आजमगढ़ जिले के 16 निकायों में मतदान के दौरान दर्जनों लोगों को फर्जी मतदान करने से पहले ही पकड़ लिया गया। जिनमें कई नकाबपोश महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रों में चक्रमण कर स्थिति पर नजर रखी और हो रहे मतदान के बारे में जानकारी ली। जिले की तीन नगर पालिका मुबारकपुर, बिलरियागंज और आजमगढ़ शामिल है। वहीं 13 नगर पंचायतें निजामाबाद, फूलपुर, माहुल, सरायमीर, मेंहनगर, कटघर-लालगंज, बिलरियागंज, महाराजगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़, अतरौलिया, जहानागंज और बूढ़नपुर हैं। इन निकायों में कुल 160 मतदान केंद्र और 532 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान हुआ। फर्जी मतदान रोकने के लिए 17 थानों में स्पेशल टीम गठित की गई थी।
भदोही की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में दोपहर तीन बजे तक 44.84 फीसदी मतदान। कई बूथों पर लंबी कतार लगी है। सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है।
मिर्जापुर नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 01:00 बजे तक मतदान प्रतिशत
नगर पालिका परिषद मीरजापुर 27.78%
नगर पालिका परिषद चुनार 41.93%
नगर पालिका परिषद अहरौरा 42.82%
नगर पंचायत कछवा 28.67%
कुल जनपद मिर्जापुर मतदान प्रतिशत 01:00 बजे तक 30.63%
सोनभद्र में एक बजे तक के आंकड़े
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023
01 बजे तक
1- नगर पालिका राबर्ट्सगंज 36.00%
2 - नगर पंचायत घोरावल 47.00%
3 - चूर्क गुरामा नगर पंचायत 52.45%
4- नगर पंचायत चोपन 32.02%
5 - नगर पंचायत डाला 52.33%
6- नगर पंचायत ओबरा 29.02%
7- नगर पंचायत दुद्धी 38.00%
8- नगर पंचायत रेनुकूट 37.31%
9- नगर पंचायत अनपरा 24.04%
10- नगर पंचायत पिपरी 36.00%
कुल जनपद सोनभद्र में 38.48%
नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत जनपद-बलिया
1 बजे तक- 35.82
बलिया- 31.02
रसड़ा- 38.13
चितबडागांव- 44.20
नगरा- 31.52
बेल्थरा- 44.33
सिकंदरपुर- 38.66
मनियर- 32.81
बांसडीह- 37.26
सहतवार- 40.90
रेवती- 38.71
बैरिया- 36.83
रतसर कलां- 35.41
नगर निकाय सामन्य निर्वाचन -2023 1 बजे तक मतदान
मऊ - 34.87
मोहम्मदाबाद- 47.21
घोसी- 35.6
चिरैयाकोट-42.35
कोपागंज- 38
अदरी-45
अमिला-38
दोहरीघाट-40.53
वलीदपुर-43
मधुबन-47.21
कुर्थीजाफरपुर-43
-----------------------
आजमगढ़ में एक बजे तक 32.86 प्रतिशत वोटिंग
निकाय वार वोटिंग प्रतिशत भदोही
निकाय पड़े मत प्रतिशत
भदोही - 36569 30.78
गोपीगंज. 10679 36.56
ज्ञानपुर. 4788 41.86
सुरियावां 6588. 41.98
नई बाजार. 4762 38.47
खमरिया 7922 37.89
घोसिया 7157 38.00
कुल. 78475 34.52
आंकड़े 01.00 बजे तक के हैं
फर्जी मतदान के लिए पहुंची थी महिलाएं, आधारकार्ड से खुली पोल
बलिया में सिकंदरपुर नगर पंचयात के दारुल उलूम सरकारे आसी में चल रहे मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर दो एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं को जांच करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के पास ले जाया गया। आधार कार्ड में महिला की उम्र 40 वर्ष थी। दूसरी महिला की उम्र 35 वर्ष थी। वास्तविक उम्र उनकी 18 से 19 साल थी। जैसे ही जानकारी उच्चाधिकारियों को लगी मौके पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल सहित भारी मात्रा में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान पहुंच गए। इस दौरान जिन महिलाओं का आधार कार्ड चेक किया जा रहा था। वह वहां से मौका मिलते ही खिसक गई।
संदिग्ध आधार कार्डों की एम आधार एप से जांच
भदोही में निकाय चुनाव शांति पूर्ण ढ़ंग से संचालित हो रहा है। चुनाव में कई बूथों पर संदिग्ध आधार कार्डों की जांच की गई। एम आधार एप के माध्यम से कई संदिग्ध आधार कार्डों की पहचान की गई। हालांकि बूथ पर तैनात बीएलओ उनको हिदायत देकर छोड़ दिया।
घोसिया नगर पंचायत के कंपोजिट विद्यालय जयरामपुर में बनाए गए बूध में एक व्यक्ति चार ऐसे आधार कार्ड लेकर पहुंचा था, जो एकदम नए थे। जिसमें दो आधार कार्ड ऐसे थे। जिसमें एक पर नाम मीला देवी और दूसरे पर मीता देवी दर्ज था। दोनों आधार कार्ड पर डीओबी एक ही था। मामला संदिग्ध देखते हुए बीएलओ ने जांच की और युवक को हिदायत देते हुए छोड़ दिया। इसी तरह कई बूथों पर जिलाधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी संदिग्ध अभिलेखों की जांच पड़ताल करते हुऐ संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की। बीएलओ को हिदायत दिया कि संदिग्ध अभिलेखों के साथ को व्यक्ति बूथ के अंदर प्रवेश न कर पाएं।
फर्जी मतदान के लिए पहुंची थी महिलाएं, आधारकार्ड से खुली पोल
बलिया में सिकंदरपुर नगर पंचयात के दारुल उलूम सरकारे आसी में चल रहे मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर दो एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं को जांच करने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के पास ले जाया गया। आधार कार्ड में महिला की उम्र 40 वर्ष थी। दूसरी महिला की उम्र 35 वर्ष थी। वास्तविक उम्र उनकी 18 से 19 साल थी। जैसे ही जानकारी उच्चाधिकारियों को लगी मौके पर उप जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, चौकी प्रभारी रविंद्र पटेल सहित भारी मात्रा में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान पहुंच गए। इस दौरान जिन महिलाओं का आधार कार्ड चेक किया जा रहा था। वह वहां से मौका मिलते ही खिसक गई।
वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को उठाया
मऊ में दोहरीघाट नगर पंचायत के पुराना चौक पर चुनाव प्रेक्षक के साथ भारी संख्या मे पहुंची पुलिस फोर्स ने बसपा प्रत्याशी त्रिलोकी सोनकर को चुनाव मे गड़बड़ी करने के आरोप में उठाया। इसके बाद थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी मे बैठाकर त्रिलोकी सोनकर को थाने ले जा रहे थे जिसकी भनक लगते ही बसपा समर्थकों ने लाहौरी माता चौक के समीप थानाध्यक्ष की गाड़ी को घेर लिया।मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री व मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने मतदान किया।
नगर निकाय चुनाव में बिसुंदरपुर इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 17 पर वोट डालने के बाद पिंक/महिला बूथ पर सेल्फी प्वाइंट पर व सेल्फी लेती हुई जिलाधिकारी दिव्या मित्तल।
मिर्जापुर नगर निकाय चुनाव में बिसुंदरपुर इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 17 पर महिलाओं की लाईन में कतारबद्ध होकर वोट डालने के लिए अपने नम्बर का इंतजार करती जिलाधिकारी दिव्या मित्तल।
निकाय वार वोटिंग प्रतिशत भदोही
निकाय पड़े मत प्रतिशत
भदोही - 23936 20.15
गोपीगंज. 6725. 23.02
ज्ञानपुर. 3000 26.23
सुरियावां 4319. 27.52
नई बाजार. 3127 25.26
खमरिया 4955. 23.70
घोसिया 4267 22.66
कुल. 50329 22.14
आंकड़े सुबह 11.00 बजे तक के हैं
भदोही की दो नगर पालिका और 5 नगर पंचायत में 11:00 बजे तक 22.14 फीसदी मतदान हुए।
आजमगढ़ में 11 बजे तक 16.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
नगर निकाय चुनाव मतदान प्रतिशत जनपद-बलिया
11 बजे तक-23.7 %
बलिया- 19.21
रसड़ा- 27.15
चितबडागांव- 29.91
नगरा- 21.38
बेल्थरा- 30.49
सिकंदरपुर- 25.68
मनियर- 23.59
बांसडीह- 25.72
सहतवार- 25.78
रेवती- 25.82
बैरिया- 24.81
रतसर कलां- 23.39
यूपी निकाय चुनाव पर वोटिंग जारी है। मिर्जापुर में चार निकाय के लिए मतदान हो रहा है। डीएम दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक ने वोटिंग बूथ का निरीक्षण किया। मतदाताओं से बात भी की, पूछा- कैसी है व्यवस्था ? डीएम दिव्या मित्तल बुजुर्ग महिला को देखकर खुश हुईं। आधार कार्ड देखकर बोलीं- 'अरे वाह! मुझे बहुत खुशी हुई'। डीएम ने बुजुर्ग महिला के साथ फोटो भी क्लिक की।
मिर्जापुर नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र नगर के प्राथमिक विद्यालय फतहा, जुबली इंटर कालेज व डेफोडिल तरकापुर, संस्कृत विद्यालय बरियाघाट, घंटाघर, माया प्रसाद माताभीख इंटर कालेज में पहुंचकर पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया। सुरक्षा के दृष्टिगत शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया निर्देश।
मिर्जापुर के आंकड़ें
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 अपराहन 9:00 बजे तक मतदान प्रतिशत
