फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Kanpur: सीएसए पहुंचे सीएम योगी, प्रदर्शनी का किया अवलोकन, बोले- आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा अन्नदाता

Thu, 18 Jun 2026 12:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

CM Yogi Kanpur Visit Updates: कानपुर में आज मुख्यमंत्री का फार्म-टू-फाइल मिशन है। इसके लिए सीएम योगी सीएसए परिसर में पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों को सम्मानित किया और प्राकृतिक खेती को नवीनतम तकनीक से जोड़ने का आह्वान किया। यहां पढ़ें सीएम योगी के दौरे से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
CM Yogi In Kanpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर को प्राकृतिक खेती और विकास की गति का दोहरा मंत्र देंगे। सीएसए विश्वविद्यालय से किसानों को समृद्ध बनाने का संकल्प लेने के बाद, सीएम सीधे एचबीटीयू में मंडलीय समीक्षा बैठक के जरिए विकास परियोजनाओं की फाइलों को ट्रैक पर लाएंगे। शहर में मुख्यमंत्री के तीन घंटे 50 मिनट के इस संक्षिप्त मगर निर्णायक दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट है।

विज्ञापन

प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और विकास परियोजनाओं की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। उनके आगमन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। मुख्यमंत्री सीएसए में प्राकृतिक खेती विषयक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसमें किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से लगाए गए स्टॉलों पर तकनीक, नवाचार और खेती के नए मॉडल की जानकारी लेंगे। इसके बाद सीएसए सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला में इसे बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और रासायनिक खेती के विकल्पों पर चर्चा करेंगे। कार्यशाला में जिले के करीब 600 किसानों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएम किसानों से संवाद भी कर सकते हैं।

सीएम योगी - फोटो : amar ujala
लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की होगी समीक्षा
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस जाएंगे। इसके बाद वह एचबीटीयू स्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग सभागार में लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।  इसमें कानपुर मंडल की सड़कों, पुलों, मार्ग चौड़ीकरण और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
  • 11:45 बजे- सीएसए हेलीपैड पर आगमन।
  • 11:55 से 12:10 बजे- प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी का अवलोकन।
  • 12:15 से 1:15 बजे- प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सहभागिता।
  • 1:20 से 2:20 बजे- सीएसए गेस्ट हाउस में आरक्षित समय।
  • 2:25 से 3:25 बजे- एचबीटीयू में समीक्षा बैठक।
  • 3:35 बजे- हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान।

सीएसए में 450 पुलिसकर्मी वाली त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे और उनकी सुरक्षा के लिए 450 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।

डॉग स्क्वाड और दो कंपनियां पीएसी भी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, एडिशनल पुलिस कमिशनर कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा और एडिशनल पुलिस कमिशनर मुख्यालय संकल्प शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर एंटी सबोटॉज टीम, स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू), डॉग स्क्वाड और दो कंपनियां पीएसी भी तैनात रहेंगी।

बनाया गया है सीसीटीवी कंट्रोल रूम
सीएसए परिसर के भीतर अस्थायी सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से पुलिस अधिकारी और कर्मी पूरे कार्यक्रम व गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। कार्यक्रम स्थल के बाहर ड्रोन उड़ाने पर रोक सुनिश्चित करने के लिए भी पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

">http://



किसान लाभार्थियों को मिलेगा सम्मान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को सीएसए में प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुचने वाले है। इसी को लेकर कानपुर के आसपास के सैकड़ो किसान सुबह से ही सीएसए परिसर में रजिस्ट्रेशन करवा रहे है। प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यशाला में किसानों को जैविक खेती के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही, किसान लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्नाव में गरजे सीएम योगी, बोले- लखनऊ का विकास अब कानपुर तक
उन्नाव जिले के भवानखेड़ा गांव में आयोजित जनसभा में सीएम योगी जमकर गरजे। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर माफिया राज चलाने का आरोप लगाया और विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्लस्टर के जरिए युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और अब विकास कानपुर तक पहुंचेगा।

">http://



प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026, सीएम योगी बोले- आधुनिक तकनीक से जुड़ेगा अन्नदाता

चंद्रशेखर आजाद (सीएसए) कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में बृहस्पतिवार को प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और उसे आधुनिक तकनीक से जोड़ने का संकल्प दिलाया।

अन्नदाता के लिए नवाचार और सम्मान
कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया। सीएम ने अपने संबोधन में जोर दिया कि तकनीक और नवाचार का समन्वय ही किसानों की समृद्धि का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के विकल्पों के रूप में प्राकृतिक खेती न केवल लागत कम करती है, बल्कि यह मिट्टी के स्वास्थ्य और मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।

सरकार का संकल्प- विकास और खुशहाली
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बाजार और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाकर ही प्रदेश के हर अन्नदाता को समृद्ध बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कानपुर का यह विकास और कृषि का मॉडल आने वाले समय में प्रदेश की नई पहचान बनेगा।
विज्ञापन

सीएम योगी- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके विजन से आज भारत न केवल विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, बल्कि दुनिया को दिशा भी दिखा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती केवल एक पारंपरिक पद्धति नहीं, बल्कि यह भारत की नई अर्थव्यवस्था की धुरी बन रही है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि यदि हम अपनी खेती को रसायनों से मुक्त कर प्राकृतिक बनाएंगे, तो यह न केवल हमारे किसानों की लागत को कम करेगा, बल्कि भारतीय कृषि उत्पादों को विश्व बाजार में एक 'प्रीमियम' पहचान भी दिलाएगा। अब भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें