अमरोहा के जोया में मतदान केंद्र से तीन सौ मीटर दूर ढाबा और कबाड़ की दुकान में आग लग गई। इस दौरान ढाबे में रखे तीन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटे। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एक घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा।
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने भाई हसीब और भाभी संग डिडौली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद कहा कि वोट डालना सभी का अधिकार है। आप अपनी सरकार चुन सकते हैं। अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि वह मंच से मेरा नाम लेकर प्रशंसा करते हैं। किन मुद्दों को लेकर वोट होना चाहिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमरोहा के लिए विकास, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज यही सब कुछ मुद्दे हैं।
सपा- कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली ने किया मतदान केंदों का दौरा, कह दी यह बात
अमरोहा में दोपहर 1 बजे तक का कुल मतदान प्रतिशत 41.22 प्रतिशत रहा है।
विधानसभा मतदान प्रतिशत
मंडी धनौरा 39.92
नौगावां सादात 42.73
अमरोहा 43.79
हसनपुर 41.99
गढ़मुक्तेश्वर 38.06
UP Lok Sabha Chunav Voting Live : कुछ देर के मतदान प्रभावित
अमरोहा के मंडी धनौरा के कन्या जूनियर हाई स्कूल के बूथ पर मतदान को लेकर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बनारस से ड्यूटी पर आए दरोगा पीएन मिश्रा मतदाता को बेवजह तंग कर रहे हैं। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा काटा। उन्होंने एक बूथ पर कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया। मौके पर एसडीएम भारी पुलिस फोर्स से लेकर पहुंची और मतदान शुरू कराया।
अमरोहा: ग्रामीण इलाकों में ज्यादा वोटिंग
अमरोहा सीट पर 11 बजे तक 28.88 प्रतिशत मतदान हुआ। तेज धूप होने के कारण कई केंद्रों में लाइन लगी हुई है। वोटर धूप से बचने के लिए कई प्रकार के जतन कर रहे हैं। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा वोटिंग हो रही है।
विधानसभा मतदान प्रतिशत
मंडी धनौरा 28.11
नौगावां सादात 29.26
अमरोहा 30.28
हसनपुर 30.40
गढ़मुक्तेश्वर 26.30
अमरोहा में वोटिंग को लेकर नए मतदाताओं में उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मुद्दे पर मतदान कर रहे हैं।
चकफेरी में एक घंटा प्रभावित रहा मतदान
विधानसभा हसनपुर के गांव चकफेरी में ईवीएम में खराबी के कारण करीब एक घंटा मतदान प्रभावित रहा। जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। प्राथमिक विद्यालय पर सुबह सात बजे मतदान के लिए लोग पहुंच गए। बूथ संख्या 246 पर मशीन शुरू नहीं हो पाई। इसकी वजह से ग्रामीण नाराज हो गए। एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इसके बाद नई मशीन लगने के बाद मतदान शुरू हुआ।
झंडी माफी में एक घंटा प्रभावित रहा मतदान
अमरोहा लोकसभा की हसनपुर विधानसभा के झुंडी माफी गांव में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए जाने से साफ इनकार कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम भगत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। करीब एक घंटे तक यहां मतदान प्रभावित रहा।
गजरौला मतदान केंद्रों पर लगी लाइन
गजरौला के जलाल नगर एवं नगर पालिका के निकट परिषदीय विद्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें मतदान करने के लिए मतदाताओं की सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए अर्ध सैनिक बल और पुलिस मुस्तैद है।
अमरोहा के कुल 1486 बूथों पर मतदान चल रहा है। बृहस्पतिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच इन केंद्रों पर पहुंचाया गया था। अमरोहा में यह प्रत्याशी मैदान में हैं।
प्रत्याशी दल
कंवर सिंह तंवर भाजपा
दानिश अली कांग्रेस-सपा
डॉ. मुजाहिद हुसैन बसपा
सुहेल हैदर अखिल भारतीय परिवार पार्टी
कुशाग्र निर्दलीय
नरेंद्र सिंह निर्दलीय
कुमदेश कुमार निर्दलीय
काशिफ हुसैन निर्दलीय
जीतपाल राणा निर्दलीय
दानिश पुत्र नफीस निर्दलीय
सुरेश निर्दलीय
नईमुद्दीन निर्दलीय