नगर पालिका परिषद मीरजापुर 6.90 %
नगर पालिका परिषद चुनार 10.90%
नगरपालिका परिषद अहरौरा मतदान प्रतिशत 09.70%
नगर पंचायत कछवा मतदान प्रतिशत अपराहन 9:00 बजे 06.40%
कुल जनपद मिर्जापुर मतदान प्रतिशत अपराहन 9:00 बजे तक 07.56%
मऊ नगर पालिका सहित 10 नगर पंचायतों में सुबह 9 बजे 9.4 प्रतिशत मत पड़े।
एक ही क्यूआर कोड के मिले चार लोग
मऊ नगर पंचायत वलीदपुर में एक ही क्यूआर कोड के चार आधार कार्ड नंबर मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश।जबकि नगर के मतदान केंद्र डी0ए0वी0 इंटर कॉलेज वाणिज्यिक शाखा पर बूथ संख्या 237 में P3 अधिकारी द्वारा मतदान के दौरान मतदाताओं की उंगली पर स्याही ठीक ढंग से न लगाने पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने उसको तत्काल हटाते हुए रिजर्व कर्मी को ड्यूटी लगाने के निर्देश दिया।
सोनभद्र का वोट प्रतिशत
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023
1- नगर पालिका राबर्ट्सगंज 13.5%
2 - नगर पंचायत घोरावल 8.5%
3 - चूर्क गुरामा नगर पंचायत 6.5%
4- नगर पंचायत चोपन 7.5%
5 - नगर पंचायत डाला 17.02%
6- नगर पंचायत ओबरा 8.20%
7- नगर पंचायत दुद्धी 10.%
8- नगर पंचायत रेनुकूट 09.06%
9- नगर पंचायत अनपरा 09.05%
10- नगर पंचायत पिपरी 11.27%
कुल जनपद सोनभद्र में 10.219%
सुबह नौ बजे का अपडेट
बलिया में सुबह नौ बजे तक हुए मतदान में कुल 11.10 फीसद मतदान हुआ। मनियर नगर पंचात सबसे आगे रहा। वहां सबसे अधिक 14.14 फीसदत मत पड़े थे। नगरा में सबसे कम 7.16 फीसद मतदान हुआ था। बलिया नगर पालिका में टाउन इंटर कालेज के मैदान पर बने बूथ पर सभासद प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई। इसमें पुलिस ने सभासद प्रत्याशी के भाई को हिरासत में ले लिया
बलिया --8.86
रसड़ा में 12.63
चितबड़ागांव 10.86
सहतवार 9.24
रेवती 13.08
मनियर 14.14
बांसडीह 10.34
सिकंदरपुर 11.14
बैरिया 12.90
रतसक 11.93
नगरा 7.16
बेल्थाररोड --11.10
निकाय वार वोटिंग प्रतिशत भदोही
निकाय पड़े मत प्रतिशत
भदोही - 9964 8.39
गोपीगंज. 3028. 10.37
ज्ञानपुर. 1257. 10.99
सुरियावां 1858. 11.84
नई बाजार. 1337. 10.80
खमरिया 1881. 9.00
घोसिया 1974. 1048
कुल. 21299. 9.37
आंकड़े सुबह 9.00 बजे तक के हैं
भदोही के अयोध्यापुरी में 2 घंटे बाधित रहा मतदान
भदोही नगर पालिका के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय अयोध्यापुरी के बूथ संख्या 13, 14 व 15 पर तकनीकी कमियों से लगभग घंटों तक मतदान बाधित रहा। जानकारी मिलते ही तत्काल निर्वाचन आयोग ने समस्या निस्तारण कर मतदान प्रक्रिया को सुचारू ढंग से शुरू कराया।
वोटर लिस्ट में नाम न होने पर किया प्रदर्शन
मऊ के कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार मोहल्ला फुलेलपुरा में करीब 250 सौ से अधिक नाम वोटर लिस्ट से कटने से नाराज लोगो ने हाथ में आई कार्ड लेकर प्रदर्शन किया ।सभी का कहना था की इसके पूर्व लिस्ट में नाम था लेकिन एक साजिश के तहत पूरी शिया बस्ती का नाम सप्लीमेंटरी लिस्ट में नाम नदारद है।
निकाय चुनाव में मतदाताओं का जोश देखने लायक है। भदोही की शमा परवीन और मोनी पहली बार वोट डालकर काफी खुश नजर आईं।
भदोही की दो नगर पालिका और 5 नगर पंचायत की सीटों पर सुबह नौ बजे तक कुल 9.37 फीसदी मतदान हुआ।
यूपी निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। इसी बीच बलिया से शानदार तस्वीरें सामने आईं। बलिया के रेवती जूनियर हाई स्कूल में साइकिल और गोद में बुजुर्गों परिजनों को वोटिंग के लिए लेकर परिजन पहुंच रहे हैं।
भदोही में मुस्लिम मतदाताओं में खुब दिख रहा उत्साह। खासकर महिलाएं बूथों पर जमी हुई हैं।
निकाय चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान
बलिया जिले के दो नगरपालिका समेत 12 निकायों के लिए मतदान बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया है। कहीं कहीं कुछ विलंब से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकाल का ख्याल रखा गया। गर्मी को देखते हुए सुबह के वक्त लंबी कतारें देखी गई।
चुनार नगर पालिका के दरगाह शरीफ दक्षिणी बूथ संख्या 23 पर मतदान करने के लिए लगी हुई मतदाताओं की लंबी कतार।
मऊ में दिखा मतदाताओं का उत्साह
नगर पालिका मऊ सहित जिले के 11 नगर पंचायत के अध्यक्ष और सभासद पदों के मतदान के प्रति मतदाताओ में सुबह से उत्साह दिखा।, सात बजे से पहले ही जिले के 607 बूथों में कई बूथों पर मतदाता मतदान करतब दिखे। बताते चले कि नगर पालिका मऊ, कोपागंज, घोसी,दोहरीघाट, , मधुवन, मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, वलीदपुर, कुर्थीजाफरपुर,अ दरी,अमिला नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 11 पदों पर 118 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सदस्य के 1080 प्रत्याशी मैदान में हैं। निष्पक्ष और सकुशल मतदान कराने के लिए 607 बूथ बनाये गए हैं। इसमें 17 को सबसे संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
सोनभद्र में वोटिंग शुरू
मतदान के प्रति दिखने लगा उत्साह, सात बजे से पहले ही बूथों पर पहुंचे मतदाता सोनभद्र। जिले के दस निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू। सात बजे से पहले ही बूथों पर पहुंच गए मतदाता। कुल 307 बूथों पर हो रहा मतदान। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के दस पदों पर 98 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सदस्य के 144 पदों पर 914 प्रत्याशी मैदान में हैं। निष्पक्ष और सकुशल मतदान कराने के लिए 13 जोन और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। रेणुकूट नगर पंचायत को सबसे संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिले से लगती मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बड़े वाहनों का प्रवेश बन्द है। छोटे वाहन भी गहन तलाशी के बाद गुजर रहे हैं।
ये रहे सोनभद्र के आंकड़े
नगर पालिका सोनभद्र और नौ नगर पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। कुल 2.69 लाख मतदाता इन निकायों में वोट करेंगे। नगर पालिका क्षेत्र में चेयरमैन पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सभासद के 25 पद पर 146 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इसी तरह नौ नगर पंचायतों अध्यक्ष पद पर 91 उम्मीदवारों के बीच घमासान छिड़ा है तो सदस्य के 119 पदों के लिए 768 उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं।
बलिया में प्रशासन ने पूरी की तैयारी
जिले के 12 निकायों की सरकार बनाने के लिए मतदान हो रहा। इसकी तैयारियां प्रशासन ने मुकम्मल कर ली हैं। इसके लिए एक कंपनी बीएसएफ, डेढ़ प्लॉटून पीएसी के अलावा 150 उपनिरीक्षक और करीब दो हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। जनपद के 423 बूथों पर 3 लाख 46 हजार 737 मतदाता 949 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 134 चेयरमैन और 815 सभासद पद के प्रत्याशी हैं। कुल मतदाताओं में 186706 पुरुष व 160031 महिलाएं शामिल हैं। नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्षता से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारी है।
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए 38 जिलों में मतदान हो रहा है। यूपी के आजमगढ़, मऊ और बलिया, सोनभद्र और मिर्जापुर में निकाय चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसकी तैयारियां प्रशासन ने मुकम्मल कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में वोट डाले जा रहे हैं। गुरुवार की सुबह सात बजे से वोटिंग शुरु हो गई है जो शाम को छह बजे तक चलेगी।
725 मतदाता करेंगे किस्मत का फैसला
आजमगढ़ 532 बूथों पर चार लाख 57 हजार 725 मतदाता 1316 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें 170 चेयरमैन और 1146 सभासद पद के प्रत्याशी हैं। कुल मतदाता में 240532 पुरुष व 217193 महिलाएं शामिल हैं। नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। 11 मई की सुबह प्रत्येक बूथ पर मतदान कार्य शुरु होगा। प्रशासन ने जनपद को 21 जोन व 60 सेक्टर की संख्या में विभाजित किया है। प्रत्येक की कमान मजिस्ट्रेट के हवाले होगी। सभी उपजिलाधिकारी को इलाके में चुनाव को शांति से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।