भाजपा ने बनाई मतगणना की रणनीति
सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को मतगणना के लिए बनाए गए एजेंटों की कार्यशाला आयोजित किया। इस दौरान एजेंटों से कहा गया कि मतगणना शुरू होने से लेकर अंतिम चरण तक वहां पर निर्धारित की गई टेबल को नहीं छोड़ना है। इस संबंध में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ने दिशा निर्देश जारी किया। उन्होंने ईवीएम खोलने के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतने और प्रत्येक प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित रखने को कहा। मतगणना एजेंटों से कहा गया कि वे सभी सुबह 6 बजे अमरावती गेस्ट हाउस, नौबस्ता में एकत्र हों। वहां से मतगणना स्थल गल्ला मंडी के लिए प्रस्थान किया जाएगा। एजेंट के रूप में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि भाजपा चुनाव जीत रही है इसलिए विरोधी वहां पर उत्पात कर सकते है, लेकिन हमको सिर्फ मतगणना में ध्यान रखना है और वहीं पर डटे रहना है।