यूपी बोर्ड की प्रेस वार्ता थोड़ी देर में होने वाली है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और थोड़ी देर में परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से चार मार्च तक किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था।
छात्र अपना परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी और 27,69,258 छात्र उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे।
मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से पूरा करने के साथ ही बोर्ड ने इस बात का संकेत भी दे दिया था कि परीक्षा परिणाम भी समय से पहले जारी कर किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम तैयार होने के बाद चुनाव आचार संहिता का मामला फंस गया। हालांकि समस्या के निस्तारण के साथ ही बोर्ड ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी।
उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
पहले 27 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी करने की बात कही जा रही थी। अचानक 25 अप्रैल को परिणाम जारी होने का पत्र जारी हो गया। जानकारी मिलने पर कई परीक्षार्थी धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और मनौती की।माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी पत्र में मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
कन्नौज जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 54,247 परीक्षार्थियों का आज परीक्षाफल जारी होगा। यूपी बोर्ड की ओर से एक ही दिन में दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी होंगे। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि वर्ष 2022-2023 के शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल के 28,815 और इंटरमीडिएट के 25,432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। चार मार्च को यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गईं थीं। उसके बाद मूल्यांकन और छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चलीं।
इनमें 52 हजार 710 हाईस्कूल और 38 हजार 111 इंटर के विद्यार्थी शामिल है। बोर्ड की ओर से मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम की तिथि आने से विद्यार्थियों में खासे उत्साहित है। सभी को मंगलवार को आने वाले परिणाम का इंतजार है। यह पहली बार होगा कि यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड से पहले आ रहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंद्घ जनपद में 627 विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में पंजीकृत एक लाख तीन हजार 265 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें हाई स्कूल के 59 हजार 703 और इंटर के 43 हजार 562 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा के प्रथम दिन ही 12 हजार 444 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इनमें हाईस्कूल के 6993 और इंटर के 5451 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा में 90 हजार 821 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के 90 हजार विद्यार्थियों की वर्ष भर की मेहनत का परिणाम मंगलवार को सामने आएगा। परिणाम की तिथि की जानकारी होते ही विद्यार्थी परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं।
फतेहपुर जिले में पिछले कई साल से जय मां ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के बच्चे प्रदेश की मेरिट में नाम दर्ज कराते आ रहे हैं। इस बार का परिणाम जानने को लेकर स्कूलों में खासी उत्सुकता है।
फतेहपुर में तीन मार्च तक हाईस्कूल की और चार मार्च तक इंटर की परीक्षा हुई। मूल्यांकन प्रक्रिया 28 मार्च को समाप्त हुई। मूल्यांकन के ठीक 28वें दिन यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। यूपी की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले माध्यमिक स्कूलों ने मेधावी विद्यार्थियों को फोन कर स्कूल बुलाया है।
यूपी बोर्ड का परिणाम आज जारी होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 71,744 परीक्षार्थियों का रिजल्ट दोपहर एक बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होगा। जिले में हाईस्कूल के 40,117 और इंटरमीडएट के 31,627 परीक्षाथी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल 118 परीक्षा केंद्र बने थे।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम आएगा। इस बार औरैया के 86 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 25182 व इंटरमीडिएट में 21504 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्कूलों में परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं करें। बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा।
कानपुर जिले में यूपी बोर्ड के एक लाख से अधिक छात्रों के भविष्य का फैसला मंगलवार को होगा। मंगलवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा।
UP Board 10th 12th Result 2023 at upmsp.edu.in: कानपुर जिले में यूपी बोर्ड के एक लाख से अधिक छात्रों के भविष्य का फैसला आज होगा। मंगलवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम आज आएगा। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की MY Result Plus वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।