04:11 PM, 13-Mar-2023
आज से सिटी स्टेशन पर लगेगी उत्पादों की प्रदर्शनी
प्रधानमंत्री की वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्कीम के तहत 10 उत्पादकों की लॉटरी निकाली गई है, जो सोमवार से सिटी स्टेशन पर अपने उत्पादों को एक-एक माह के लिए प्रदर्शित करेंगे। रेलवे की तरफ से एक बड़ा स्टॉल दिया गया है, जिसका दो हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि योजना के तहत जिले के कई उत्पादकों ने आवेदन किया।
सभी आवेदनों की जांच करने के बाद लॉटरी निकाली गई, जिसमें 10 उत्पादकों का चयन किया गया। लाॅटरी के तहत सोमवार से 12 अप्रैल तक एमएच मित्तल कैंची उत्पाद, एमडी इमरान 13 अप्रैल से 12 मई तक आर्ट क्राफ्ट, आदिल 13 मई से 12 जून तक लकड़ी उत्पाद, वसीम 13 जून से 12 जुलाई तक आर्ट एंड क्राफ्ट, एमडी चकी 13 जुलाई से 12 अगस्त तक हैंडीक्राफ्ट, एमडी आबिद 13 अगस्त से 12 सितंबर तक खिलौना एवं वुडन, अब्दुल 13 सितंबर से 12 अक्तूबर तक वुडन वर्क, हरमन स्पोर्ट्स 13 अक्तूबर से 12 नवंबर तक स्पोर्ट्स की प्रदर्शनी लगाएंगे।