फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: चोरों ने दो मकानों पर बोला धावा, अग्निशमन दिवस पर मुंबई बंदरगाह के शहीदों को किया नमन

Fri, 14 Apr 2023 05:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

Meerut News Live : चोरों ने देर रात में दो मकानों पर धावा बोल दिया। दोनों मकानों से चोर करीब 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:41 PM, 14-Apr-2023

थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने का मामला, खूब वायरल हो रहा वीडियो

बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के रटौल में एक होटल पर थूक कर रोटी बनाते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने में विरोध प्रदर्शन कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

05:38 PM, 14-Apr-2023

अग्निशमन दिवस पर मुंबई बंदरगाह में भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मचारियों को विभागीय कर्मचारियों की ओर से श्रद्घांजलि दी गई। अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में अग्निशमन जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ।

गांव समीपुर स्थित अग्निशमन कार्यालय पर अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मचारियों ने 1944 में मुंबई बंदरगाह भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मचारियों को नमन किया। कर्मचारियों ने शहीदों की स्मृति में पुष्प-माला अर्पित कर सेवाभाव का संकल्प लिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में अग्नि कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी।

सीओ ने रेलवे स्टेशन चौराहे से अग्नि सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया। अग्निशमन प्रभारी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लापरवाही से होने वाले अग्निकांडों से बचने, गेहूं की गहाई और अन्य कृषि कार्य के दौरान बिजली के तारों को कार्य से दूर रखने, रसोई गैस इस्तेमाल में सतर्कता बरतने सहित अग्नि सुरक्षा के इंतेजाम रखने के प्रति जागरूक किया।

12:56 PM, 14-Apr-2023

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में अवैध रूप से हथियार लहराते हुए डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास अवैध हथियार भी बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने अवैध हथियार के साथ डांस कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले थाना क्षेत्र के गांव लंढौरा गुर्जर निवासी दीपचंद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
12:49 PM, 14-Apr-2023

Meerut News Live: चोरों ने दो मकानों पर बोला धावा, अग्निशमन दिवस पर मुंबई बंदरगाह के शहीदों को किया नमन

मेरठ जनपद के मोदीपुरम में अप्पू एनक्लेव कॉलोनी में गुरुवार देर रात चोरों ने बंद पड़े दो मकानों पर धावा बोल दिया। चोरों ने दोनों मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, शुक्रवार सुबह मकानों के ताले टूटे देख पड़ोसियों ने मकान मालिकों को जानकारी दी। बताया गया कि चोर दोनों मकान से करीब 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें