अदालत ने 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल को किया भगौड़ा घोषित
सहारनपुर में कई मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ थाना मिर्जापुर में दो मामले में दर्ज किए हैं।
बृहस्पतिवार को 50 हजार के इनामी अपराधी हाजी इकबाल के खिलाफ एक मामला मिर्जापुर के एसएसआई सुनील कुमार ने दर्ज कराया है। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने हाजी इकबाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ और लंबे समय से फरार चल रहा है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित किया है।
ऊंचागांव में बनाए गए वीआईपी कैंपस में करीब चार ट्रकों में खाना बनाने का सामान लाया गया है। राजस्थान के अजमेर के कस्बा बिहावर निवासी हलवाई महेंद्र ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में खाना बनाने के लिए उनकी दो यूनिट कार्य कर रही हैं। मोतीचूर का खुला लड्डू, दाल, हरी सब्जी, चपाती, पूरी व अन्य नमकीन सामग्री तैयार की जा रही है। राजस्थान से करीब 90 हलवाई की एक यूनिट ऊंचागांव में खाना बनाने के लिए ऊंचागांव में पहुंचकर जुटी हैं। हलवाई महेंद्र ने बताया कि वीआईपी व कर्मचारियों के लिए एक ही तरह के खाने की व्यवस्था की गई हैं।
जिड़ाना गांव में राहुल गांधी ने जाहिद हसन के परिवार के साथ मुलाकात की। जाहिद हसन ने बताया कि राहुल गांधी ने परिवार के साथ 30 मिनट का समय गुजारा और कुशल क्षेम पूछा। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को हमनें अपनी कुछ समस्याएं बताईं। बताया कि राहुल गांधी के परिवार से पुराने संबंध हैं। दिल्ली में कई बार उनसे मुलाकात हुई थी, लेकिन गांव में राहुल गांधी पहली बार ही आए हैं।
शामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए फूलों की 35 फुट लंबी माला तैयार कराई। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया की राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य में 35 फुट की माला तैयार की गई है।
राहुल गांधी शामली पहुंचने पर अचानक जिड़ाना गांव के एक घर में रुके। परिवार से मुलाकात की। बताया गया कि गांव में जाहिद हसन के परिवार से राहुल गांधी ने मुलाकात की और परिवार का हाल-चाल जाना।
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साहनजर आ रहा है। कांधला के लोग सड़क पर राहुल गांधी की झलक देखने को बेताब दिखाई दिए।
हालांकि कांधला में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास से गुजरे राहुल गांधी। रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली खान उनका इंतजार करते रह गए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, छह जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और यात्रा में उनकी ‘सुरक्षा में चूक’ के विषय पर कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था जिसका जवाब एक अधिकारी ने दिया जो उचित नहीं है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोला जाएगा।