फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Banda: मुख्यमंत्री ने 701 करोड़ की दीं सौगातें, बोले- बुंदेलखंड को स्वर्ग बनाने का करेंगे काम

Thu, 09 Jul 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

CM Yogi Visit In Banda Updates: मुख्यमंत्री योगी बांदा पहुंच चुके हैं। यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में 701 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।सीएम योगी के दौरे से जुड़ा हर अपडेट पढ़ें यहां…
विज्ञापन
CM Yogi In Banda - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट से बृहस्पतिवार को पं जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज आएंगे। यहां वह 701 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 10:35 बजे चित्रकूट एयरपोर्ट से बांदा के लिए रवाना होंगे। 10:50 बजे बांदा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 10:55 बजे सभा स्थल पर पहुंचकर करीब एक घंटे कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 11:55 बजे सभा स्थल से रवाना होकर 12 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ की ओर रवाना होंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल, भ्रमण मार्ग व हेलीपैड पर होगी त्रिस्तरीय व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बांदा आगमन को लेकर प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से ड्यूटी में लगे प्रशासनिक व पुलिस बल की बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल, भ्रमण मार्ग व हेलीपैड में त्रिस्तरीय व्यवस्था रहेगी।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
  • झांसी मानिकपुर रेल सेक्शन एक किलोमीटर 1322/8-9 में नारायणी कालिंजर मार्ग में झांसी-मार्ग मिर्जापुर को जोड़ने के लिए नए बाईपास के निर्माण के लिए चार लेन पुल।
  • ब्लॉक बड़ोखर खर डी के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोखर खुर्द में पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य।
  • नवाब टैंक में म्यूजिकल फाउंटेन वोटिंग फैसिलिटी का कार्य व इको पर्यटन का विकास।
  • आईटीआई बांदा में क्लासरूम भवन का निर्माण।
  • बहराइच बांदा मार्ग पर स्थित नहर पर लघु सेतु के चौड़ीकरण का काम।
  • बांदा के मौजा तातेती पूर्व में कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य।

कामदगिरि की परिक्रमा के बाद बांदा जाएंगे सीएम
बुधवार को जनसभा और समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने रात को चित्रकूट स्थित सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम किया। बृहस्पतिवार को सुबह 7:45 बजे सीएम सर्किट हाउस से बरहा हनुमान मंदिर जाएंगे। यहां दर्शन के बाद कामदगिरि की परिक्रमा भी करेंगे। सुबह 10:30 बजे बांदा में आयोजित सभा के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। ब्यूरो

">http://



यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारु बना रहे। भारी वाहनों के प्रवेश पर निर्धारित समय तक रोक रहेगी, जबकि आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।

कार्यकर्ताओं और आम लोगों में उत्साह का माहौल
जिला प्रशासन के अनुसार जनसभा स्थल पर पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भी उत्साह का माहौल है।

सुरक्षा का अभेद्य 'त्रिस्तरीय' घेरा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनसभा स्थल पर पीएसी, भारी पुलिस बल और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों का पहरा रहेगा। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए कार्यक्रम स्थल की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए की जाएगी। प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।

16 बार लिया था महर्षि वाल्मीकि का नाम
भगवान राम के साथ ही कामदगिरि, मंदाकिनी, माता अनुसुइया, महर्षि वाल्मीकि और बांकेबिहारी को नमन करते हुए सीएम ने जनसभा को संबोधित करने की शुरुआत की थी। जैसे-जैसे संबोधन आगे बढ़ा महर्षि वाल्मीकि की बात आती रही। चाहे चित्रकूट की धरा की महानता के चलते महर्षि द्वारा आश्रम बनाए जाने की बात हो या फिर लालापुर स्थित आश्रम की बदहाली और कब्जे की कोशिश की बार-बार उसका जिक्र सीएम करते रहे। 40 मिनट के संबोधन के दौरान 16 बार सीएम ने महर्षि वाल्मीकि का नाम लिया। ऐसे में कहीं न कहीं यह तय है कि सीएम के मन में महर्षि वाल्मीकि आश्रम को लेकर कोई योजना चल रही है।

">http://



सीएम योगी ने किया अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण

बांदा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास और आस्था के साथ-साथ इतिहास के शौर्य को भी नमन किया। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11:32 बजे मुख्यमंत्री का काफिला कालू कुआं चौराहा पहुंचा, जहां उन्होंने वीरांगना रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। 11:35 बजे मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वीरांगना के बलिदान को याद करते हुए उन्होंने उनके चरणों में शीश नवाया। इस संक्षिप्त किंतु भव्य कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री 11:43 बजे सभा स्थल की ओर रवाना हो गए। प्रतिमा अनावरण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

701 करोड़ की मिलीं सौगातें
बांदा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ  ने बटन दबाकर 710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र/स्वीकृति-पत्र/चेक/आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड/चाबी और टूल किट का वितरण किया।

सभास्थल के बाहर कांग्रेस का विरोध
पं. जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान के बाहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सीमा खान सहित अन्य कांग्रेसियों ने काली झंडी दिखाकर मंदिर चोर जैसी नारेबाजी की। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है।

महर्षि बामदेव की पावन धरा को किया नमन
सीएम योगी ने भगवान राम और हनुमान जी को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। कहा- मैं महर्षि बामदेव की पावन धरा को नमन करता हूं। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया। 

बुंदेलखंड की प्रगति देखकर होती है प्रसन्नता
सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का परिणाम हैं 710 करोड़ की परियोजनाएं। आज बुंदेलखंड की प्रगति देखकर आज प्रसन्नता होती है। जब नौ साल पहले मैं आया था, जो स्थित देखी थी...बेहद दयनीय थी। पिछड़ापन बुंदेलखंड की पहचान बन गई थी। प्रधानमंत्री ने भी बुंदेलखंड के विकास की बात की थी। 

न रोजगार था और न ही कनेक्टिविटी
बुंदेलखंड में पिछड़ेपन के चलते होता था पलायन। प्यास बन गई थी पहचान। कहीं भू माफिया, तो कहीं खनन माफिया, तो कहीं वन माफिया और डकैतों का आतंक था। न रोजगार था और न ही कनेक्टिविटी। दबंगों पर एफआईआर भी नहीं होती थी। अस्तित्व के लिए जूझ रहा था बुंदेलखंड।

जनता जनार्दन को जाता है श्रेय
आगे कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उम्मीद जगी। क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ी, पेयजल भी मिला। बांदा के नौजवानों को आज रोजगार मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ने सपनों को पूरा किया है। इसका श्रेय जनता जनार्दन को जाता है।

कोई डकैत जीतेगा, तो योजनाओं में डकैती डालेगा
जनप्रतिनिधि जब प्रस्ताव लाते हैं, तो विकास की सौगात मिलती है। आज बुंदेलखंड में सब कुछ है। मेडिकल कॉलेज है, कृषि विश्वविद्यालय है। इंजीनियरिंग कॉलेज है, अन्य कार्य भी हो रहे हैं। ये तभी संभव है, जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। अगर कोई डकैत जीतेगा, तो योजनाओं में भी डकैती डालेगा, जमीनें कब्जाएगा।

तुष्टीकरण पर नहीं चलती भाजपा सरकार
2017 से पहले जिनको प्रदेश की जिम्मेदारी दी, वह यही करते थे। आज सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है।तुष्टीकरण पर नहीं चलती भाजपा सरकार। आगे कहा कि व्यापारी और बेटी के सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए यमराज के पास जाने का रास्ता भी खोला है।

कुछ लोग विरासत को करते हैं अपमानित
अपने वीरों और वीरांगनाओं को सम्मान देने का काम कर है बांदा।  मैं कल चित्रकूट में था, जहां प्रभु राम की स्मृतियां हैं। मैं कामतानाथ प्रभु की परिक्रमा करके बांदा आया हूं। कुछ लोग विरासत को अपमानित करते हैं। कुछ लोग इसे कोसने को हो अपना ध्येय समझते हैं। उन्हें राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी और चित्रकूट में हो रहे काम अच्छे नहीं लगते हैं।

सपा ने नौजवानों के हाथ में तमंचे पकड़ाए
जो आज मंदिरों के संरक्षण में लग रहा है, यह सपा सरकार में कब्रिस्तान के विकास के लिए जाता था। इसलिए आज वे विरोध करते हैं। भाजपा के लिए विरासत और विकास एक साथ चलने वाली प्रक्रिया का भाग है। सपा ने नौजवानों के हाथ में पकड़ाए तमंचे, नहीं दी नौकरी। भाजपा में ब्रह्मोस बनती है। जब भारत ब्रह्मोस चलता है, तो पाकिस्तान भी चिल्लाता है।

64 हजार एकड़ जमीन सपा के गुंडों से खाली हुई
विकास की निरंतरता नहीं होगी, तो आने वाली पीढ़ियां कोसेंगी। बबेरू के सपा विधायक को नहीं है, विकास में रुचि। गरीबों के हक पर डकैती डालना ही उनका विकास है। इसे हर हाल में रोकना होगा। पहले क्यों नहीं लगी महाराणा प्रताप और अवंतीबाई की मूर्ति की स्थापना। क्यों नहीं बन पाया बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अवैध असलहा और जमीनों पर माफिया के कब्जे को हटाने के लिए कहा था। तब 64 हजार एकड़ जमीन सपा के गुंडों से खाली हुई थी। आज उसी में निवेश हो रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड को धरती का स्वर्ग बनाने का काम करेंगें
सीएम ने कहा कि अब निवेश की संभावना से पलायन रुका है।  एक जनपद-एक उत्पाद में शजर पत्थर ने बनाई पहचान। शजर की गिनती कीमती रत्नों में हो रही है। बुंदेलखंड को बीडा के रूप में मिलेगी बड़ी सौगात। यहां नौकरी मांगने आएंगे नौजवान। कहा कि विकास और विरासत की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि जरूरी हैं। आज का विकास उन्हीं का परिणाम है। जो भी प्रोजेक्ट जनप्रतिनिधि लाएंगे, उसे आगे बढ़ाकर बुंदेलखंड को धरती का स्वर्ग बनाने का काम करेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें