फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lok Sabha Phase 4 Election: यूपी की इन सीटों पर हुआ मतदान, कानपुर में कई जगह खराब हुई ईवीएम

Mon, 13 May 2024 07:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Polling Live News: यूपी में लोकसभा के चौथे चरण में हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर लोक सभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:03 PM, 13-May-2024

उन्नाव शाम 6 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत- 55.47
बांगरमऊ-            54.66
सफीपुर-              54.24
मोहान-               56.05
उन्नाव-              54.87
भगवंतनगर-        55.58
पुरवा-                 65.83

08:02 PM, 13-May-2024

लोकसभा फर्रुखाबाद में शाम 6 बजे तक हुआ 58.99 प्रतिशत मतदान 
अलीगंज                         61.72
कायमगंज                      62.00
अमृतपुर                       57.38
फर्रुखाबाद सदर             53.99
भोजपुर                        59.89

07:45 PM, 13-May-2024

इटावा 41 लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 

विधानसभा भरथना 56.81℅
विधानसभा सदर इटावा 55.4℅
विधानसभा सिकंदरा 55.97℅
विधानसभा औरैया 55.14℅
विधानसभा दिवियापुर 57.72℅
टोटल परसेंट 6.00 बजे तक = 56.19℅

विज्ञापन
07:36 PM, 13-May-2024

कानपुर में हुआ सबसे कम मतदान

शाम छह बजे तक हुआ मतदान का प्रतिशत
  • कानपुर लोकसभा- 53.06%
  • अकबरपुर लोकसभा-57.66%

07:20 PM, 13-May-2024

इटावा में मतदान प्रतिशत

09 बजे तक - 11.07 प्रतिशत
11 बजे तक - 24.64 प्रतिशत
01 बजे तक - 37.68 प्रतिशत
03 बजे तक -  46.19 प्रतिशत
05 बजे तक - 54.33 प्रतिशत
06 बजे तक - 56.39 प्रतिशत

विज्ञापन
07:20 PM, 13-May-2024

मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र

9 बजे तक 12.98 प्रतिशत
11 बजे तक 26.92 प्रतिशत
1 बजे तक 38.97 प्रतिशत
3 बजे तक 46.83 प्रतिशत
5 बजे तक 54.56 प्रतिशत
6 बजे तक 55.82 प्रतिशत

07:18 PM, 13-May-2024

हरदेाई लोकसभा क्षेत्र

9 बजे तक 13.18 प्रतिशत
11 बजे तक 27.10 प्रतिशत
1 बजे तक 39.71 प्रतिशत
3 बजे तक 48.18 प्रतिशत
5 बजे तक 55.67 प्रतिशत
6 बजे तक 57.75 प्रतिशत

छह बजे तक अपडेट
कानपुर सीट पर- 53.05%
अकबरपुर सीट पर- 57.50%
 अभी 100 से अधिक बूथों पर मतदान हो रहा है। अपडेट होगा

पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले वोट डालने पहुंचा बुजुर्ग
औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र में खुशी के मौका छोड़कर वोट डालने की खबरें तो अक्सर सुर्खियों में रहती है। लेकिन दिबियापुर में एक बुजुर्ग ने मतदान के महापर्व के लिए एक मिशाल पेश की। पत्नी के शव का दाह संस्कार करने से पहले वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र गए।

कानपुर के गोविंद नगर में भाजपा प्रत्याशी पर बूथ कैपचरिंग के प्रयास का आरोप लगा चुनाव आयोग से शिकायत की गई। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है।

इटावा में दोपहर 3:00 बजे तक मतदान प्रतिशत
विधानसभा भरथना 47.37 प्रतिशत
विधानसभा सदर इटावा 45.77 प्रतिशत
विधानसभा सिकंदरा 45.21 प्रतिशत
विधानसभा औरेया 45.29 प्रतिशत
विधानसभा दिवियापुर 47.16 प्रतिशत
टोटल परसेंट 3 बजे तक = 46.19 प्रतिशत

दोपहर तीन बजे तक कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 51.52 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

वोट डालकर कक्ष से बाहर निकले वोटर की हार्ट अटैक से मौत
हरदोई जिले में बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शेर बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 74 में वोट डालकर बाहर निकल रहे निशक्त राजू (48) अचानक गिर गया। जब तक उसे उठाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के दोबरा निवासी राजू सोमवार को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित प्राइमरी पाठशाला में वोट डालने गया था। वोट डालकर बाहर निकलते ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
 

कानपुर देहात में दोपहर 3:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत
205- रसूलाबाद- 49.63 प्रतिशत
206- अकबरपुर रानिया - 50.86 प्रतिशत
207- सिकंदरा - 45.18 प्रतिशत
कुल मतदान प्रतिशत- 48.53 प्रतिशत

दोपहर 3:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत  
कानपुर लोकसभा- 41.42 प्रतिशत
अकबरपुर लोकसभा- 45.84 प्रतिशत

 

नगर आयुक्त ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में कुमारी उद्यान बालिका इंटर कॉलेज फातिमा कॉन्वेंट अशोक नगर में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन पत्नी के साथ मदतान करने पहुंचे। 

उन्नाव में दोपहर 3 बजे तक 46.45% मतदान हुआ।

हरदेाई लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत
9 बजे तक- 13.18 प्रतिशत
11 बजे तक- 27.10 प्रतिशत
1 बजे तक- 39.71 प्रतिशत
3 बजे तक   48.18 प्रतिशत

मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र
9 बजे तक - 12.98 प्रतिशत
11 बजे तक - 26.92 प्रतिशत
1 बजे तक - 38.97 प्रतिशत
3 बजे तक       46.83 प्रतिशत

लोकसभा फर्रूखाबाद में दोपहर 1 बजे तक 40.39 प्रतिशत मतदान हुआ
अलीगंज                       42.41 प्रतिशत
कायमगंज                     41.73 प्रतिशत
अमृतपुर                       39.59 प्रतिशत
फर्रूखाबाद सदर           36.98 प्रतिशत
भोजपुर                        41.30 प्रतिशत

बूथों में लंबी लाइनें लगी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के केके गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र में धूप भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं कर पाई। बूथों में लंबी लाइनें लगी हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

न छाया न टेन्ट कड़ी धूप में भी मतदाताओं की कल्याणपुर के सराय स्तिथ नीलम मेमोरियल स्कूल पोलिंग बूथ के बाहर लंबी लाइन दिखी।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में डीटीएस इंटर कॉलेज जाजमऊ में मतदान अधिकारी प्रथम अशोक कुमार सचान चक्कर आने से बेहोश होकर गिरे। 108 एंबुलेंस से कांशीराम ले जाया गया। सुबह से न पानी मिला न खाना इस वजह से गर्मी में बीमार पड़ गए। अब हालत ठीक बताई जा रही है।

वहीं सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ में दोपहर 1 बजे के बाद सन्नाटा छा गया। धूप और उमस की वजह से एक-एक, दो-दो करके मतदाता आ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी में भी मतदाताओं में उत्साह चरम पर है। कानपुर में नगर निगम महिला इंटर कॉलेज तिलक नगर में मतदाताओं की भारी भीड़ दिखी।

कन्नौज पहुंचे अखिलेश - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव चुनाव का हाल लेने कन्नौज पहुंचे। पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे अखिलेश छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। जिन बूथों पर शिकायतें मिली अखिलेश वहां जा रहे हैं।

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
विधानसभा भरथना- 39.07 प्रतिशत
विधानसभा सदर- 37.01 प्रतिशत
विधानसभासिकंदरा- 36.80 प्रतिशत
विधानसभा औरेया- 37.15 प्रतिशत
विधानसभादिवियापुर- 38.11 प्रतिशत
टोटल परसेंट 1 बजे तक = 37.68 प्रतिशत

उन्नाव में दोपहर 1 बजे तक 38.60 प्रतिशत मतदान हुआ।
कन्नौज में दोपहर 1 बजे तक 43.14 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा - फोटो : अमर उजाला

जैसे-जैसे पारा बढ़ रहा है वैसे-वैसे किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में भीड़ कम होती जा रही है। वहीं एमपीईसी शारदा नगर में आदर्श मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में तिलक नगर स्थित नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी मतदान करने पहुंचे।

शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट तैयार न होने पर कमिश्नर ने लगाई फटकार
कानपुर में शिकायतों के निस्तारण को लेकर दोपहर 12 बजे तक कोई डाटा न मिलने पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने अफसरों को डांटा। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों और उसके निस्तारण के लेखा जोखा की जानकारी 12 बजे तक नोडल प्रभारी उपलब्ध नहीं करा सके। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने जब कितनी शिकायते आईं और उसके निस्तारण की जानकारी आलाधिकारियों से मांगी तो वह जवाब नहीं दे सके। इस पर मंडलायुक्त ने सीडीओ और उप जिला निर्वाचन अधिकारी से नाराजगी जाहिर की। साथ ही जल्द पूरी लिस्ट बनाने का आदेश दिया।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में महेश चंद्र चौधरी भारतीय विद्यालय आचार्य नगर पोलिंग बूथ पर पवन अग्रवाल पत्नी वर्षा अग्रवाल के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेरा वोट देश के लिए। उन्होंने राष्ट्र हित, विकास और युवाओं के लिए बेहतर सोच वाली सरकार के लिए वोट किया है। शहरियों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की आपील की।
 

विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

बिठूर में राम जानकी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या आठ पर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने वोट डाला। उन्होंने लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील की।

कानपुर देहात में 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
205- रसूलाबाद- 28.02%
206- अकबरपुर रानिया - 29.29 %
207- सिकंदरा - 23.61%
कुल मतदान प्रतिशत- 26.96 %

इटावा में 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
विधानसभा भरथना 25.34%
विधानसभा सदर 25.04%
विधानसभा सिकंदरा23.47%
विधानसभा औरेया 24.49%
विधानसभादिवियापुर24.26%
टोटल परसेंट 11 बजे तक = 24.64%

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में शिवाजी नगर स्थित प्रथम बार मतदान केंद्र बने शिवाजी भवन बूथ पर एफएफडीसी के सहायक निदेशक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने पत्नी रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स लक्ष्मी शुक्ला के साथ मतदान किया।
 

सुबह 11:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत  
कानपुर लोकसभा- 21.36 प्रतिशत 
अकबरपुर लोकसभा-25.63 प्रतिशत 

कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 11:00 बजे तक 30.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

फर्रूखाबाद में सुबह 11 बजे तक 27.9 प्रतिशत मतदान हुआ
अलीगंज                       29.6 %
कायमगंज                     28.85%
अमृतपुर                        26.98%
फर्रूखाबाद सदर            25.49%
भोजपुर                         28.57%

घाटमपुर के जलाला गांव में एसडीएम और कोतवाल द्वारा दस दिन में हत्या का खुलासा करने का आश्वासन देने के बाद करीब पौने चार घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। उन्नाव में 7 बजे से 11 बजे तक 27.09 प्रतिशत वोटिंग हुई।

सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
कानपुर सीट पर प्रतिशत - 21.36
अकबरपुर सीट पर प्रतिशत -25.63

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

मुरलीपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने परिवार सहित मतदान किया। वहीं कानपुर में अरूण पाठक ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पोलिंग बूथ पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जिला कार्य समिति सदस्य राजीव त्रिवेदी ने बताया कि मैपल वुड स्कूल बर्रा 6 में पोलिंग एजेंट को बाहर बुलाकर उनसे वोटिंग परसेंटेज पूछा जा रहा था। तभी एसएसबी के एक सिपाही ने मंडल अध्यक्ष सुमित पावा को धक्का दिया और उनसे अभद्रता की। इसके बाद अंदर मतदान करा रही एक महिला कर्मी सभी मतदाताओं को कह रही हैं कि जो नौकरी दे सिर्फ उसको वोट डालो, इस बात को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि बीएसएसबी के जवान ने लाठी चार्ज करने की भी धमकी दी है।

विधायक हसन रूमि ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में सपा विधायक हसन रूमि जाजमऊ स्थित डिटीएस स्कूल में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। 

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में किदवई नगर के ब्लॉक स्थित डॉ चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में मोबाइल न ले जाने देने की वजह से शुभ मिश्रा, प्रीति, बेबी बिना वोट डाले ही लौट गईं।

श्रीप्रकाश जायसवाल ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने सरस्वती विद्या पीठ स्थित बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।

अपर पुलिस महानिदेश ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

अपर पुलिस महानिदेश कानपुर जोन आलोक सिंह ने गुरू नारायण खत्री इण्टर कॉलेज, सिविल लाइन में परिवार सहित मतदान किया।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

मानपुर सिकंदरा में राज्यमंत्री अजीत पाल पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। वहीं अकबरपुर रनिया विधानसभा के अनूपपुर असयी में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी वोट डालने पहुंचे।

महापौर प्रमिला पांडेय ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने हडसन स्कूल मतदान केंद्र में मतदान किया। साथ ही लोगों से बढ़चढ़ कर मतदान की अपील की।

कानपुर की बिल्हौर तहसील के कई गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। बाकरगंज व मेडूआ गांव में ग्रामीणों ने मत का बहिष्कार कर दिया। कई सालों से ग्रामीण गांव की सड़क की मांग कर रहे थे। ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं।

नरेश अग्रवाल व नितिन अग्रवाल ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने पत्नी मंजुल संग वोट डाला। वहीं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पत्नी गरिमा के साथ वोट डाला। 
 

लोकसभा फर्रूखाबाद में सुबह 9 बजे तक हुआ 13.15 प्रतिशत मतदान 
अलीगंज                       13.9
कायमगंज                     13.7
अमृतपुर                        12.95
फर्रूखाबाद सदर           12.65
भोजपुर                       13.56

जनपद कानपुर देहात
सुबह 9 बजे तक मतदान का अपडेट

205- रसूलाबाद - 13.34%
206- अकबरपुर रानिया - 14.35%
207- सिकंदरा - 10.96%
कुल मतदान प्रतिशत- 12.87%

समझाने में जुटे अफसर  - फोटो : अमर उजाला

मतदान का बहिष्कार, समझाने में जुटे अफसर 
कानपुर देहात में सिकंदरा विधानसभा के पीतमवरपुर गांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। सुबह 9 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ने पर पीठासीन अधिकारी ने तहसील के अफसरों को सूचना दी। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह थानाध्यक्ष महेश कुमार ब्लॉक अफसरों के साथ गांव पहुंचे और लोगों से मतदान के लिए अपील की। हालांकि मतदान शुरू नहीं हुआ। ग्रामीण अनुरुद्ध सिंह, महिपाल सिंह अजय, विनोद कुमार ने बताया कि यह गांव बर्ष 2019 तक पैलावर ग्राम पंचायत में जुड़ा था। पैलावर को राजपुर नगर पंचायत में जोड़ दिया, जबकि इस मजरे पीतंबरपुर को छोड़ दिया गया। ऐसे में यह गांव न ग्राम पंचायत का हिस्सा बना और न ही नगर पंचायत का। पीठासीन अधिकारी अखिल त्रिपाठी ने बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल में एक बूथ में पीतंबरपुर व बदनपुर डेरा गांव के 1119 मतदाता हैं। सुबह। 10 बजे तक एक भी मतदाता ने वोट नहीं डाला। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं।

सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा भरथना 9.00 बजे तक  11.17 % मतदान 
विधानसभा इटावा सदर 9.00 बजे तक 11.12% मतदान
 
सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने अपने पुत्र के साथ पैतृक गांव सुनवर्षा में वोट डाला। पत्रकारों से वार्ता में जीत का दावा करते हुए सभी वर्ग, जाति विशेष का वोट मिलने का दावा किया।
 

इटावा लोकसभा सीट के लिए औरैया जिले में सुबह 9 बजे तक मतदान का अपडेट 
औरैया- 11.02 %
दिबियापुर- 11.24%
बिधूना- 11.61%
जिले में कुल मतदान प्रतिशत-11.66%
 

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

बूथ नंबर 93 करियावर रसूलाबाद पर बूंदाबांदी और तेज हवा से टेंट गिर गया। वहीं धंजुआ गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुघता में महिलाएं वोट डालने पहुंची। रसूलाबाद से मिलियन विद्यालय बूथ नंबर 107 में बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था न होने की वजह से लोग गोदी में उठाकर मतदान करते दिखे।

सिपाही पर लगा सपा के पक्ष में मतदान कराने का आरोप
नगर पंचायत सौरिख में बूथ संख्या 3456 पर तैनात पुलिस कर्मी पर भाजपा ने सपा के पक्ष में मतदान कराने आरोप लगाया है। सूचना पर तिर्वा विधायक पहुंचे। भाजपा विधायक ने आलाधिकारियों से शिकायत की। 

केके डिग्री कॉलेज में ईवीएम मशीन हुई खराब, एक घंटे प्रभावित रहा मतदान
इटावा संसदीय सीट के केके डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ नंबर एक की ईवीएम खराब होने से करीब एक घंटे से अधिक समय तक मतदान प्रभावित रहा। मतदान शुरू होते ही ईवीएम खराब हुई। कतार में लगे मतदाताओं में खासी नाराजगी देखी गई। नई ईवीएम मशीन लगाई जाने के बाद मतदान शुरू हो सका।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत
लोकसभा हरदोई- 13.18%
लोकसभा क्षेत्र मिश्रिख - 12.98%

पहले दो घंटे में हुआ 13.27 फीसदी मतदान
उन्नाव में सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे यानि सुबह 9 बजे तक 13.27 फीसदी मतदान हुआ। बांगरमऊ में बाढ़ की समस्या को लेकर ग्राम कटरी गदनपुर आहार के बूथ संख्या 304 धन्नापुरवा के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। केवल तीन मत डाले गए। तहसीलदार साक्षी राय ने मौके पर पहुंचकर मतदाताओं को समझने का प्रयास किया। मतदाता मत का प्रयोग करने से इनकार कर रहे हैं। वहीं हसनगंज के बारा गांव के ग्रामीणों ने पक्का डामरीकरण मार्ग निर्माण सहित तीन मांगों को लेकर बहिष्कार कर दिया। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं।

वोट डालने पहुंचे चौधरी कश्यप - फोटो : अमर उजाला

हरदोई में विधान सभा सवायजपुर में भानापुर मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 466 में दोनों पैरों से विकलांग चौधरी कश्यप ट्राई साईकिल पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे।
 

सुबह नौ बजे तक कन्नौज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 14.32 फीसदी मतदान हुआ। विधानसभा तिर्वा 15.07 फीसदी, विधानसभा छिबरामऊ में 14.16 फीसदी और विधानसभा कन्नौज में 15.38 प्रतिशत मतदान हुआ।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

हरदोई के गोपामऊ में पिंक मतदान केन्द्र बूथ 233 पर पहली मतदाता को ईओ डीके भार्गव, लिपिक मोबीन खान ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। 

मतदान को लेकर दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में एडिशनल सीपी हरिश्चंद्र ने वोट डाला। वहीं जाजमऊ असरफबाद कम्पाउंड बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी दी। गोविंद नगर विधानसभा के बर्रा स्थित द कैंडिटफ स्कूल के बाहर भी मतदाताओं की लंबी लाइन दिखी।

सुब्रत पाठक ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज शहर के भोलेनाथ धर्मशाला स्थित पोलिंग बूथ पर परिवार सहित वोट डालने पहुंचे भाजपा सांसद और प्रत्याशी सुब्रत पाठक।

कानपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान डियूटी पर तैनात दरोगा और भाजपा नगर अध्यक्ष की तीखी नोंकझोक हो गई। यह मामला पब्लिक इंटर कॉलेज डबल पुलिया,काकादेव के बूथ का है। परिवार के साथ वोट डालने आए नगर अध्यक्ष के साथ दरोगा ने अभद्रता की इसके बाद उनकी पत्नी मतदान कक्ष से रोते हुए बाहर निकल गईं। इसके बाद दरोगा भाजपा नगर अध्यक्ष के आगे सॉरी बोलते नजर आए। वोटरों की माने तो सुबह से दरोगा कई लोगों के साथ अभद्रता कर चुका है। 

पहली बार किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में कल्याणपुर के चंद्रावती विद्यानिकेतन आदर्श बूथ में पुराना शिवली रोड निवासी आरती गुप्ता ने पहली बार वोट डाला। आरती के मुताबिक युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार बने। रोमिल मिश्रा ने पहली बार मतदान किया। वह कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं।

कानपुर में किदवई नगर विधानसभा अंतर्गत घनश्याम दास विद्यालय के बूथ संख्या 269 की ईवीएम और उसमें लगा सिस्टम एक वोट पड़ते ही खराब हो गया। बूथ पर मतदाताओं ने हंगामा किया। 1 घंटे बाद मशीन बदली गई। इसके बाद मतदान शुरू हो सका।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

आधा दर्जन बूथों पर ईवीएम खराब, देर से शुरू हो सका मतदान 
फर्रूखाबाद में लोकतंत्र के महा पर्व पर सुबह से ही मौसम खुशगवार हो गया। बारिश की रिमझिम पड़ती बूंदों के साथ लोग मतदान के लिए घरों से निकले। आधा दर्जन मतदान  केंद्रों पर ईवीएम खराब होने के चलते मतदान शुरू होने में देरी हुई। जिले के 1527 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। कंपिल के बूथ संख्या 91 बरखेड़ा में ईवीएम शुरू ही नहीं हुई। पीठासीन अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ईवीएम सही करवाकर लगभग आधे घंटे बाद मतदान शुरू कराया। यहां 40 मिनट वोटिंग बंद रही। कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 बसई खेड़ा में भी यही हाल रहा। यहां 7:50 बजे वोट पड़ना शुरू हो सके। भोजपुर विधानसभा के बूथ संख्या 139 पर सुबह 8:10 बजे तथा कायमगंज ब्लॉक के बूथ संख्या 117 पर 7:30 बजे मतदान शुरू हो सका। शहर से लेकर गांव तक अभी मतदान केंद्र पर भीड़ नहीं दिखी। सांसद मुकेश राजपूत ने परिवार सहित डीपीवीपी स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में बिठूर विधानसभा कंपोजिट विद्यालय प्रथम में धूप में लाइन में लगे युवाओं में मतदान को लेकर दिखा जोश। वहीं रतनलाल नगर निवासी अमित पाठक का बाइक से एक्सीडेंट हो गया है उसके बावजूद वह वोट डालने पहुंचे। उन्होंने रतनलाल नगर के पंडित विशंभर नाथ इंटर कॉलेज में वोट डाला।

मतदान को लेकर दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में पंडित विशम्भर नाथ इंटर कॉलेज रतन लाल नगर में 85 साल की कमला देवी 60 साल के बेटे श्यामलाल के साथ वोट डालने पहुंची। 20 दिन पहले आंख का ऑपरेशन हुआ है।

पूजा और मतदान एक साथ 
कल्याणपुर के आवास विकास निवासी सावित्री गौड़ ने मंदिर में दर्शन किए और वोट डाला। वह सुबह 7 बजे ही केन्द्र पहुंच गई थीं।

नाराज मतदाताओं ने नहीं डाला वोट - फोटो : अमर उजाला

घाटमपुर में जलाला के मतदान केंद्र 126 में कुल 504 मत हैं। गांव वालों ने अभी तक एक भी वोट नहीं डाला। 22 मार्च को हुई युवक की हत्या का खुलासा न होने से मतदाता नाराज हैं।

बुजुर्गों में मतदान को लेकर दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के रतनलाल नगर में बुजुर्गों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। पंडित  विशम्भर नाथ इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर पहुंची वृद्ध महिला की सिविल डिफेंस कार्यकर्ता ने मतदान स्थल तक पहुंचने में मदद की। वहीं दयानंद शर्मा व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंचे।

कानपुर में राधाकृष्णा मेमोरियल स्कूल, रतनलाल नगर में मतदान का जोश दिखा। 85 साल के हरि सिंह वॉकर के सहारे वोड डालने आए। साहब नगर कल्याणपुर निवासी 72 वर्षीय मुन्नी देवी ने जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में बेटे धर्मेंद्र और बहू वंदना के साथ मतदान किया।

 

सतीश महाना ने वोट डाला - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कानपुर के हरजेंदर नगर स्कूल में वोट डाला। उन्होंने कहा कि हर वोट जरूरी है। बढ़चढ़ कर मदतान करें।

मतदान शुरू होने से पहले दगा दे गई 29 ईवीएम
कानपुर में मतदान शुरू होने से पहले मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब हो गई। जिसमें पनकी गंगा गंज, बिठूर, कल्याणपुर में सबसे ज्यादा ईवीएम खराब हुई है। अकबरपुर लोक सभा के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल ने कल्याणपुर विधासभा में खराब हुई ईवीएम की जानकारी ट्वीट करके चुनाव आयोग को दी।
 

इटावा लोक सभा सीट की औरैया जिले में अजीतमल तहसील स्थित मॉडल बूथ पर 45 मिनट तक मतदान बाधित रहा। ईवीएम मशीन खराब होने की बात कही जा रही है। अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ सका है। मौके पर पहुंची सेक्टर मजिस्ट्रेट निधि अवस्थी की जानकारी के बाद नया सेट लगवाकर मतदान 45 मिनट बाद शुरू हो सका।

डीएम राकेश कुमार ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में जेएनके इंटर कॉलेज सिविल लाइन में डीएम राकेश कुमार सिंह ने किया मतदान।

बूथ के बाहर लगी मतदाताओं की लाइन - फोटो : अमर उजाला

जनता महा विद्यालय अजीतमल में बूथ न. 45 पर अभी तक वोट पड़ने शुरू नहीं हुए हैं। यहां मशीन खराब होने की बात सामने आई है।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी के कुलपति विनय पाठक पत्नी वंदना पाठक के साथ वोट डालने पहुंचे। कानपुर में कैंट के अक्सफोर्ड स्कूल में ईवीएम खराब हुई।

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज जिले में तिर्वा विधानसभा के जगतपुर प्राइमरी स्कूल के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी। मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा।

औरैया जिले के दिबियापुर स्थित वैदिक इंटर कॉलेज के भाग संख्या 98 में वोटिंग 13 मिनट देरी से शुरू हुई। वहीं भरथना के एसएवी मतदान केंद्र पर दो सगी बहनों आकांशा व महिमा यादव ने पहली बार मतदान कर युवाओं से वोट अवश्य करने की अपील की।
 

लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में नवशील अपार्टमेंट में रहने वाले 89 वर्षीय एस के सूद, पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे। वहीं साक्षी सिंह माधवपुरम कल्याणपुर से फर्स्ट वोटर हैं। इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही हैं। इनके मुताबिक सरकार ऐसी होनी चाहिए, जिसमें रिजर्वेशन खत्म हो।
 

लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ मतदान शुरू 
कानपुर देहात की तीन विधान सभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से पहले मॉकपोल कराया गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर धूप से बचने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। युवाओ में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। अकबरपुर, कन्नौज और इटावा लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली तीन विधनसभा अकबरपुर रनिया, सिकंदरा और रसूलाबाद के 1173 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मॉडल, आदर्श, पिंक बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मतदान केंद्र के बाहर बीएलओ तैनात किए गए हैं, जिससे मतदाताओं को जानकारी करने में परेशानी न हो।

कानपुर में पंडित सूर्य नारायण सेकेंडरी स्कूल जूही कला की किदवई नगर विधानसभा में सुबह 7:15 बजे मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। संविलयन पोलिंग स्टेशन से वोट डालकर निकले रत्नधाम अपार्टमेंट निवासी अश्विनी कोहली और सीमा कोहली बोले हर वोट जरूरी है।

उन्नाव
कुल मतदाता - 23,41,740
कुल प्रत्याशी- आठ
प्रमुख उम्मीदवार- साक्षी महाराज (भाजपा), अन्नू टंडन (सपा), अशोक पांडेय (बसपा)

इटावा
कुल मतदाता - 18,27,781
कुल प्रत्याशी - सात
प्रमुख उम्मीदवार-डॉ. रामशंकर कठेरिया (भाजपा), जितेंद्र दोहरे (सपा), सारिका सिंह (बसपा)

फर्रुखाबाद
कुल मतदाता- 17,47,177
कुल प्रत्याशी - 8
प्रमुख उम्मीदवार- मुकेश राजपूत (भाजपा), डॉ. नवल किशोर शाक्य (सपा), क्रांति पांडेय (बसपा)

कन्नौज
कुल मतदाता- 19,88,925
कुल प्रत्याशी - 15
प्रमुख उम्मीदवार- अखिलेश यादव (सपा), सुब्रत पाठक (भाजपा), इमरान बिन जफर (बसपा)

कानपुर 
कुल मतदाता - 1662859
कुल प्रत्याशी 11
प्रमुख उम्मीदवार- रमेश अवस्थी (भाजपा), आलोक मिश्रा (कांग्रेस), कुलदीप सिंह भदौरिया (बसपा)

अकबरपुर
कुल मतदाता -1869169
प्रमुख उम्मीदवार- देवेंद्र सिंह भोले (भाजपा), राजाराम पाल (सपा), राजेश द्विवेदी (बसपा)

UP Lok Sabha Phase 4 Election: यूपी की इन सीटों पर हुआ मतदान, कानपुर में कई जगह खराब हुई ईवीएम

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में यूपी में हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर लोक सभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। इनमें कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उन्नाव में साक्षी महाराज, अन्नू टंडन जैसे दिग्गज शामिल हैं। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है। 

हरदोई (आरक्षित-अनुसूचित जाति)
कुल मतदाता - 19,10,485
कुल प्रत्याशी -12
प्रमुख उम्मीदवार - जय प्रकाश (भाजपा), ऊषा वर्मा (सपा), भीमराम आंबेडकर (बसपा)

मिश्रिख (आरक्षित-अनुसूचित जाति)
कुल मतदाता -18,78,195
कुल प्रत्याशी -9
प्रमुख उम्मीदवार - अशोक रावत (भाजपा), संगीता राजवंशी (सपा), बीएआर अहिरवार (बसपा)

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें