फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phulpur By Election Result Live: फूलपुर में भाजपा ने मारी बाजी, दीपक पटेल ने सपा के मुज्तबा को हराया

Sat, 23 Nov 2024 03:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

UP Phulpur Bypoll Result Vote Counting Today News Live: फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में आज वोटों की गिनती हुई। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने जीत हासिल की है। उन्होंने सपा के मुज्तबा को हराया है।
विज्ञापन
फूलपुर सीट से जीते भाजपा के दीपक पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:54 PM, 23-Nov-2024

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल जीते

फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल ने जीत दर्ज की है।

02:27 PM, 23-Nov-2024

प्रयागराज फूलपुर  (256) विधानसभा उपचुनाव- राउंड 28

भाजपा :– 70369
सपा :–  60221
बसपा :– 16592

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 10148 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती - 158068

01:27 PM, 23-Nov-2024

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 8233 वोटों से आगे

राउंड 25
भाजपा :– 62265
सपा :–  54032
बसपा :– 15265

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 8233 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती - 141500

विज्ञापन
01:18 PM, 23-Nov-2024

प्रयागराज फूलपुर (256) विधानसभा उपचुनाव- राउंड 24

भाजपा :– 59603
सपा :–  52314
बसपा :– 14124

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 7289 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती- 135421

01:09 PM, 23-Nov-2024

Phulpur chunav Result: भाजपा तानाशाही कर रही है- बसपा प्रत्याशी

फूलपुर विधानसभा उपचुनाव के बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव में भाजपा तानाशाही कर रही है। सत्ता शासन का दुरुपयोग  किया जा रहा है। मुझे आधा घंटा रोके रखा गया है।

विज्ञापन
12:58 PM, 23-Nov-2024

बसपा एजेंट और भाजपा प्रत्याशी के बीच हाथापाई, सपा के एजेंट भी भिड़े

बसपा एजेंट अनूप सिंह और भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल के बीच हाथापाई होने सूचना है। बताया जा रहा है कि मारपीट में भाजपा और बसपा के अलावा सपा के एजेंट शामिल भी रहे। विवाद हुटिंग को लेकर हुआ था।

12:48 PM, 23-Nov-2024

भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत

फूलपुर उप चुनाव मतगणना के दौरान मुंडेरा मंडी में भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। स्थिति मारपीट पर उतर गई। सपा कार्यकर्ताओं की भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल से भी नोक झोंक हुई। एक दूसरे पर कुर्सी फेंकी गई। मतगणना स्थल पर जबरदस्त हंगामा के चलते आधे घंटे मत करना रुकी रही। भारी फोर्स तैनात।

12:27 PM, 23-Nov-2024

प्रयागराज फूलपुर (256) विधानसभा उपचुनाव- राउंड 17

भाजपा :– 42520
सपा :–  38269
बसपा :– 11115

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 4231 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती - 99579

11:53 AM, 23-Nov-2024

Phulpur bypoll Result: प्रयागराज फूलपुर (256) विधानसभा उपचुनाव- राउंड 15

भाजपा :– 38143
सपा :–  33010
बसपा :– 9602

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 5133 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती- 87164

11:34 AM, 23-Nov-2024

Phulpur bypoll Result: प्रयागराज फूलपुर (256) विधानसभा उपचुनाव- राउंड 13

भाजपा :– 33358
सपा :–  28747
बसपा :– 8381

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 4611 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती - 76032

11:25 AM, 23-Nov-2024

Phulpur Election Result: प्रयागराज फूलपुर (256) विधानसभा उपचुनाव- राउंड 11

भाजपा :– 27323
सपा :–  25226
बसपा :– 6363

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 2097  वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती - 63357

11:25 AM, 23-Nov-2024

प्रयागराज फूलपुर  (256) विधानसभा उपचुनाव

राउंड :– 10
भाजपा :– 24736
सपा :–  23359
बसपा :– 5318

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 1377   वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती - 57279

11:09 AM, 23-Nov-2024

Phulpur bypoll Result: प्रयागराज फूलपुर (256) विधानसभा उपचुनाव

राउंड :– 9
भाजपा :– 22576
सपा :–  20391
बसपा :– 4583
भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 2185 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती- 51066

10:42 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result: प्रयागराज फूलपुर (256) विधानसभा उपचुनाव

राउंड :– 5
भाजपा :– 12614
सपा :–  10541
बसपा :– 2227

भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 2073 वोटों से आगे।
कुल मतों की गिनती - 27299

09:34 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result: दूसरे चरण में भाजपा प्रत्याशी आगे

दूसरे चरण में भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल आगे हैं, उन्हें 2562 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी को 2106 वोट मिले हैं और बसपा को 426 वोट मिले हैं।

09:11 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result: पहले राउंड में फूलपुर से सपा प्रत्याशी आगे

सपा के मुज्तबा- 2400
भाजपा के दीपक- 2137
बसपा के जीतेंद्र- 399

08:38 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result: भाजपा उम्मीदवार आगे

फूलपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। भाजपा के उम्मीदवार दीपक पटेल आगे चल रहे हैं।

08:03 AM, 23-Nov-2024
कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू - फोटो : अमर उजाला

Phulpur Election Result: मतगणना शुरू

फूलपुर विधानसभा के लिए में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की पोस्टल मतों की गिनती शुरू हो गई है एवं ईवीएम बाहर निकाला जा रहा है। फूलपुर में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

07:52 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result: फूलपुर के लिए 2012 से लेकर अब तक हुआ मतदान

विधानसभा चुनाव वर्ष      मत प्रतिशत
2024 (उपचुनाव)        43.45
2022         60.38
2017            70.14
2012         59.91

07:37 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result: वोटों की गिनती के लिए पंडाल में 23 टेबल

मतगणना के लिए पंडाल में 23 टेबल बनाए गए हैं। इनमें से 14 टेबल पर ईवीएम से गिनती होगी। छह पर सर्विस व दो पर बैलेट मतों की गिनती होगी। एक टेबल आरओ की होगी। मतगणना में 103 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के लिए काउंटर, कंप्यूटर आदि शुक्रवार को लगा दिए जाएंगे।

07:23 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result: मतगणना को लेकर सुरक्षा के पूरे इंतजाम

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हैं। बैरिकेडिंग के भीतर पैरामिलिट्री फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। यदि प्रत्याशी के प्रतिनिधि निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं तो वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।

07:04 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result: सुबह आठ बजे से मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना

मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम व ईवीएम की निगरानी के लिए तीन एसीएम की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के दिन इनके निर्देशन में ईवीएम निकाले भी जाएंगे। 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना होगी।

06:50 AM, 23-Nov-2024

43.45 प्रतिशत मतदान हुआ

फूलपुर विधानसभा के लिए बुधवार को मात्र 43.45 प्रतिशत मतदान हुआ। यह 2022 के विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 17 फीसदी कम है। फूलपुर विधानसभा की बात करें तो यह अब तक का सबसे कम मतदान है।

06:46 AM, 23-Nov-2024

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी

मुंडेरा मंडी परिसर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम व ईवीएम की निगरानी के लिए तीन एसीएम की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के दिन इनके निर्देशन में ईवीएम निकाले भी जाएंगे। सुबह आठ बजे से मुंडेरा मंडी परिसर में मतगणना होगी। स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगे हैं। बैरिकेडिंग के भीतर पैरामिलिट्री फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। यदि प्रत्याशी के प्रतिनिधि निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं तो वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।

06:28 AM, 23-Nov-2024

यह है व्यवस्था

मतगणना के लिए पंडाल में 23 टेबल लगाई गई हैं। इनमें से 14 टेबल पर ईवीएम से गिनती होगी। छह पर सर्विस व दो पर बैलेट मतों की गिनती होगी। एक टेबल आरओ की होगी।

05:54 AM, 23-Nov-2024

Phulpur By Election Result Live: फूलपुर में भाजपा ने मारी बाजी, दीपक पटेल ने सपा के मुज्तबा को हराया

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर व मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें