11:13 AM, 22-Nov-2023
मंच पर बैठ सकेंगे 200 से ज्यादा लोग
स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम में इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, सहित प्रदेश के अलावा देश भर से करीब 50 हजार से ज्यादा लोगों की आने की संभावना है। जिसको लेकर भव्य तैयारियां की गईं हैं। नेताजी की समाधि स्थल के पास एक पक्का मंच बनाया गया है। मंच पर एक साथ 200 से अधिक लोग बैठ सकेंगे।