09:12 AM, 15-Apr-2023
असद का शव सीधे कब्रिस्तान में ले जाया जाएगा
जानकारी मिल रही है कि असद का शव सीधे कब्रिस्तान में ले जाया जाएगा। कब्रिस्तान में सिर्फ परिजनों को जाने की इजाजत मिलेगी। हालांकि अतीक अहमद ने अपने पुत्र असद के जनाजे में बतौर पिता शामिल होने के लिए अदालत में अर्जी दी है। अर्जी पर आज सुनवाई होगी। वहीं, अतीक के बेटे अली ने भी याचिका दाखिल की है। वह भी भाई के अंतिम दर्शन करना चाहता है।