07:09 PM, 30-Jun-2023
मौसेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले को 25 वर्ष की सजा
सहारनपुर में मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप सिद्ध हो जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट कक्ष संख्या-13 शबीह जेहरा ने विकासनगर निवासी हर्ष थापा को 25 साल के कारावास और 53 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विशेष लोक अभियोजक संजय मालिक ने बताया की पीड़िता का अपनी मौसी के लड़के हर्ष थापा के साथ घटना से दो वर्ष पूर्व संपर्क था। उस दौरान के पीड़िता के कुछ वीडियो और फोटो हर्ष थापा के पास थे, जिन्हें वो वायरल करने की धमकी देता था। पीड़िता को परेशान करता रहता था, उसके देह शोषण किया और मारपीट करके जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। पुलिस ने गत दो जुलाई 2022 को मामला दर्ज कर विवेचना उपरान्त हर्ष थापा के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने और 5L/6 पोक्सो एक्ट में आरोप पत्र पेश किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए न्यायालय ने हर्ष थापा को 25 वर्ष के कारावास और 53 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। वह एक साल से जेल में है।