06:53 PM, 19-Nov-2021
मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी...
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज झांसी की ये धरती आजादी के भव्य अमृत महोत्सव की साक्षी बन रही है। आज इस धरती पर एक नया, सशक्त और सामर्थ्यशाली भारत आकार ले रहा है। उन्होंने कहा कि ये झांसी, रानी लक्ष्मीबाई की ये धरती बोल रही है- मैं तीर्थ स्थली वीरों की, मैं क्रांतिकारियों की काशी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी, मैं हूं झांसी...