नगर निगम प्रयागराज के मेयर पद पर भाजपा के उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने करीब एक लाख मतों से सपा के अजय श्रीवास्तव को पराजित किया।
प्रयागराज नगर निगम पार्षद चुनाव में 18 निर्दलीय, 16 सपा, 54 भाजपा, 4 कांग्रेस, 2 बसपा, 2 एआईएम को मिली कामयाबी।
भारतगंज अध्यक्ष पद पर फरा बेगम विजेता घोषित
नगर पंचायत भारतगंज में अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी फरा बेगम पत्नी आमिर शकील टँकी 4927 मत पाकर विजेता रही। वहीं निर्दल प्रत्याशी सबकदुन पत्नी ऐजाज खान 1990 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही।।
नगर पचायत कोरांव
नगर पंचायत कोरांव के अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी को 2842
भाजपा प्रत्याशी नरसिंह कुमार केसरी को 2376
सपा प्रत्याशी पूजा चतुर्वेदी को 1215 मत
निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी के जीत के करीब।
नगर पंचायत हंडिया
तीसरे राउंड की मतगणना के बाद की स्थिति
भाजपा के जवाहर लाल जायसवाल को 3605 मत
सपा की सपा की कुलसुम बीवी को 2702 मत
कांग्रेस के धर्मेंद्र कुमार 113 मत बस
बसपा के रुस्तम को 942 मत
आम आदमी पार्टी की हेमलता को 66 मत प्राप्त हुए हैं।
नगर पंचायत फूलपुर
अध्यक्ष पद चौथे चक्र की गणना
01-भाजपा के अमरनाथ यादव को 4201मत
02-सपा की काजमीन जहां को 967 मत
03- बसपा के इलियास अहमद को 3713 मत
04- कांग्रेस के शायरा बानो को 58 मत
05-निर्दल- जयप्रकाश 956 मत
06- निर्दल- हरिमोहन 36 मत
Nota -06
नगर पंचायत भारतगंज अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी फरा बेगम पत्नी आमिर शकील टंकी की जीत लगभग तय हो चुकी है ।। मात्र वार्ड 13 की गणना होनी बाकी है।। फरा बेगम अभी तक 27 सौ मत से आगे चल रही हैं।
नगर पंचायत सिरसा
बीजेपी विपिन कुमार उर्फ लखन केसरी-3277
सपा श्याम कृष्ण यादव उर्फ पप्पू यादव_2846
भारतगंज में अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी फरा बेगम 4221 मत पाकर सबसे आगे
भारतगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 10038 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नवोदय विद्यालय मेजा में अध्यक्ष पद के लिए पड़े मतों की गणना जारी है। पांच राउंड में गड़ना की जाएगी । जिसमे चार राउंड की गिनती पूरी की जा चुकी है। अध्यक्ष पद की निर्दल प्रत्याशी फरा बेगम पत्नी आमिर शकील टंकी 4221 मत पाकर सबसे आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अनीता सोनी 1532 मत पाकर द्वितीय स्थान पर चल रही हैं। जबकि निर्दल प्रत्याशी सबकदुन पत्नी ऐजाज खान 811 मत पाकर तीसरे स्थान पर लड़ रही हैं।
नगर पंचायत शंकरगढ़ तीसरे चक्र का मतगणना संपन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी की अंजू देवी 1656 मत
समाजवादी पार्टी से कंचन देवी 1591मत
आम आदमी पार्टी 416 मत
निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती देवी 1878 मत
निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम कली 191
निर्दलीय प्रत्याशी लीला देवी 26 प्राप्त किए
निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती देवी 222 मतों से आगे चल रही है
Kaushambi - सराय अकिल अध्यक्ष पद प्रत्याशी
1,आम आदमी पार्टी अनूप सिंह 3918 मत पाकर जीते
2,सपा, दिलीप केशरवानी को2332 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।
3,अरुण कुमार जयसवाल,बसपा 105 मत
4, राम बहादुर जय सवाल, भाजपा 701 मत मिले
5, विजमा देवी, कांग्रेस 20 मत
6, जगदीश प्रसाद 340 मत निर्दल
7, जमील अहमद 809 मत निर्दल
8, प्रवीण श्रीवास्तव 94 मत निर्दल,
9,शिव बहादुर सिंह 63 निर्दल।
Pratapgarh लालगंज नगर पंचायत
दूसरे राउंड
अनीता द्विवेदी (कांग्रेस)- 2526
ममता तिवारी (भाजपा)- 1083
अफरोज बानों (सपा)- 884
रागिनी कौशल (निर्दल)- 872
दूसरे राउंड के बाद कांग्रेस 1444 से आगे
जीत की सूचना मिलते ही भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी पहुंच गए हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
प्रयागराज मेयर पद पर दूसरे राउंड की गिनती में मिले मत
भाजपा -गणेश केसरवानी 23470
सपा- अजय श्रीवास्तव 10196
कांग्रेस - प्रभा शंकर मिश्रा 3299
बसपा- सईद अहमद 3898
आप - मो कादिर 1026
बीजेपी के गणेश केसरवानी 13274 मतों से आगे
प्रयागराज नगर निगम वार्ड नं 83 फसाहत हुसैन से समाजवादी प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए।
वार्ड नंबर 73 दारागंज प्रयागराज नगर निगम
भाजपा की सुप्रिया दास आगे, 8 राउंड की मतगणना में कुल 1711 वोट अब तक मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर।
लालगंज नगर पंचायत
पहला राउंड परिणाम
अनिता द्विवेदी (कांग्रेस)- 1243
ममता तिवारी (भाजपा)- 452
अफरोज बानों (सपा)- 571
रागिनी कौशल (निर्दल)- 458
कौशांबी नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में पहले राउंड में 1 वार्ड से 10 तक मे
सपा-1989
भाजपा-1069
बसपा-191
पहिया निर्दल-1324
गदा-173
अनार -45
अवैध -365
नगर पंचायत कोरांव के प्रथम चक्र की गणना में निर्दलीय प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी को 1022 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी नरसिंह केसरी को 741 और सपा प्रत्याशी पूजा चतुर्वेदी को 361 मत मिले हैं।
प्रयागराज नगर निगम--- भाजपा के गणेश केसरवानी छह हजार से अधिक मतों से आगे। सपा के अजय दूसरे स्थान पर।
कुंडा नगर पंचायत में राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की प्रत्याशी ऊषा त्रिपाठी को 265 और सपा नेता गुलशन यादव की पत्नी सपा प्रत्याशी सीमा यादव को 161 मत मिले।
प्रतापगढ़ नगर पंचायत पट्टी वार्ड नंबर एक से विजेता निर्दलीय प्रत्याशी शाहीन बानो 314 मत और दूसरे स्थान पर इंद्रावती 214 मत मिले।
नगर पंचायत ढकवा में अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार 307 समाजवादी पार्टी 110 वोट मिले हैं। मतगणना जारी है।
नगर निगम प्रयागराज वार्ड नंबर 64 मेंहंदौरी
कांग्रेस प्रत्याशी मीनू तिवारी 438 वोट से आगे चल रही हैं। सात राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 1076 वोट। भाजपा प्रत्याशी विनीता कुशवाहा को 638 वोट मिले।
प्रयागराज नगर निगम वार्ड नंबर 49 में भाजपा प्रत्याशी 461 वोट से आगे और जीत के क़रीब, आख़िरी चरण की चल रही है गिनती।
प्रतापगढ़ में रानीगंज के वार्ड 2 में भाजपा के ननकऊ सरोज 56 वोटो से जीते।
प्रतापगढ़ में नगर पंचायत रामगंज के वार्ड नंबर 2 नचरौला से सपा के सभासद प्रत्याशी कन्हैया लाल सरोज डेढ़ सौ से अधिक मतों से जीते।
प्रयागराज नगर निगम- भाजपा के गणेश केसरवानी 1250 वोट से आगे, सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर
प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 81 के पार्षद प्रत्याशी हंगामा कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ईवीएम मशीन पहले से खुली थी, जबकि नियमानुसार मशील सील होनी चाहिए। अधिकारी प्रत्याशियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्याशी गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं।
चायल नगर पंचायत वार्ड नंबर चार अंबेडकर नगर से निर्दल शिव दर्शन (त्रिशूल) ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी निर्दल मनीष (उगता सूरज) को एक मत से हराया। शिव दर्शन को मिले 161 जबकि सेकेंड नबर पर रहे मनीष को 160 मतो से करना पड़ा संतोष। एक मत से हुई जीत।
कुंडा की मतगणना शुरू होने में विलंब हो रहा है। सुबह 10 बजे तक मतगणना नहीं शुरू हो पाई है। पुलिस व्यवस्था चाकचौबंद की गई है। एक किलोमीटर पहले ही वाहनों और पैदल वालों को रोक दिया गया है। कुंडा बाबूगंज रोड से आम वाहनों का प्रवेश वर्जित है। 11 बजे के बाद ही रुझान आने की संभावना जताई जा रही है।
प्रतापगढ़ में जीआईसी स्थित मतगणना स्थल के गेट पर पुलिसकर्मियों की अभद्रता से नाराज जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष नारायण मिश्र धरने पर बैठ गए। हंगामा के चलते अफरा तफरी का माहौल रहा मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी पूर्वी विद्यासागर मिश्र ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
चायल नगर पंचायत
वार्ड नंबर दो नईम मियां का पूरा पश्चिमी से गुड्डी देवी पत्नी त्रिभुवन ने दोबारा जीत दर्ज की। अपने निकटम प्रतिद्वंदी अजय को 57 मतो से हराया। गुड्डी देवी को मिले 179 मत जबकि अजय को मिले 136 मत।
प्रयागराज नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बीजेपी के गणेश केसरवानी पहले राउंड में 800 मतों से आगे चल रहे हैं। सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर हैं।
चायल नगर पंचायत कौशांबी
वार्ड नंबर तीन गांधी नगर से राजू निर्दल ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के जितेंद्र को 44 मतो से हराया। राजू को मिले 218 और जितेंद्र को मिले 174 मत। मैदान में थे कुल तीन प्रत्याशी।
रानीगंज में पोस्टल बैलेट की गिनती में 5 कांग्रेस, 5 भाजपा, 1 वोट सपा को मिले। कुल 11 मत पड़े थे।
प्रयागराज के कोरांव में सपा प्रत्याशी पूजा चतुर्वेदी आगे चल रही हैं। बीजेपी के नरसिंह केसरी पीछे चल रहे हैं।
प्रयागराज के मऊआइम में सपा प्रत्याशी 42 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि लालगोपालगंज में बसपा 122 वोट से आगे है।
प्रतापगढ़ में रानीगंज मतगणना स्थल पर प्रेक्षक ने पहुंचकर जानकारी ली।
कौशांबी के भरवारी स्थित स्ट्रांग रूम में मतगणना के लिए पहले राउंड की गिनती शुरू हो गई है। चायल नगर पंचायत के लिए गिनती का कार्य शुरू हो गया है। कुछ देर में रुझान आने की संभावना है।
प्रतापगढ़ के अति संवेदनशील कुंडा नगर पंचायत में ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
पोस्टल बैलेट के दूसरे राउंड में भाजपा महापौर के प्रत्याशी गणेश केसरवानी आगे चल रहे हैं। गणेश केसरवानी 63 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मुंडेरा मंडी सहित सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। सुबह छह बजे से ही प्रत्याशी और उनके मतगणना अभिकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
निकाय मतगणना स्थल
नगर निगम मुंडेरा मंडी परिसर
नगर पंचायत
लालगोपालगंज- मेवा लाल अयोध्या प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, सोरांव
मऊआइमा- मेवा लाल अयोध्या प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज, सोरांव
फूलपुर- मंडी समिति, फूलपुर
हंडिया- गोपाल दास ट्रस्ट, हंडिया
सिरसा- जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा
भारतगंज- जवाहर नवोदय विद्यालय, मेजा
कोरांव- गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज, कोरांव
शंकरगढ़- तहसील परिसर, बारा
कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, रैंडमलाइजेशन आज
बुधवार को अनुपस्थित रहने वाले मतगणना कर्मियों को बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दिया गया। कुल 120 कर्मचारियों को बुलाया गया था। इनमें से पांच अनुपस्थित रहे। इनसे अनुपस्थित रहने का कारण पूछा गया है। यदि वाजिब कारण नहीं हुआ तो एफआईआर लिखाने के साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में शुक्रवार को ईवीएम का रैंडमलाइजेशन होगा।
प्रयागराज नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से मुंडेरा मंडी समिति में शुरू होगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शनिवार दिन में एक बजे तक साफ होने की उम्मीद है। इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि शहरी सरकार का ताज किसके सिर पर सजेगा। महापौर और पार्षदी के लिए मुंडेरा मंडी परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।
पार्षदी का पहला परिणाम सुबह 10 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। वहीं आठ नगर पंचायतों की मतगणना भी संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुंडेरा मंडी परिसर तथा आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहेगा।
महापौर और पार्षदी की मतगणना एक साथ 56-56 टेबल पर होगी। इसके अलावा पोस्टल बैलेट मतों की गिनती अलग टेबल पर होगी। इस दौरान मतदान कर्मियों के अलावा प्रत्याशी या अभिकर्ता मौजूद रहेंगे। हालांकि मतगणना टेबल एवं अभिकर्ताओं के बीच में बेरिकेडिंग होगी। ज्यादातर टेबल पर दो-दो वार्ड की मतगणना होगी।नगर पंचायतों की मतगणना पांच-पांच टेबल पर संबंधित तहसीलों में निर्धारित स्थलों पर होगी। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।