मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में दुकान से सामान लेने जा रहे आबकारी विभाग के कर्मचारी को पड़ोसी के कुत्ते ने कई जगह नोच डाला। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। पीड़ित ने थाने में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी है। गंगानगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव में मोहित आबकारी विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मोहित के मुताबिक वह बुधवार शाम को पास की दुकान से सामान लेने जा रहा था। तभी पड़ोसी के कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया और हाथ व कमर पर कई जगह नोच डाला। आसपास के लोगों ने मोहित को बचाया। मोहित का आरोप है कि जब वह शिकायत करने पड़ोसी के यहां गया तो उसके साथ गाली गलौज कर दी। संवाद
मेरठ क्षेत्र में 25 हजार से अधिक उपभोक्ता 50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार हैं। उपभोक्तओं पर 125 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। प्रतिमाह विभाग की ओर से 100 करोड़ से भी अधिक की वसूली की जाती है। बकाया वसूली के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है लेकिन सरकारी विभागों और बड़े बकाएदारों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता।
1361 रुपए बकाया थे काट दिया कनेक्शन
मानसरोवर निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि उनका अप्रैल माह का 1361 रुपए का बिल बकाया था। बिल जमा न होने के चलते बुधवार को उनका कनेक्शन काट दिया गया। बिज जमा करने के बाद कनेक्शन जुड़वाने में भी कई घंटे का समय लग गया।
12 घंटे बाद भी नहीं जुड़ा कनेक्शन
शास्त्रीनगर कुटी चौपला निवासी ब्रजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को महज 2000 रुपए के बकाए के चलते उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। बिल भी जमा कर दिया है लेकिन 12 घंटे से अधिक समय बाद भी उनका कनेक्शन नहीं जुड़ा है।
बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। पिछले दो दिनों से अभियान जारी है। जिन उपभोक्ताओं पर दूसरे माह का बिल बकाया है उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। -एके सिंह, अधीक्षण अभियंता