फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: सरधना-दौराला में पुल का संपर्क मार्ग फिर धंसा, खेल कोटे से नौकरी पर खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

Mon, 10 Jul 2023 10:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

Meerut News Live : मुजफ्फरनगर में एक कपड़ा व्यापारी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि वह अविवाहित था। इसके अलावा जिले में ही एक महिला दीवार के नीचे दब गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
तिरंगा कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 10-Jul-2023

दिव्या काकरान को नायब तहसीलदार बनाने के बाद सरकार की नीति से खफा हुए खिलाड़ी

 



 

10:43 PM, 10-Jul-2023

दौराला-सरधना मार्ग पर गंगनहर पुल का संपर्क मार्ग बारिश के चलते बनने के दो माह बाद ही धंस गया। सूचना पर डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत व्यवस्था दुरूस्त कराने की निर्देश दिए। इस सबके बीच बस इतनी राहत रही कि कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने पहले ही इस पुल को बंद कर दिया था। पुराने पुल से आवागमन जारी है।

सरधना गंगनहर पर ब्रिटिशकाल में बनाए गए पुल की अवधि पूरी हो चुकी थी। लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम द्वारा नए पुलों का निर्माण कराया गया है। सरधना में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण किया गया है। दो माह पहले ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। तीन दिन से लगातार बारिश के चलते सोमवार को नवनिर्मित पुल पर एक बड़ा गड्ढा दिखाई दिया।

तैनात पुलिस कर्मियों ने देखा तो एप्रोच रोड करीब पांच फुट तक धंस चुकी थी। मामले की जानकारी लगने पर डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौके पर पहुंचे और एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सरधना गंगनहर पुल की एप्रोच रोड के नीचे की मिट्टी बारिश के चलते बैठ गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। नवनिर्मित पुल पर आवागमन से पहले ही एप्रोच रोड का दुरूस्त कराया जाएगा।

04:06 PM, 10-Jul-2023

शामली के झिंझाना में कावंड यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। गत रात्रि हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। थाना भवन रेलवे अंडर पास में जल भराव के कारण लोगों को भटकना पड़ रहा है। 
     
कावंड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिसमें जनपद में हरियाणा, पंजाब के कांवड़ियों के आवागमन से भीड़ बराबर बढ़ रही है। पहले तो जनपद की सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसमें हल्के वाहनों को जनपद में प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन कावंड यात्रा की बढ़ती संख्या के चलते प्रशासन द्वारा पहले रूट डायवर्ट के बाद बीती रात से जनपद में हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 

विज्ञापन
04:01 PM, 10-Jul-2023

शिवाया टोल प्लाजा से गाजियाबाद तक वन-वे हुआ हाईवे

शिवाया टोल प्लाजा से लेकर गाजियाबाद तक पूरे हाईवे को वन-वे कर दिया गया है। परतापुर बाईपास से लेकर गाजियाबाद तक एक साइड ही वाहन चलेंगे। वहीं, हापुर रोड और गढ़ रोड पर अभी वन-वे की व्यवस्था लागू नहीं की गई है। यहां सिर्फ भारी वाहनों का डायवर्जन किया गया है।

वहीं, दिल्ली रोड पर अभी दोनों तरफ ट्रैफिक चल रहा है। यहां पर अभी वन-वे व्यवस्था लागू नहीं की गई है। इसके बावजूद जगह-जगह सभी कट को बंद कर दिया गया है। टीपी नगर गेट से परतापुर तक एक कट शॉप्रिक्स मॉल चौराहे पर खुला है, दूसरा वासु ऑटोमोबाइल्स से आगे। इसके अलावा सभी कट बंद है।

04:00 PM, 10-Jul-2023

गैर इरादतन हत्या में दो सगे भाइयों समेत तीन को 10-10 साल कैद

मुजफ्फरनगर में शामली के सिलावर गांव में सात साल पहले झगड़े के दौरान बुजुर्ग की मौत के मामले में अदालत ने तीन दोषियों को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-14 की पीठासीन अधिकारी रीमा मल्होत्रा ने फैसला सुनाया।

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी वीरेंद्र कुमार नागर ने बताया कि नौ मार्च 2016 को शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के सिलावर गांव में हुए झगड़े में बुजुर्ग मांगेराम घायल हो गए थे। परिजनों ने शामली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। वारदात में मृतक के बेटे पंकज कुमार ने गांव के ही रोशन व शेखर पुत्र जयपाल और पप्पू पुत्र बेगराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 304 में आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-14 में हुई। सोमवार को अदालत ने तीनों अभियुक्तों पर दोष सिद्ध करते हुए फैसला सुनाया। दोषियों को गैर इरादतन हत्या में 10-10 साल कैद और 40-40 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर अभियुक्तों को एक-एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 

विज्ञापन
02:33 PM, 10-Jul-2023

बारिश में धराशायी हुए दो मजदूरों के मकान

सहारनपुर के गागलहेड़ी में तीन दिनों से हो रही बारिश में दो मजदूरों के मकान धराशायी हो गए। मकान में रखा सब सामान नष्ट हो गया।
     
जानकारी के अनुसार, रंगेल निवासी इसराइल पुत्र कुर्बान का लेंटर सोमवार सुबह अचानक गिर गया। इसराइल ने बताया कि कमरे में उस समय कोई नहीं था लेकिन, कमरे में रखा सब सामान नष्ट हो गया। वहीं, उग्राहु निवासी सुनील पुत्र चेतराम का कच्चा मकान रविवार की शाम गिर गया। सुनील ने बताया कि घर में अनाज की टंकी रखी थी। कच्चे मकान के टपकने की वजह से पड़ोस के एक मकान में रह रहे थे। अचानक ही मकान की छत गिर गई। जिससे वो लोग बच गए।

02:03 PM, 10-Jul-2023

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

शामली के कांधला में कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी युवक की बागपत के रटोल में बाग में कार्य करते हुए हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक युवक के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

02:01 PM, 10-Jul-2023

बिजनौर के चांदपुर में हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट कटी संपर्क सड़क को मरम्मत कर पैदल व बाइक सवार यात्रियों के लिए कई दिनों से खोला हुआ था। वहीं, शुक्रवार सुबह करीब दस बजे से सभी प्रकार के वाहन व पैदल यात्रियों का आवागमन बंद कर दिया गया। बताया गया कि सड़क कटान रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा प्रबंध करने के लिए मिट्टी हटाई गई हैं।

12:48 PM, 10-Jul-2023
बारिश से अंडरपास में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

बारिश से अंडरपास में भरा पानी, आवागमन बाधित

मेरठ में बारिश से मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर अंडरपास में जलभराव हो गया। इसके चलते ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जलनिकासी की मांग की है।

मोहम्मदपुर गूमी, नंगला शेरखां उर्फ जैनपुर, गगोल, नूरनगर गांव के अलावा ग्रहम, ऑर्चिड, भगवती कुंज, ग्रीन विलेज आदि कॉलोनी का संपर्क कट गया है। इन कॉलोनियों में मार्केट न होने के कारण अधिकांश लोग अंडरपास से होकर लिसाड़ी गांव में खरीदारी करने आते हैं। यह अंडरपास बिजली बंबा बाईपास और भूमिया पुल मार्ग को जोड़ता है। अब कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली और हापुड़ रोड का ट्रैफिक इस मार्ग से गुजर रहा है। जिससे इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह का कहना है कि जल्द ही इस अंडरपास को टिन शेड से कवर किया जाएगा। जिससे बारिश के समय जलभराव की समस्या न हो। जलनिकासी की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है।

11:51 AM, 10-Jul-2023

टमाटर बिन सूनी रही स्टॉल, मंडी समिति का दावा फेल

मेरठ में जनता को थोक में सस्ता टमाटर उपलब्ध कराने के लिए मंडी समिति द्वारा नवीन सब्जी मंडी में लगाई गई दोनों स्टाल सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद टमाटर बिन सूनी रह गई। मंडी में टमाटर की आवक ना के बराबर रही, जिसके कारण मंडी समिति के स्टाल पर पर्याप्त मात्रा में टमाटर नहीं मिल पाया। टमाटर खरीदने के लिए स्टॉल पर लोग पहुंचे थे।

मंडी समिति ने रविवार से नवीन सब्जी मंडी में दो स्थानों पर स्टाल लगाकर लोगों को 70 किलो थोक में टमाटर की बिक्री शुरू कराई थी। सोमवार को दूसरे ही दिन मंडी में टमाटर की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण मंडी समिति के स्टाल पर दो कैरेट टमाटर ही पहुंच पाया। इन स्टॉलों पर टमाटर खरीदने के लिए काफी लोग पहुंचे लेकिन, टमाटर न मिलने के कारण अधिकतर लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। इस संबंध में मंडी समिति सचिव विजिन कुमार का कहना है कि कांवड़ यात्रा के चलते रास्ते बंद हो गए हैं, जिसके कारण मंडी में टमाटर ही नहीं है। अन्य सब्जियों की आपूर्ति भी पर्याप्त रूप में नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि सरकारी स्टाल पर टमाटर की बिक्री उतनी नहीं हो पाई है।

11:21 AM, 10-Jul-2023

बिजनौर के नूरपुर में आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। पहले सोमवार की शुरुआत भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालुओं के लिए प्रातः चार बजे ही शिवालयों के द्वार खोले गए।

11:20 AM, 10-Jul-2023

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भांजी घायल

शामली जनपद के कैराना में शामली रोड पर मन्ना माजरा फ्लाईओवर के पास पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी 24 वर्षीय सानू बाइक द्वारा अपनी 17 वर्षीय भांजी अर्शी के साथ कैराना आ रहा था। शामली रोड पर मन्ना माजरा फ्लाईओवर के पास विपरित दिशा से जा रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मामा और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने सानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि सानू की भांजी अर्शी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया।

11:12 AM, 10-Jul-2023

जंगल में मृत अवस्था में पड़ा मिला एक नर हाथी

बिजनौर में नजीबाबाद वन प्रभाग की बढ़ापुर वन रेंज के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में एक नर हाथी के मृत अवस्था में पड़ा मिलने की सूचना पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत हाथी के दोनों दांत सुरक्षित है।

11:06 AM, 10-Jul-2023

फांसी के फंदे पर लटक कर व्यक्ति ने की खुदकुशी

बागपत जनपद में बिनौली थाना क्षेत्र के जौहड़ी गांव में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। 

जयकुमार (45) वर्ष पुत्र नत्थू सिंह ने रविवार की रात्रि में कमरे की छत में लगे कुंडे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पत्नी ममता ने सुबह उठकर देखा तो उसके पति कमरे में फांसी के फंदे पर लटके थे। पत्नी ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके पति रात्रि में शराब पीकर आए और खाना खाकर सो गए। रात्रि करीब 12 बजे उन्होंने खुद को ठंड लगने की बात कहते हुए दूसरे कमरे में जाकर लेट गए। रविवार की सुबह उठने पर उसे उसके पति कमरे में कुंडे पर फांसी पर लटके मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया।

09:54 AM, 10-Jul-2023

Meerut News Live: सरधना-दौराला में पुल का संपर्क मार्ग फिर धंसा, खेल कोटे से नौकरी पर खिलाड़ियों ने उठाए सवाल

मुजफ्फरनगर में करंट से कपड़ा विक्रेता की मौत, दीवार के नीचे दबी महिला

मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली के मोहल्ला बालाजीपुरम में किराएदार की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

मवाना के मोहल्ला खतौलियान निवासी इमरान (40) पिछले काफी समय से खतौली में बालाजीपुरम स्थित यशपाल के मकान में किराए पर अकेला ही रहता था। वह कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। रविवार देर रात वह घर पहुंचा। पंखे के तार लगाने के प्रयास में वह करंट की चपेट में आ गया। वहीं, चीख-पुकार की आवाज सुनकर मकान मालिक और मोहल्ले के लोग कमरे में पहुंचे और इमरान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन भी मवाना से खतौली पहुंच गए हैं। मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। उधर, भोपा थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा तिस्सा गांव में टोनी की दीवार को गिराने का काम किया जा रहा था। इस दौरान दीवार गिर गई। रास्ते से गुजर रही लगभग 35 वर्षीय महिला सविता  मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें