फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milkipur Bypoll Result Live: मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, चंद्रभानु ने सपा को 61,639 मतों से हराया

Sat, 08 Feb 2025 04:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

खास बातें

Milkipur Result 2025 Live Vote Counting News: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को बड़े अंतर से हरा दिया है। पढ़ें उपचुनाव से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
Milkipur Election Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:00 AM, 08-Feb-2025

भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की बड़ी जीत

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 61,639 मतों से करारी शिकस्त दी है। 30वें व अंतिम राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी को एक लाख 45 हजार 893 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 84 हजार 254 वोट मिले। इस तरह भाजपा प्रत्याशी की 61 हजार 639 मतों से बड़ी जीत हुई।

03:46 AM, 08-Feb-2025

मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पीएम मोदी व सीएम योगी पर जनता के विश्वास की जीत

भाजपा नेता व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता के विश्वास की जीत है। वहीं, दिल्ली में जीत के लिए उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को भी बधाई कि जिन्होंने भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका दिया।

03:36 AM, 08-Feb-2025
- फोटो : amar ujala

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की की जीत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई दी है और कहा कि यह जीत जनता के यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास की जीत है।

उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई!
 
यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों एवं सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित यूपी सरकार के प्रति आमजन के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

विजयी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को बधाई एवं उत्तर प्रदेश की विकास-यात्रा और सुशासन को अपना मत प्रदान करने वाली मिल्कीपुर विधान सभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन!
 
जय श्री राम!

विज्ञापन
02:33 PM, 08-Feb-2025

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। 30वें अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने 61329 वोटों से बढ़त बना ली। भाजपा को 1,45,685 मत मिले। सपा को 84,266 मत प्राप्त हुए। दो ईवीएम की गिनती बाकी है।

02:15 PM, 08-Feb-2025

Delhi Chunav Result: भाजपा को 107533 मत मिले

मिल्कीपुर उपचुनाव में राउंड 21 के बाद भाजपा को 107533 मत प्राप्त हुए। सपा को 57266 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 3717 मत प्राप्त हुए। 
 

विज्ञापन
02:13 PM, 08-Feb-2025

Milkipur Chunav Result: भाजपा को 96384 मत मिले

मिल्कीपुर उपचुनाव में राउंड 19 के बाद भाजपा को 96384 मत प्राप्त हुए। सपा को 51998 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 3360 मत प्राप्त हुए। 

01:57 PM, 08-Feb-2025

'2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी'

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि "आज दिल्ली को प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में चलने वाली सरकार मिली है... मिल्कीपुर की ऐतिहासिक जीत पर मैं भाजपा उम्मीदवार को बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी की गुंडागर्दी हारी है। ये शुरुआत है, 2027 में समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।"

01:22 PM, 08-Feb-2025

Delhi Election Result 2025: भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को लेकर निर्णायक बढ़त पर भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान की संभावित जीत पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा कार्यालय पर ढोल नगाड़े के बीच रंग और गुलाल उड़े।

01:02 PM, 08-Feb-2025

चंद्रभानु पासवान 40,550 वोट से आगे

16 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 40,550 वोट से आगे चल रहे हैं। 

12:57 PM, 08-Feb-2025

Milkipur Election Result: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किए रामलला के दर्शन

मिल्कीपुर उपचुनाव में निर्णायक बढ़त बनाने के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रामलला के दर्शन किए। 

12:42 PM, 08-Feb-2025

Milkipur Chunav Result: भाजपा में जश्न

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पर भाजपा की ओर से निर्णायक बढ़त बनाए जाने के बाद जश्न शुरू हो गया है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। एक-दूसरे को संभावित जीत की बधाई भी दी।

12:05 PM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: चंद्रभानु पासवान 34,507 मतों से आगे

मिल्कीपुर उपचुनाव में 12 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 34,507 मतों से आगे चल रहे हैं। सूर्यकुंड पर अनुष्ठान के बाद भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान, उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य कंचन पासवान। 

12:04 PM, 08-Feb-2025

Milkipur Election: भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे

मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना में 12 राउंड पूरे हो गए हैं। बड़े अंतर से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। राउंड 11 के बाद भाजपा को 63958 और सपा को 29451 वोट प्राप्त हुए हैं। 

11:32 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Chunav Result: 30944 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे

मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना में 11वां राउंड पूरे होने के बाद 30944 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। राउंड 11 के बाद भाजपा को 58221 और सपा को 27202 वोट प्राप्त हुए हैं। 

11:16 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Election: 10 राउंड के बाद भाजपा को 53193 वोट मिले

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा ने बड़ी लीड ले ली है। 10 राउंड के बाद भाजपा को 53193 वोट मिले हैं। सपा को 24588 मत प्राप्त हुए हैं। 

10:58 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Chunav Result: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर भाजपा बढ़त



 

10:53 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: भाजपा निर्णायक जीत की ओर

मिल्कीपुर में दस राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा निर्णायक जीत की ओर है। दस राउंड पूरे होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 28530 वोट से आगे चल रहे हैं। चंद्रभानु को 53,193 वोट मिले हैं। सपा के अजीत प्रसाद को 24588 मत प्राप्त हुए हैं। 

10:45 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने की पूजा

मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने अयोध्या में मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपचुनाव में वह समाजवादी पार्टी के अजित प्रसाद से आगे चल रहे हैं।
 

10:39 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 41646 मत मिले

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में 8वें चरण तक भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 41646 मत मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 19568 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी को 1335 वोट मिले हैं। 

10:35 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: 'अखिलेश यादव के पास कुछ कहने को नहीं बचा'

ओपी राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि "बहुत पहले कहा था, वहां की नब्ज टटोली थी। लोगों को विकास रूपी दूध चाहिए। विकास रूपी दुधारू गाय लेकर सरकार लड़ रही है। जनता दुधारू गाय को वोट दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि, "अखिलेश यादव के पास कुछ कहने को नहीं बचा। देश की जनता मोदी पर विश्वास कर रही है। जनता मोदी के कामों पर विश्वास कर रही है।"

10:25 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: 22122 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना में सात राउंड पूरे हो गए हैं। 18680 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। आठवां राउंड पूरे होने के बाद 22122 वोट से भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे हैं। आठवें राउंड में सपा प्रत्याशी को 2063 और भाजपा प्रत्याशी को 5461 मत मिले हैं। 

10:22 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: सातवें चरण में सपा को 2476 मत मिले

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव में सातवें चरण में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 2476 और भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को 4064 मत मिले हैं।
 

10:21 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: भाजपा के चंद्रभानु पासवान को 32121 मत मिले

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के छह राउंड तक की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को 32121 मत मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 15029 वोट मिले हैं। 

10:14 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: मिल्कीपुर सीट पर मतगणना जारी

10:03 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: भाजपा के चंद्रभानु को 27,115 वोट मिले

मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड तक की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 14220 मतों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 12895 वोट मिले हैं। जबकि चंद्रभानु को 27115 मत प्राप्त हुआ।

09:50 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: भाजपा को 21600 वोट मिले

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चौथे राउंड में भाजपा को 21600 वोट मिले, सपा को 9965 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 684 वोट मिले हैं। 

09:35 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: दूसरे राउंड में भाजपा को 10883 वोट मिले

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर दूसरे राउंड में भाजपा को 10883 वोट मिले, सपा को 4666 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 354 वोट मिले हैं।

09:28 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: पहले राउंड में भाजपा को 6082 वोट मिले

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा को 6082 वोट मिले, सपा को 2091 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 198 वोट मिले हैं। 
 

09:27 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: भाजपा आगे, सपा पीछे

मिल्कीपुर उपचुनाव में तीसरे राउंड की भी गिनती पूरी हो गई है। 10,110 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पीछे हैं।

09:20 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पीछे

मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान दूसरे राउंड में 6500 वोटों से आगे हो गए हैं। पहले राउंड में 3995 वोट से आगे थे। इस तरह भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पीछे चल रहे हैं।

09:17 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

09:11 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: 'भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया'

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि "मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हमने कई बार चुनाव आयोग के सामने पूरी बात रखी। हमारी सारी शिकायतें चुनाव में साबित हो रही थी। भाजपा के गुंडे बूथ कैप्चर कर रहे थे। लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया। इसके बावजूद भाजपा हारेगी। सपा का उम्मीदवार जीतेगा।

 

09:02 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: पहले राउंड में भाजपा आगे

अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर मतगणना केंद्र के भीतर 14 टेबलों पर 14 ईवीएम की गिनती की गई है। सभी टेबल पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के अभिकर्ता भी तैनात हैं। मतगणना केंद्र के भीतर मीडिया कर्मियों को जाने की इजाजत नहीं है। इस तरह पहले राउंड में भाजपा काफी आगे निकल चुकी है। मिल्कीपुर उपचुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा से सीधे जुड़ा हुआ है।

08:57 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: 'मिल्कीपुर में भी भाजपा जीत रही'

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "दिल्ली में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, मिल्कीपुर में भी भाजपा जीत रही है। मैं दिल्ली और मिल्कीपुर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं... समाजवादी पार्टी जब भी हारती है तो बेबुनियाद आरोप लगाती है, प्रदेश की जनता यह बात भली-भांति जानती है।"

08:47 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: पहले राउंड में भाजपा ने बनाई बढ़त

मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद से पहले राउंड में 3995 वोटों से आगे निकल गए हैं। फिलहाल पोस्टल बैलट, बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के वोटों की भी गिनती जारी है। यहां पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी राजकरण नय्यर समेत अन्य अधिकारी और निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक मौजूद हैं।

08:40 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: मिल्कीपुर सीट पर सपा पीछे

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर पोस्टल बैलेट, दिव्यांग मतदाता और बुजुर्ग मतदाताओं के वोटों की गिनती हो रही है। सपा पीछे चल रही है। भाजपा आगे है। 

08:27 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: भाजपा और सपा दोनों पार्टियों का जीत का दावा

थोड़ी देर में रुझानों को आना शुरू हो जाएगा। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

08:08 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना जारी

मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना जारी है। पहले पोस्टल बैलट, दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की मतगणना हो रही है।

08:07 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: 14 टेबल लगाई गई मतगणना

अयोध्या में मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय इंटर कॉलेज के बरामदे में मतगणना हो रही है। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई है। 30 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना के लिए 76 कर्मचारी की 19 पार्टी लगाई गई हैं। 

08:01 AM, 08-Feb-2025

उपचुनाव की मतगणना शुरू

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चक्र वार परिणाम घोषित किए जाएंगे। 

07:51 AM, 08-Feb-2025

भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान पहुंचे मंदिर

अयोध्या के जीआईसी इंटर कॉलेज अयोध्या में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मिल्कीपुर उपचुनाव की मतगणना आज होगी। मिल्कीपुर उपचुनाव की वोटों की गिनती के पहले भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभानु पासवान मंदिर पहुंचे। 

07:33 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: चुनाव प्रचार में भाजपा आक्रामक तो सपा साइलेंट मोड में रही

अयोध्या की इस प्रतिष्ठापरक सीट के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। प्रदेश सरकार के सात मंत्री और 40 विधायक यहां का मोर्चा संभाले हुए थे। खुद मुख्यमंत्री चुनावी दौर में सात बार यहां का दौरा कर चुके हैं। 

07:17 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: चुनाव प्रचार में भाजपा आक्रामक तो सपा साइलेंट मोड में रही

अयोध्या की इस प्रतिष्ठापरक सीट के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी थी। प्रदेश सरकार के सात मंत्री और 40 विधायक यहां का मोर्चा संभाले हुए थे। खुद मुख्यमंत्री चुनावी दौर में सात बार यहां का दौरा कर चुके हैं। 

07:08 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: चुनाव अभियान की कमान खुद सीएम ने संभाली

ऐसे ही परिदृश्य में पिछले दिनों नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में कटेहरी की तर्ज पर मिल्कीपुर के चुनाव अभियान की कमान खुद अपने हाथों में लेकर सीएम योगी ने यहां की सरगर्मी को और बढ़ा दिया।

06:59 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: उपचुनाव और इसके नतीजे कई मायनों में बेहद खास

यहां का उपचुनाव और इसके नतीजे कई मायनों में बेहद खास हैं। वह इसलिए कि भाजपा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए व्याकुल है तो सपा एक बार फिर 2024 जैसा संदेश देकर देश दुनिया के राजनीतिक पंडितों को चौंकाना चाहती है। 

06:51 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: होगी भाजपा की ऐतिहासिक जीत

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव और अयोध्या के मिल्कीपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।

06:21 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: अखिलेश का आरोप संगीन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादन ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव में फर्जी वोट डालने के लिए पड़ोसी जिलों से कार्यकर्ता बुलाए थे। अंबेडकरनगर का आदमी फर्जी वोटिंग में पकड़ा गया है। अमेठी, सुल्तानपुर और रायबरेली से लोग फर्जी वोटिंग के लिए बुलाए गए थे। पीठासीन अधिकारियों से बातचीत की रिकार्डिंग है, जिनमें पूछा जा रहा है कि टार्गेट पूरा हुआ की नहीं। उन्होंने कहा कि भारत से अगर गैर कानूनी तरीके से लोग देश छोड़कर अमेरिका गए तो उसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। यह सरकार लोगों को नौकरी व रोजगार के अच्छे अवसर नहीं दे रही है।

05:56 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: केशव का दावा- दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा को जनसमर्थन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि दिल्ली विधानसभा और मिल्कीपुर के उपचुनाव में भाजपा को जनसमर्थन मिला है। दिल्ली में भाजपा की सरकार बननी तय है। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है। बौखलाहट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कभी चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं तो कभी अन्य मुद्दे उठा रहे हैं।

05:13 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: मिठाई लाल ने एससी-एसटी आयोग से की शिकायत

समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में थाना प्रभारी इनायतनगर की ओर से धमकी दिए जाने शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा कि पार्टी का स्टार प्रचारक होने के बावजूद उन्हें क्षेत्र से भगाया गया।

04:14 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: दो पूर्व विधायकों के लिए भी अहम है उपचुनाव का नतीजा

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा दो पूर्व विधायकों के लिए भी काफी अहम है। भाजपा के पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और सपा के विधायक और पूर्व मंत्री रहे आनंदसेन यादव उप चुनाव के दौरान काफी चर्चा में रहे। जानकारों का मानना है कि उपचुनाव के नतीजे से इन दोनों पूर्व विधायकों का भी आगे का राजनीतिक कॅरियर तय होगा।

03:14 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Upchunav Result: सवाल योगी और अखिलेश की प्रतिष्ठा का

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा व लोकप्रियता का पैमाना बन चुके इस चुनावी समर के निर्णायक मोड़ पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है।

02:14 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result: निर्वाचन विवाद के चलते हुई देरी

मिल्कीपुर को अपना नया विधायक चुनने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। यहां के विधायक रहे अवधेश प्रसाद के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफा देने से रिक्त हुई विधानसभा सीट पर प्रदेश की अन्य नौ सीटों के साथ उपचुनाव नहीं हो सका था। इसके पीछे निर्वाचन से जुड़े विवाद का हाईकोर्ट में विचाराधीन होना रहा। हाईकोर्ट से प्रकरण के निस्तारण के बाद निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा के साथ प्रदेश की इस एकमात्र सीट पर उपचुनाव की घोषणा की।

01:37 AM, 08-Feb-2025

Milkipur By Election Result 2025: उपचुनाव और इसके नतीजे कई मायनों में बेहद खास

यहां का उपचुनाव और इसके नतीजे कई मायनों में बेहद खास हैं। वह इसलिए कि भाजपा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोकसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए व्याकुल है तो सपा एक बार फिर 2024 जैसा संदेश देकर देश दुनिया के राजनीतिक पंडितों को चौंकाना चाहती है। ऐसे ही परिदृश्य में पिछले दिनों नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में कटेहरी की तर्ज पर मिल्कीपुर के चुनाव अभियान की कमान खुद अपने हाथाें में लेकर सीएम योगी ने यहां की सरगर्मी को और बढ़ा दिया।

01:05 AM, 08-Feb-2025

चुनाव प्रचार में भाजपा आक्रामक तो सपा साइलेंट मोड में रही

अयोध्या की इस प्रतिष्ठापरक सीट के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झाेंक रखी थी। प्रदेश सरकार के सात मंत्री और 40 विधायक यहां का मोर्चा संभाले हुए थे। खुद मुख्यमंत्री चुनावी दौर में सात बार यहां का दौरा कर चुके हैं। दूसरी तरफ सपा ने भी 40 स्टार प्रचारकों की तैनाती की लेकिन जमीन पर सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव व धर्मेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की ही सक्रियता देखने को मिली। पूरे चुनाव प्रचार में भाजपा आक्रामक तो सपा साइलेंट मोड में दिखाई दी।

12:35 AM, 08-Feb-2025

दिल्ली से कम नहीं यहां के नतीजे जानने की उत्सुकता

इन सबके बीच अब फैसले की घड़ी आ गई है। शनिवार को सुबह मतगणना शुरू होने के साथ रूझान आने लगेंगे। फिर इसके बाद दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। वैसे तो दिल्ली के भी चुनाव नतीजे आठ फरवरी को ही आएंगे लेकिन वहां से कम उत्सुकता यहां के परिणाम को जानने के लिए नहीं होगी। इसके लिए बस अब कुछ घंटों का ही इंतजार करना है। इसके बाद सब कुछ सामने होगा।

12:04 AM, 08-Feb-2025

Milkipur Bypoll Result Live: मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, चंद्रभानु ने सपा को 61,639 मतों से हराया

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना होगी। आठ बजे से वोटों की गिनती का काम शुरू होगा। चक्र वार परिणाम घोषित किए जाएंगे। राजकीय इंटर कॉलेज में वोटों की गिनती के लिए पंडाल बनाकर 14 टेबल लगी हैं। इन टेबलों पर मतगणना करने वाले 76 कार्मिकों को अंतिम प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। इस दौरान आरओ और एआरओ के साथ हर टेबल पर माइक्रो ऑब्जर्वर निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें