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Meerut news - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:28 PM, 09-Mar-2023

मेरठ में कंकरखेड़ा के फाजलपुर में डीजे पर नाचने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया। मारपीट में महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

09:26 PM, 09-Mar-2023

मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली के पास आवारा गोवंश की चपेट में आकर एक सिपाही की मौत हो गई। बताया गया कि सिपाही संजीव शर्मा बुलेट बाइक पर सवार होकर भूनी से लिसाड़ी गेट थाना जा रहा था।

पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले सरूरपुर थाने से लिसाड़ीगेट ट्रांसफर हुआ था।

09:08 PM, 09-Mar-2023

सहारनपुर के सरसावा में इब्राहीमी रेलवे फाटक के समीप रेल से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शव की शिनाख्त होने के पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रेल कर्मियों ने इब्राहिमी रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ शव देखा। रेल कर्मियों ने सरसावा रेलवे स्टेशन पर सूचना की। जहां से सरसावा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की और आसपास जमा हुए लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जिससे मृतक की शिनाख्त हो गई। मौके पर पहुंचे जोगिंदर ने मृतक की पहचान अपने पिता सुक्रमपाल 70 वर्ष निवासी सरसावा के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सड़क हादसे में युवक की मौत

सरसावा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सागर (19) पुत्र प्रदीप मौहल्ला जनकपुरी व गौरव पुत्र पूरन मौहल्ला हकीकत नगर सहारनपुर, सरसावा से स्कूटी पर सहारनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पिलखनी के समीप पहुंचे स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसा देख राहगीरों ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर करीब सागर की मौत हो गई। पुलिस ने घायल द्वारा दी गई जानकारी के उपरांत परिजनों को हादसे की खबर देते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
08:18 PM, 09-Mar-2023

परिजनों के डांटने पर किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में माता-पिता के डांटने से नाराज होकर किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चुनहेटी शेख निवासी हीना ( 15) पुत्री इकराम ने लगभग एक बजे माता-पिता से नाराज होकर गांव के पास ही स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। 

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन, मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले जाने की मांग की। जिस पर प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने परिजनों से लिखित में लिया और शव को उनके सुपुर्द पर दिया। 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों के डांटने पर किशोरी ने आत्महत्या की है।

07:09 PM, 09-Mar-2023

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सर्कस में साइकिल चलाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

सहारनपुर के गंगोह में कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 30 वर्षीय मोहन कुमार अपने एक साथी के साथ बनारस में साइकिल चलाने के लिए गया था। वहां से करीब एक माह बाद वह अपने घर पर लौट रहा था। वहीं बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला इलाही बख्श में मंजिल के सामने उसका शव पड़ा मिला। उस समय तो उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी लेकिन, बाद में उसकी पहचान कर ली गई। पहचान होने पर कोतवाली पुलिस ने परिजनों को दी।

सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कोतवाली पहुंचे उसके भाई मनोज कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 

अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी राजकुमार का कहना है कि पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले हैं। हालाकि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
07:03 PM, 09-Mar-2023

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिजनौर में चांदपुर-हल्दौर रोड पर चीनी मिल के पास एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

चांदपुर हल्दौर रोड चीनी मिल के पास निवासी स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा के करीब 40 वर्षीय पुत्र मोहित शर्मा ने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

01:07 PM, 09-Mar-2023

बागपत ईंट भट्ठे पर ट्रेक्टर पलटने से मजदूर की मौत

बागपत के सरूरपुर कलां गांव के ईंट भट्ठे पर ट्रेक्टर पलटने से मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले मजदूर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी मामूली रूप से घायल गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले शिव कुमार ने बताया कि उसका चाचा राजकुमार(32) पुत्र केमल सिंह अपने साथी राजू के साथ बुधवार को ट्रेक्टर लेकर जा रहा था। तभी ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

राजकुमार ट्रेक्टर के नीचे दब गया। जिसे किसी तरह निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर घायल राजू को मामूली उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगा।

01:01 PM, 09-Mar-2023

ब्रह्मपुरी से 3 साल की बच्ची लापता, शव नाले से बरामद

मेरठ के ब्रहमपुरी में घर के बाहर से 3 साल की बच्ची गायब हो गई। बताया जा रहा है बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। अचानक गायब हो गई। बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत की। काफी तलाश के बावजूद बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। गुरुवार सुबह बच्ची की नाले में तलाश की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से जब बच्ची की नाले में तलाश कराई तो दोपहर को बच्ची का शव नाले से बरामद हो गया। बच्ची का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

12:59 PM, 09-Mar-2023

शराब के नशे में धुत दबंगों ने जमकर मचाया उत्पात, पीड़ितों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास

कंकरखेड़ा की रोहटा रोड पर बुधवार को घर के बाहर बैठे चार युवकों पर दबंगों ने स्कॉर्पियो चढ़ा दी। गाड़ी की टक्कर से चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से चारों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चारों युवक चोट लगने से घायल हो गए। इसी बीच एक हमलावर ने दो राउंड फायर कर दिया। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

12:58 PM, 09-Mar-2023

शादी में बुलेट व एक लाख नहीं मिलने पर दूल्हा पक्ष ने रिश्ता तोड़ा

मेरठ में शादी के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये नहीं मिलने पर दूल्हा पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलापफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

12:23 PM, 09-Mar-2023

Meerut News Live: हादसे में सिपाही की मौत, बुलेट से जा रहा था ड्यूटी, मेरठ में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सात साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पिता ही मासूम बेटी का हत्यारा निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा है कि बच्ची को गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसके साथ अनैतिक कार्य होने की बात सामने आई है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने बुखार के चलते बच्ची की मौत होने की जानकारी दी थी, जबकि गांव बच्ची के मामा ने बच्ची के पिता पर मारपीट कर बच्ची को मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बच्ची के साथ अनैतिक कार्य होने की बात सामने आई है। जांच में पता चला कि सनव्वर ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म भी कोशिश की। मामले में हत्या के अलावा पोक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। जांच में पता चला कि आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसी गुस्से में उसने बच्ची की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें