फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 4th Phase Live: चौथे चरण में हरदोई समेत चार जिलों में मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

Wed, 23 Feb 2022 01:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

UP Assembly Election Hardoi, Banda, Unnao, Fatehpur Polling Live: चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के हरदोई, उन्नाव, बांदा और फतेहपुर जिले में मतदान हुए। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव चौथा चरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:51 PM, 23-Feb-2022

हरदोई में कुल 58.99 फीसदी मतदान

सवायजपुर- 60.23 प्रतिशत हुआ मतदान
शाहाबाद- 61.8 प्रतिशत हुआ मतदान
हरदोई सदर- 57.5 प्रतिशत हुआ मतदान
गोपामऊ- 61.2 प्रतिशत हुआ मतदान
सांडी- 56.8 प्रतिशत हुआ मतदान
बिलग्राम मल्लावां- 61.09 प्रतिशत हुआ मतदान
बालामऊ- 57 प्रतिशत हुआ मतदान
संडीला- 56 प्रतिशत हुआ मतदान

08:49 PM, 23-Feb-2022

उन्नाव में कुल 58.93 प्रतिशत हुआ मतदान

बांगरमऊ- 57.41 प्रतिशत हुआ मतदान
सफीपुर- 56.50 प्रतिशत हुआ मतदान
मोहान- 61.20 प्रतिशत हुआ मतदान
सदर- 59.80 प्रतिशत हुआ मतदान
भगवंत नगर- 59.75 प्रतिशत हुआ मतदान
पुरवा- 58.95 प्रतिशत हुआ मतदान

05:46 PM, 23-Feb-2022

उन्नाव में दोपहर पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

बांगरमऊ- 55.18 फीसदी मतदान हुआ
सफीपुर- 55.16 फीसदी मतदान हुआ
मोहान- 58.95 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 55.95 फीसदी मतदान हुआ
भगवंत नगर- 57 फीसदी मतदान हुआ
पुरवा- 57.85 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान- 56.68 फीसदी

विज्ञापन
05:45 PM, 23-Feb-2022

हरदोई में दोपहर पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

सवायजपुर - 57.12 फीसदी मतदान हुआ
शाहाबाद - 52.2 फीसदी मतदान हुआ
हरदोई सदर - 55.7 फीसदी मतदान हुआ
गोपामऊ - 57.1 फीसदी मतदान हुआ
सांडी-  52.3 फीसदी मतदान हुआ
बिलग्राम मल्लावां - 58.9 फीसदी मतदान हुआ
बालामऊ- 52 फीसदी मतदान हुआ
संडीला- 52 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान- 55.44 फीसदी

04:31 PM, 23-Feb-2022

एआईएमआईएम के प्रत्याशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

हरदोई जिले में सण्डीला विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी रफीक लम्बू के विरुद्ध अचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। सण्डीला विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर देवेंद्र पाल सिंह ने डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा था कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में वोट डालते समय का क्लिप है, जिसमें एआईएमआईएम पार्टी के प्रत्याशी मो. रफीक का बटन बैलेट यूनिट पर दबाये जाने एव प्रत्याशी का रेड लाइट जलने तथा पतंग चुनाव चिन्ह प्रदर्शित होते दिखाया गया है। उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रदर्शित किया है।

रिटर्निंग ऑफिसर देवेंद्र ने डीएम से इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। एसडीएम की इस रिपोर्ट पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद कोतवाली में मामला दर्ज हो गया है। कोतवाल बेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
03:57 PM, 23-Feb-2022

उन्नाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

पुरवा- 52.50 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 51.20 फीसदी मतदान हुआ
भगवंतनगर- 45.78 फीसदी मतदान हुआ
सफीपुर- 51 फीसदी मतदान हुआ
मोहान- 50.61 फीसदी मतदान हुआ
बांगरमऊ- 48 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदानः 49.85 फीसदी

03:50 PM, 23-Feb-2022

हरदोई में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

सवायजपुर विधानसभा सीट-  47.75 फीसदी मतदान हुआ
शाहाबाद विधानसभा सीट-  51.7 फीसदी मतदान हुआ
हरदोई सदर विधानसभा सीट- 47.5 फीसदी मतदान हुआ
गोपामऊ विधानसभा सीट- 43.19 फीसदी मतदान हुआ
सांडी विधानसभा सीट- 43.4 फीसदी मतदान हुआ
बिलग्राम मल्लावां विधानसभा सीट- 50 फीसदी मतदान हुआ
विधानसभा सीट बालामऊ- 44 फीसदी मतदान हुआ
संडीला विधानसभा सीट- 42 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान- 46.44 फीसदी
 

03:47 PM, 23-Feb-2022

फतेहपुर में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

जहानाबाद- 54.79 फीसदी मतदान हुआ
बिन्दकी- 56.20 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 51.80 फीसदी मतदान हुआ
अयाह शाह- 52.69 फीसदी मतदान हुआ
हुसैनगंज- 51.64 फीसदी मतदान हुआ
खागा- 48.32 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान- 52.73 फीसदी मतदान हुआ

03:13 PM, 23-Feb-2022
फतेहपुर: नाव से मतदान करने जाते मतदाता - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में औंग के गलाथा गांव के मजरे बेरी नारी के मतदाता गलाथा पोलिंग बूथ पर नाव से पांडु नदी पार कर मतदान करने पहुंचे।

02:25 PM, 23-Feb-2022

उन्नाव में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

पुरवा- 39.13 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 40 फीसदी मतदान हुआ
भगवंतनगर- 35.04 फीसदी मतदान हुआ
सीपुर- 37.2 फीसदी मतदान हुआ
मोहान- 39.46 फीसदी मतदान हुआ
बांगरमऊ- 38 फीसदी मतदान हुआ

01:55 PM, 23-Feb-2022

हरदोई में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

सवायजपुर- 35.25 फीसदी मतदान हुआ
शाहाबाद-  35. 4 फीसदी मतदान हुआ
हरदोई सदर- 38.1 फीसदी मतदान हुआ
गोपामऊ- 29.04 फीसदी मतदान हुआ
सांडी- 34.5 फीसदी मतदान हुआ
बिलग्राम मल्लावां- 38 फीसदी मतदान हुआ
बालामऊ- 32 फीसदी मतदान हुआ
संडीला- 32 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान - 34. 45 फीसदी

01:33 PM, 23-Feb-2022

फतेहपुर में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

जहानाबाद- 44.70 फीसदी मतदान हुआ
बिन्दकी- 43.50 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 37.00 फीसदी मतदान हुआ
अयाह शाह- 42.00 फीसदी मतदान हुआ
हुसैनगंज- 39.40 फीसदी मतदान हुआ
खागा- 35.56 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान- 40.07 फीसदी

01:22 PM, 23-Feb-2022

उन्नाव में दो घंटे से ईवीएम खराब, मतदान बाधित

उन्नाव में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने से मतदाताओं में आक्रोश है। गुस्साए लोगों के अनुसार दो घंटो बाद भी मशीन सही नहीं हो पाई। ईवीएम खराब होने के कारण मतदाता मतदान नहीं कर पा रहे हैं। सदर विधायक सहित अनेक लोग अपने मत का प्रयोग नहीं कर पा रहे।

12:40 PM, 23-Feb-2022

बांदा में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

बांदा- 25.92 फीसदी मतदान हुआ
बबेरू- 27.56 फीसदी मतदान हुआ
नरैनी- 17.64 फीसदी मतदान हुआ
तिंदवारी -24.67 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान- 23.86 फीसदी

12:13 PM, 23-Feb-2022

उन्नाव में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

बांगरमऊ- 18.74 फीसदी मतदान हुआ
सफीपुर- 26 फीसदी मतदान हुआ
मोहान- 23 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 17.5 फीसदी मतदान हुआ
भगवंत नगर- 21.92 फीसदी मतदान हुआ
पुरवा- 22 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान- 21.27 फीसदी 

11:41 AM, 23-Feb-2022

फतेहपुर में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

जहानाबाद- 21.76 फीसदी मतदान हुआ
बिन्दकी- 21.20 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 21 फीसदी मतदान हुआ
अयाह शाह- 23 फीसदी मतदान हुआ
हुसैनगंज- 24.50 फीसदी मतदान हुआ
खागा- 23 फीसदी मतदान हुआ
कुल 11 बजे तक कुल मतदान- 22.41 फीसदी 

हरदोई जिले में जनपद की आठ विधानसभा सीटों में सुबह 11 बजे तक 20.27 फीसदी मतदान हुआ।  

11:25 AM, 23-Feb-2022
स्याही का निशान दिखाते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में शहर के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के मतदान बूथ पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल वोट देने पहुंचे।

11:21 AM, 23-Feb-2022

हरदोई जिले में संडीला विधानसभा क्षेत्र के टिकरा बरार में पहले 5 वोट पड़े फिर उसके बाद मतदाताओं ने वहिष्कार कर दिया। लोगों के मनाने के बाद 10 बजे फिर मतदान शुरू हुआ। पिछले 16 वर्षों से सड़क निर्माण की मांग चल रही है। सूचना पाते ही अबदुल मन्नान के भाई पूर्व एमएलसी अब्दुल हन्नान, सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी मौके पर पहुंचे। एमएलसी अब्दुल हन्नान ने मतदान की अपील  करते हुए कहा कि चुनाव के बाद गांव की सड़क बनाई जायगी। इसके बाद लोगों ने वोट डालना शुरू किया।

10:22 AM, 23-Feb-2022
सांसद अशोक रावत - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में बालामऊ विधानसभा सांसद अशोक रावत शाहपुर में मतदान करने पहुंचे। वहीं फतेहपुर जिले में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा में मतदान के लिए मुस्लिम महिलाओं की भीड़ दिखाई दी।

09:57 AM, 23-Feb-2022

उन्नाव में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

बांगरमऊ- 7.32 फीसदी मतदान हुआ
सफीपुर- 9 फीसदी मतदान हुआ
मोहान- 12 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 8.5 फीसदी मतदान हुआ
भगवंत नगर- 9.21 फीसदी मतदान हुआ
पुरवा- 9.5 फीसदी मतदान हुआ

09:48 AM, 23-Feb-2022
उत्तर प्रदेश चुनाव चौथा चरण - फोटो : अमर उजाला

हरदोई में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

सवायजपुर- 9.5 फीसदी मतदान हुआ
शाहाबाद- 7.3 फीसदी मतदान हुआ
सदर हरदोई- 6.5 फीसदी मतदान हुआ
गोपामऊ सुरक्षित- 4 फीसदी मतदान हुआ
सांडी- 10 फीसदी मतदान हुआ
बिलग्राम मल्लावां-  5.8 फीसदी मतदान हुआ
बालामऊ सुरक्षित- 9 फीसदी मतदान हुआ
संडीला- 8 फीसदी मतदान हुआ
कुल औसत मतदान- 7.5 फीसदी 

बांदा जिले में सुबह 7 से 9 बजे तक जनपद में 8.72 प्रतिशत मतदान हुआ

09:43 AM, 23-Feb-2022

उन्नाव जिले में कई स्थानों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। सड़क व अन्य विकास कार्य न होने से लोगों में नाराजगी है। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मोहान विधानसभा के मिर्जापुर अजिगांव के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण सई नदी पर पुल न बनने से नाराज हैं। थानाध्यक्ष औरास, बीडीओ औरास ग्रामीणों को मनाने में जुटे हैं।

वहीं बांगरमऊ कटरी गदनपुर आहार बूथ संख्या 324 में 1048 मतदाता हैं, लेकिन ग्रामीण मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। सड़क तथा गंगा कटान को लेकर मतदाता असंतुष्ट हैं। अभी तक 6 मत ही डाले गए हैं। मोहान विधानसभा के मल्झा बक्शी खेड़ा में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया। ग्रामीणों में दशकों से गांव की सड़क न बनने से नाराजगी है।

09:36 AM, 23-Feb-2022

फतेहपुर में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

जहानाबाद-10.32 फीसदी मतदान हुआ
बिन्दकी- 9.50 फीसदी मतदान हुआ
सदर- 6 फीसदी मतदान हुआ
अयाह शाह-10 फीसदी मतदान हुआ
हुसैनगंज- 09.27 फीसदी मतदान हुआ
खागा- 8.07 फीसदी मतदान हुआ
कुल मतदान- 9.13 फीसदी मतदान हुआ

09:28 AM, 23-Feb-2022

सुबह 9:00 बजे तक हरदोई जिले के सांडी विधानसभा में सबसे अधिक 10 और गोपामऊ विधानसभा में 4 फीसदी मतदान हुआ। उन्नाव जिले में सुबह 9:00 बजे तक 9 फीसदी मतदान हुआ।

09:16 AM, 23-Feb-2022
अपने नाती मयंक का सहारा लेकर मतदान करने पहुंची अंबेडकर चौराहे की रहने वाली वृद्धा लक्ष्मी देवी - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में अपने नाती मयंक का सहारा लेकर मतदान करने पहुंची अंबेडकर चौराहे की रहने वाली वृद्धा लक्ष्मी देवी।

08:49 AM, 23-Feb-2022
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले के गदन खेड़ा पोलिंग बूथ पर सांसद साक्षी महाराज मतदान करने पहुंचे।  उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। पत्रकारों से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा कि प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। बोले कि हिजाब पर पूरे देश में प्रतिबंध लगना चाहिए।

08:24 AM, 23-Feb-2022
उन्नाव में पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव में सफीपुर के ब्लॉक मॉडल बूथ संख्या 61, 62 पर वोट डालने आए उत्साहित मतदाताओं की भीड़ उमड़ी। वहीं उन्नाव में बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरुद्दीनपुर में मतदाताओं की लंबी कतार दिखी।

08:20 AM, 23-Feb-2022
सांसद साक्षी महाराज ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में सांसद साक्षी महाराज गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

08:17 AM, 23-Feb-2022

हरदोई जिले में पाली के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 8 पर ईवीएम मशीन खराबी के कारण मतदान में देरी। हरदोई के बावन के बूथ नम्बर 90 पर ईवीएम खराब होने की सूचना। यहां अभी मतदान शुरू नहीं हुआ है।

08:15 AM, 23-Feb-2022
उन्नाव जिले में सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने मतदान केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने मतदाताओं को फूल देकर स्वागत किया।

08:00 AM, 23-Feb-2022
फतेहपुर जिले में मतदान करने पहुंचीं जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले की सभी 6 सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में काफी कम भीड़ है। मतदाताओं का पहुंचना जारी है। वहीं फतेहपुर जिले में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह मतदान करने पहुंचे।

07:49 AM, 23-Feb-2022

फतेहपुर जिले में छह विधानसभा क्षेत्रों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 18 लाख 99 हजार 571 मतदाता ईवीएम में कैद करेंगे।

हरदोई जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए मतदाता दमखम दिखाएंगे। मतदान में 29 लाख 14 हजार 124 मतदाता 85 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे।

07:22 AM, 23-Feb-2022

UP Election 4th Phase Live: चौथे चरण में हरदोई समेत चार जिलों में मतदान, प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चौथे चरण में हरदोई, उन्नाव, बांदा और फतेहपुर जिले में मतदान होना है। 

बांदा जिले में 13 लाख अंगुलियों के इशारे पर जनपद की चारों सीटों के 37 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला ‘लॉक’ हो जाएगा। निर्वाचन आयोग ने जनपद के 833 मतदान केंद्रों में 1507 बूथ बनाए हैं।

उन्नाव जिले में चौथे चरण में आज वोट डाले जाएंगे। 2656 बूथों पर 22 लाख से अधिक वोटर 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें