10:45 AM, 20-Sep-2025
MSME for Bharat Conclave: झांसी में उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव की शुरूआत एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान साथ में बुंदेलखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स अध्यक्ष धीरज खुल्लर, आईजी आकाश कुलहरि, कमिश्नर बिमल कुमार, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, व्यापारी वीरेन्द्र राय, जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल के अलावा कई व्यापारी मौजूद रहे।
बुंदेलखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंस्ट्रीज के अध्यक्ष धीरज खुल्लर ने व्यापारियों की समस्याओं को सामने रखते हुए बताया कि झांसी के लोग व्यापार के लिए एमपी का रुख कर रहे हैं। यूपी की पॉलिसी और एमपी की पॉलिसी में भिन्नताएं हैं। वहां आसानी से लोन हो जाते हैं। ऐसे कई सारे व्यापारी है जो झांसी में रहकर एमपी के जिलों में अपना उद्योग लगा रहे हैं। लोन और सब्सिडी के लिये यहां हम लोगों को लगातार चक्कर लगाने पड़ते हैं जबकि मध्य प्रदेश में यह आसानी से हो जाता है।