मुजफ्फरनगर में खतौली स्थित नवीन मंडी स्थल में सपा रालोद गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन शुरू किया गया। गठबंधन के नेताओं की चेतावनी के बाद शुक्रवार की शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया था। खतौली की नवीन मंडी में ही भाईचारा सम्मेलन करने को अनुमति शर्तों के साथ दे दी गई। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
क्रिसमस नजदीक ही है ऐसे में मेरठ में विभिन स्थानों पर क्रिसमस के लिए कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। शहर के व्हीलर्स क्लब में रविवार को क्रिसमस कार्निवाल आयोजित किया गया है।
बाइक सवार को गोली मारी, घायल
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित जुर्रानपुर फाटक के पास बाइक सवार राजकुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी शेरगढ़ी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, राजकुमार एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार रात वह बाइक पर सवार होकर पत्नी रिया से फोन पर बात करते हुए बिजली बंबा बाईपास के रास्ते हापुड़ रोड की ओर जा रहे थे। जब वह जुर्रानपुर फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात हमलावर ने उनके पेट में गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।