12:58 PM, 23-Nov-2023
चोरों के निशाने पर ट्यूबवैल, कीमती सामान चोरी
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में किसानों की ट्यूबवेलों से चोरी की वारदातों का सिलसिला जारी हैं। गांव निरगाजनी में बुधवार रात को दो ट्यूबवेलों से कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पूर्व प्रधान राजकुमार समेत दो किसानों की ट्यूबवेलों से अज्ञात चोरों ने चोरी की। वहीं, दिन निकलने पर वारदात की जानकारी मिली। चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दर्जनों किसानों ने पुलिस से चोरी के खुलासे की मांग की है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।