फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assembly Elections 2022: सत्ता का संग्राम में घिरे नेताजी, बदायूं में राजनीतिक दलों पर सवालों की बौछार

Mon, 15 Nov 2021 04:55 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं

खास बातें

गाजियाबाद से शुरू हुआ अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और बरेली होते हुए सोमवार को बदायूं पहुंचा। यहां अमर उजाला के कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बदायूं की जनता का मूड जानने का प्रयास किया गया। सुबह सवेरे चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने अपनी परेशानियां रखीं। अब दोपहर में महिलाओं के साथ बातचीत हुई, जिसके बाद शाम में युवाओं से उनकी प्रथमिकताएं जानी गईं। 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम में राजनीतिक दलों से पूछे जा रहे सवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:45 PM, 15-Nov-2021

नेताओं से सवाल दागते हुए गर्म हुआ माहौल

तमाम मुद्दों को लेकर राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ चर्चा का माहौल गर्म रहा। हर दल के नेता अपने कार्यों और दावों पर अड़े रहे और विकास व रोजगार की बातें करते रहे। हालांकि जनता कई बार नेताजी पर ठहाके लगाते तो कई बार आक्रोशित होती नजर आई। हर मुद्दे को लेकर जनता का अलग-अलग मत रहा। 

अमर उजाला की यह दिलचस्प चुनावी यात्रा आगे भी जारी रहेगी। अलग-अलग जिलों में 'सत्ता का संग्राम' देखने को मिलता रहेगा।

04:39 PM, 15-Nov-2021

मायावती के शासन को याद कर रहे हैं लोग: बसपा

बसपा के प्रतिनिधि ने स्पष्ट कहा कि हम यहां कभी कमजोर नहीं रहे हैं। बसपा 2022 में शानदार प्रदर्शन करेगी। लोग मायावती के शासन काल को याद कर रहे हैं।

04:37 PM, 15-Nov-2021

दिल्ली मॉडल के तर्ज पर लड़ेगी 'आप'

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने दिल्ली मॉडल के तर्ज पर चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी, वहीं किसानों के ट्यूबवेल की बिजली बिल भी माफ होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी काम किया जाएगा।

विज्ञापन
04:29 PM, 15-Nov-2021

सपा नेता बोले- पहली बार कूड़े के ढेर पर मनाई दिवाली

भाजपा के दावे को सिरे से नकारते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हालात पहले से और ज्यादा बिगड़ गए हैं। पहले कम से कम दिवाली के मौके पर सड़कों को चमका कर रंगोली कार्यक्रम किए जाते थे, लेकिन बदायूं के इतिहास में इस साल पहली बार शहरवासियों ने कचरे के ढेर पर दिवाली मनाई।

04:27 PM, 15-Nov-2021

भाजपा का दावा- काम हो रहा है

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि हमारी सरकार आने से पहले सड़कें बदहाल थीं। भाजपा के शासनकाल में सड़कों का चौड़ीकरण, कूड़ा प्रबंधन, चौराहों का सौंदर्यीकरण और तमाम विकास कार्य किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
04:25 PM, 15-Nov-2021

राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से शुरू हुआ संवाद

चुनावी रथ सत्ता का संग्राम में राजनीतिक दलों से के पदाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, कांग्रेस उपाध्यक्ष धर्म सिंह, कांग्रेस नेता विरेश सिंह, आप जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव राज गुप्ता और जनता दल के जिलाध्यक्ष आराम सिंह यादव मौजूद हैं।

04:00 PM, 15-Nov-2021

कुछ देर में राजनीतिक दलों से होगी चर्चा

चुनावी रथ बदायूं में अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। बस कुछ ही देर में राजनीतिक दलों से सवाल जवाब का सिलसिला शुरू होगा। यहां जनता के सवालों को लेकर नेताओं को कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
 

02:28 PM, 15-Nov-2021

अब राजनीतिक दलों पर दागे जाएंगे सवाल

युवाओं से बातचीत के बाद अब चुनावी रथ शाम चार बजे राजनीतिक दलों से संवाद करेगा। इस दौरान नेताओं पर सवालों की बौछार की जाएगी।
 

02:25 PM, 15-Nov-2021

बदायूं को वापस मिले ऐतिहासिक पहचान

बातचीत के दौरान एक युवती ने जानकारी दी कि बदायूं इतिहास में एक बेहद प्रतिष्ठित स्थान रहा है। इसका नाम पहले 'वेदा मऊ' था। यहां वेदों का अध्ययन किया गया था। लेकिन अब लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। इसे इसकी पहचान वापस मिलनी चाहिए। इसके लिए सरकार ही नहीं लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा।

02:21 PM, 15-Nov-2021

युवा बोले- बदायूं को मिले अपनी पहचान

युवाओं ने कहा कि उनके लिए पढ़ाई सबसे अहम मुद्दा है। हमें कई चीजों की पढ़ाई के लिए कोटा या प्रयागराज जाना पड़ता है। लेकिन बदायूं को भी इसी तरह विकसित करने की जरूरत है जिससे शिक्षा या खेल के क्षेत्र में इसे नई पहचान मिल जाए।

01:29 PM, 15-Nov-2021

महिलाओं ने खुलकर रखी अपनी बातें

महिलाओं ने अमर उजाला के कार्यक्रम में तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी बातें रखीं। अब सत्ता के संग्राम का रथ दोपहर दो बजे युवाओं के बीच पहुंचेगा और उनसे चुनावी माहौल में उनकी प्राथमिकताओं को लेकर बातचीत की जाएगी।

01:02 PM, 15-Nov-2021

हेल्पलाइन नंबरों को बताया मददगार

हालांकि अन्य लड़कियों ने असुरक्षा की भावना होने से इनकार किया है। उनका मानना है कि हेल्पलाइन नंबर हमारे लिए बहुत मददगार है। एक शिकायत पर त्वरित निदान किया जाता है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

01:01 PM, 15-Nov-2021

शिक्षा और सुरक्षा पर बोली महिलाएं

गांव की कुछ बच्चियां तो पढ़ पाती हैं, लेकिन कुछ नहीं भी पढ़ पातीं। वहीं, महिला सुरक्षा की बात करें तो हमें रात के वक्त बाहर निकलने में डर लगा रहता है। इसके लिए सरकार को कोई समाधान निकालना चाहिए। 

12:55 PM, 15-Nov-2021

महिलाएं बोलीं- कई योजनाएं हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों तक पहुंचती नहीं

महिलाओं ने कहा कि सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं जो महिलाओं के लिए अच्छी हैं, लेकिन इसका लाभ अबतक ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पाया है। कई महिलाएं इससे वंचित हैं।

12:50 PM, 15-Nov-2021

महिलाओं के बीच पहुंचा चुनावी रथ

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम अब आधी आबादी से बातचीत के लिए बदायूं क्लब पहुंच चुका है। बड़ी संख्या में महिलाएं यहां अपनी बातें रखने के लिए जुटी हैं।

11:55 AM, 15-Nov-2021

कुछ देर में महिलाओं से होगी बात

सत्ता के संग्राम का चुनावी रथ कुछ ही देर में बदायूं क्लब पहुंचेगा, जहां चुनावी मुद्दों पर महिलाओं से बातचीत की जाएगी।

08:29 AM, 15-Nov-2021

दोपहर 12 बजे आधी आबादी से होगी बातचीत

बदायूं में चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने तमाम मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखीं। किसी ने भाजपा के कार्यों से संतुष्टि जताई तो किसी ने समाजवादी की तारीफ के पुल बांधे। अब सत्ता के संग्राम का अगला कार्यक्रम दोपहर 12 बजे बदायूं क्लब में होगा जहां महिलाओं से बातचीत की जाएगी।

08:20 AM, 15-Nov-2021

चुनावी माहौल में हो रहे काम
वहीं, कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ काम तो सरकार ने किया है, लेकिन अधिकतर विकास कार्य चुनावी माहौल में किया जा रहा है। शुरू से सरकार ने इसी इच्छाशक्ति के साथ काम किया होता तो दिक्कत नहीं होती।

08:20 AM, 15-Nov-2021

अबतक सो रही थी सरकार
कुछ लोगों ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि साढ़े चार साल तक नेता सोते रहे और अब उन्हें विकास याद आ रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने बहुत काम किया। अगर 20 साल तक भी भाजपा सत्ता में रहे तो सपा का मुकाबला नहीं कर सकती।
 

08:14 AM, 15-Nov-2021

चाय पर चर्चा में बोली जनता

सुबह चाय पर चर्चा के दौरान जिले के लोगों ने सड़कों की बदहाली, कूड़े के ढेर, बिजली की अव्यवस्था और तमाम मुद्दों को लेकर शिकायतें रखीं। 

07:41 AM, 15-Nov-2021

UP Assembly Elections 2022: सत्ता का संग्राम में घिरे नेताजी, बदायूं में राजनीतिक दलों पर सवालों की बौछार

सुबह आठ बजे होगी चाय पर चर्चा
सबसे पहले सुबह आठ बजे गांधी मैदान में चाय पर चर्चा का कार्यक्रम होगा, जिसमें लोगों से विधानसभा चुनाव के मुद्दों और उनकी प्राथमिकताओं के बारे में बात की जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें