मोहम्मद मेराज अहमद- रामप्यारे इंटर कॉलेज, बीजापार- 90.80
आशुतोष मिश्रा- महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महराजगंज- 90.80
अक्षय यादव- चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज, सिसवा-90.00
अर्पिता पटेल- पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज-89.60
सोनू गोंड़- पंचायत इंटर कॉलेज परतावल- 94.50 फीसदी
आकाश यादव- सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, मथुरा नगर- 94.17 फीसदी
नवनीत कुमार- रामप्यारे इंटर कॉलेज, बीजापार- 94.17 फीसदी
अमित कुमार कुशवाहा- रामप्यारे इंटर कॉलेज, बीजापार- 93.67 फीसदी
-12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पर फतेहपुर की दिव्यांशी रहीं।
- द्वितीय स्थान पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे।
- तृतीय स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण रहे।
- चौथे स्थान पर कानपुर नगर के प्रभाकर पाठक, प्रयागराज की जिया मिश्रा और प्रयागराज की ही आंचल यादव और बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा रहे।
- पांचवे स्थान पर मुरादाबाद के जतिन राय, लखनऊ की स्वाती गोस्वामी और सुल्तानपुर की श्रेया सोनी रही हैं।
- छठे स्थान पर फतेहपुर की मुस्कान तिवारी व प्रिया और सुल्तानपुर की रीशू रहीं।
- प्रदेश में सातवें स्थान पर जालौन की श्रुति गुप्ता रही हैं।
- आठवें स्थान पर प्रतागढ़ के रवि प्रकाश मिश्रा, फतेहपुर के रजनीश कुमार और गोंडा के शुभंकर तिवारी रहे।
- नौवें स्थान पर सर्वाधिक छह विद्यार्थी रहे। जिनमें से अलीगढ़ के शोभित वर्मा, रायबरेली की आस्था श्रीवास्तव, बांदा की स्नेहा भारद्वाज, प्रतापगढ़ की आस्था सिंह, फतेहपुर के उत्कर्ष अवस्थी, अंबेडकरनगर के अभिनव द्विवेदी रहे।
-10वें स्थान पर मुरादाबाद के संदीप तिवारी और अंबेडकरनगर की आंचल यादव रहीं।
UP Board Result 2022 में कक्षा 12वीं के रिजल्ट में तीन लाख से ज्यादा छात्र फेल हुए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें।
फतेहपुर की दिव्यांशी 477 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं।
प्रयागराज की अंशिका यादव 475 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं
बाराबंकी के योगेश प्रताप भी 475 अंकों से साथ दूसरे स्थान पर रहे
फतेहपुर के बालकृष्ण 471 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
कानपुर नगर के प्रखर पाठक 470 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
प्रयागराज की जिया मिश्रा भी 470 अंकों के साथ चौथे नंबर पर हैं।
बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.21 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.15 प्रतिशत है। संपूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 6.27 प्रतिशत कम है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशथ से 6.27 प्रतिशत कम है।
इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 38825 परीक्षकों द्वारा संपन्न किया गया।
इंटरमीडिएट परीक्षा के संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.33 है। इस परीक्षा में सम्मिलित प्रदेश के 2237578 परीक्षार्थियों में से 1207451 बालक तथा 1030127 बालिकाएं शामिल हुए। कुल उत्तीर्ण 1909249 परीक्षार्थियों में 980543 बालक और 928706 बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं।
इंटरमीडिएट परीक्षा में 22,62,139 संस्थागत, 1,48,832 व्यक्तिगत कुल 2410971 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। 21,07,117 संस्थागत तथा 1,30,461 व्यक्तिगत कुल 22,37,578 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 1790225 संस्थागत तथा 119024 व्यक्तिगत कुल 1909249 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। इंटरमीडिएट परीक्षा कुल 8316 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। इंटरमीडिएट परीक्षा दिनांक 24 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 के मध्य संपन्न हुई।
कक्षा 12वीं में दूसरे स्थान पर रही प्रयागराज की अंशिका यादव को कुल 95 फीसदी अंक मिले हैं।
UP Board Result 2022 में कक्षा 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी को 95.40 फीसदी अंक मिले हैं। दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। 95 फीसदी अंकों के साथ योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं। प्रयागराज की जिया मिश्रा तीसरे स्थान पर हैं।
यूपी बोर्ड में 19 लाख से अधिक बच्चे पास हुए हैं। 9 लाख 28 हजार 543 छात्र पास हुए हैं। 9 लाख 28 हजार 706 छात्राएं पास हुई हैं। इस बार 12वीं में 81.21 फीसदी छात्र और 90.15 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। यूपी में प्रयागराज को 11वां स्थान मिला है। जिले में 90.74 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 85.33 फीसदी रहा। फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है, जबकि प्रयागराज की अंशिका यादव दूसरे नंबर पर है।
शाहजहांपुर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 95.33 प्रतिशत नंबर लाकर शाहजहांपुर टॉप करने वाली कनक यादव के पिता कुशलपाल सिंह यादव सफाई कर्मचारी हैं। तिलहर के निजामगंज मोहल्ले में रहने वाली कनक सरला देवी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। कनक ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रहती हैं और आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। वह बचपन से ही आईएएस बनना चाहती हैं। आईएएस सृष्टि जयंत देशमुख उनकी आदर्श हैं। कनक को टीवी में कार्टून और समाचार देखना पसंद है। वह बताती हैं कि उन्होंने नियमित चार घंटे पढ़कर सफलता हासिल की है। कनक का भाई मनोज बीएड कर रहा है। उसकी सफलता पर मां मोनी देवी और दादी फूलमती खुशी से फूली नहीं समा रही हैं।
टापर प्रिंस पटेल इंटर कॉलेज मुरलीपुर का छात्र हैं। यह पूरा विद्यालय आवासीय है और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का है। प्रिंस फतेहपुर का रहने वाला है लेकिन पढ़ाई कानपुर की घाटमपुर तहसील के इस स्कूल में कर रहा है।
- प्रथम स्थान कानपुर नगर के प्रिंस पटेल ने हासिल किया।
- दूसरे स्थान पर संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रहीं।
- तीसरे स्थान पर अनिकेत शर्मा रहे।
- चौथे स्थान पर पलक अवस्थी और आस्था सिंह रहीं।
- पांचवे स्थान पर एकता वर्मा, अथर्व श्रीवास्तव, नैंसी वर्मा और प्रांशी द्विवेदी रहें।
- छठा स्थान शीतल वर्मा ने प्राप्त किया।
- सातवें स्थान पर इषिता वर्मा, कशिश यादव और हर्षिता शर्मा रहीं।
- आठवें स्थान पर अजय प्रताप सिंह, राज यादव, ओमशी सिंह, अंजलि चौहान और आशुतोष कुमार रहे।
- नवें स्थान पर शिवा, अनुप्रिया जैन और रोशनी निषाद रहीं।
- 10 वें स्थान पर अभय पटेल, हर्षिता सिंह, आस्था तिवारी, निष्ठा यादव ओर अंशू यादव रहीं।
हाईस्कूल का परिणाम घोषित होने के बाद शहर के शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ढोल बाजे के साथ शिक्षक और छात्र-छात्राएं झूम कर नाचे। नौबस्ता कानपुर निवासी किरन कुशवाहा 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर की टॉपर बनी। पिता संजय कुशवाहा पिकअप चलाते हैं। मां रूमा देवी ग्रहणी है। परिवार में पांच बहनों में किरण सबसे छोटी है। किरण ने कहा कि मेरी उपलब्धि का श्रेय मेरे पिता व चाचा अनिल कुशवाहा को जाता है। क्योंकि जब कभी फीस जमा करने के पैसे नहीं हुए तो चाचा ने पूरी मदद की। उनकी वजह से इतना हौसला बढ़ा। वहीं, दूसरा श्रेय स्कूल के शिक्षकों को दिया। किरन ने कहा कि यदि आप पूरा फोकस अपनी पढ़ाई पर रखते हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। अब आगे चलकर आईएएस अफसर बनना है। किरन के चाचा अनिल कुमार सब्जी विक्रेता हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की पढ़ाई ना रुके यही हमारा लक्ष्य।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम में देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र की कौला डाबर गांव की रहने वाली अंशु यादव ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान पाया है। इसके साथ ही उन्होंने मंडल टॉप भी किया है। अंशु ने ग्रामीण प्रतिभा का लोहा भी मनवाया है। अंशु के पिता दिनेश यादव किसान एवम मां सरिता देवी गृहिणी हैं। अंशु भटनी क्षेत्र के श्री वचन डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज भरहे चौरा की छात्रा हैं।
शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षा फल घोषित किया गया। बदायूं जिले की तहसील बिसौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी ने 93.83 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। कस्बा रुदायन के विद्यापति गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा नैंसी ने 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही बदायूं शहर के श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रहास 92.17 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
पीलीभीत के बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के अनुज गंगवार ने 94.5 फीसद अंकों के साथ जिला टॉप किया है। बीसलपुर के ही अभय गंगवार और संतोष कुमार ने 94.17 फीसद अंक पाकर संयुक्त रूप दूसरा स्थान हासिल किया है। बीसलपुर के अभिषेक और रिषभ ने 93.83 फीसद अंक हासिल करते हुए संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिले में 21593 स्टूडेंट पंजीकृत थे जिसमें 19628 ने एग्जाम दिया। 17324 स्टूडेंट पास हुए। जिला का रिजल्ट 88.26 फीसद रहा।
हाईस्कूल का परिणाम जारी होने के बाद लोड बढ़ते ही यूपी बोर्ड की वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया। एनआईसी की वेबसाइट से भी रिजल्ट डाउनलोड होने में परेशानी हो रही है।
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में ललितपुर का दबदबा है। दो छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बना ली है। ओमशी सिंह ने आठवीं और अनुप्रिया जैन ने नौवीं रैंक हासिल की है जबकि, झांसी का कोई भी विद्यार्थी टॉप टेन में जगह नहीं बना पाया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88.55 प्रतिशत रहा है। बागपत का परीक्षा फल 90.12 प्रतिशत रहा। मुजफ्फरनगर का परीक्षा फल 89.98 प्रतिशत रहा, शामली का परीक्षा फल 93.41 प्रतिशत रहा। सहारनपुर 89.91प्रतिशत और मेरठ का हाईस्कूल का परीक्षा परिणम 91.84 प्रतिशत रहा।
वहीं, टॉप 10 में कानपुर से सात छात्रों ने स्थान बनाया है। इनमें दूसरा स्थान पर किरन कुशवाहा 97.50 प्रतिशत, चौथा स्थान पलक अवस्थी 97.12 प्रतिशत, पांचवां स्थान नैनसी वर्मा 97.00 प्रतिशत , पांचवां स्थान प्रांशी द्विवेदी 97.00 प्रतिशत, आठवां स्थान राज यादव 96.33 प्रतिशत और नौंवा स्थान शिवा 96.17 प्रतिशत शामिल हैं।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर प्रिंस पटेल टॉपर कानपुर के फतहपुर के निवासी हैं। प्रिंस कानपुर आवासीय विद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।
यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।
प्रयागराज की आस्था सिंह प्रदेश में चौथे स्थान पर रहीं है। वह श्री बीपी सिंह बालिका नैनी स्कूल की छात्रा हैं
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए। 2222745 सफल हुए हैं। प्रिंस पटेल ने टॉप किया है।
कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर
मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे नंबर पर
दूसरे स्थान पर दो छात्राएं हैं।
मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर दूसरे स्थान पर
कानुपर नगर की किरन कुशवाहा दूसरे नंबर पर
कनौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर
प्रयागराज से आस्था चौथे नंबर पर
सीतापुर से एकता पांचवें नंबर पर
सीतापुर की शीतल वर्मा छठे नंबर पर
मऊ की हर्षिता शर्मा सातवें नंबर पर
वाराणसी के अशुतोष कुमार आठवें नंबर पर
रायबरेली के अजय प्रताप आठवें नंबर पर
हाईस्कूल के परिणाम में बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 5.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि लड़कियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 4.40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गी है। प्रयागराज का रिजल्ट 89.93 प्रतिशत रहा।
यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं की परीक्षा में कानपुर नगर के प्रिंस पटेल पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संस्कृति ठाकुर और किरन कुशवाहा रही हैं। कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है।
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 2781645 छात्र पंजीकृत थे। संस्थागत और व्यक्तिगत 2520634 शामिल हुए। 2222745 सफल हुए। बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 6.44 प्रतिशत अधिक है। कानपुर के प्रिंस पटेल 97.67 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने बताया कि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओंं का प्रतिशत 91.69, प्रतिशत है। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और बालिकाओं का प्रतिशत 91.69 प्रतिशत है
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाई स्कूल वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सरिता तिवारी ने घोषित किया। हाई स्कूल का परसेंट 88.18 फीसदी है
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम 2022 आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in के साथ ही अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देखे जा सकते हैं।
यूपी बोर्ड का दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जारी करेगा। छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले हमारी वेबसाइट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से लेकर अप्रैल महीने के बीच किया गया था। बता दें कि परीक्षा के लिए करीब 51 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था और करीब 48 लाख छात्र इसमें शामिल हुए थे। अब इन सभी का इंतजार खत्म होने वाला है।
मेरठ परिक्षेत्र के 17 जिलों के 9 लाख 38 हजार 539 छात्रों की परिणाम पर नजर रहेगी। मेरठ, गाजियाबाद, गौतबुद्धनगर, बागपत, हापुड़ आदि जिलों में कुल 10 लाख 32 हजार 971 छात्र हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लिए पंजीकृत थे। जिनमें 9 लाख 38 हजार 539 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
मेरठ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। कुछ ही देर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम और इंटरमीडिएट का परिणाम शाम 4 बजे जारी होगा। छात्र परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in व एनआईसी की वेबसाइट upresult.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे।
यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने के संबंध में छात्र केवल विश्ववसनीय वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें। परिणाम के बारे में कोई भी पक्की अपडेट यूपीसएसपी की आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला पर प्राप्त करें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड कहा जाता है। यह अब तक लगभग 33 करोड़ से अधिक लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डिग्री दे चुका है।
यूपी बोर्ड ने करीब 1 लाख छात्रों के लिए 17 से 20 मई, 2022 तक प्रायोगिक परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई थी। ये छात्र किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे।
हाईस्कूल में 46,489 और 47,508 इंटर के परीक्षार्थी शामिल रहे। 23 अप्रैल से 7 मई तक तीन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गईं। छात्र-छात्राओं की सूची तैयार कराने का काम चलता रहा, ताकि परिणाम जारी होने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार करने में कोई असुविधा न हो। जिले में दो चरणों में 20 मई को हाईस्कूल, इंटर के प्रैक्टिकल भी कराए गए।
वाराणसी जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 93997 परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। प्रैक्टिकल खत्म होने के महीने भर बाद शनिवार को छात्रों के भाग्य का फैसला होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में 28 मार्च से 13 अप्रैल तक 131 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी।
गोरखपुर जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान हाईस्कूल के 67,038 तो इंटर में 60,548 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा के लिए जिले के अंदर 199 केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलीं। दो पालियों में परीक्षाओं का आयोजन हुआ। तत्पश्चात, अप्रैल में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हुआ। मई में जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हुआ है। तभी से ही ये कयास लगाए जा रहा था कि जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में परिणाम घोषित हो जाएगा।
करीब 27 लाख छात्रों ने दसवीं के लिए आवेदन किया था। अब इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। अमर उजाला भी आपको परिणाम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले पहुंचाएगा। छात्र परिणाम किसी भी ताजा जानकारी और अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट www.amarujala.com/education पर विजिट करते रहें।
यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 48 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
यूपीएमएसपी की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा 18 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। बता दें कि यूपी बोर्ड ने शुक्रवार 17 जून, 2022 को परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की है।
उत्तर प्रदेश दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचाएगा। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा।
आशंका जताई जा रही है कि रिजल्ट के दिन यूपी बोर्ड की वेबसाइट क्रैश यानी ठप हो सकती है। इस स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसलिए, आप यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट - results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।
यूपी बोर्ड की ओर से इस बार 48 लाख से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया जाना है। इसलिए, लाखों अभिभावक और विद्यार्थी रिजल्ट संबंधी अपडेट जानने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट को लगातार विजिट कर रहे हैं। इससे वेबसाइट पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञ बता रहे हैं कि वेबसाइट ठप हो सकती है।
27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि, इनमें से लगभग 48 लाख छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं।
इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
यूपी बोर्ड परीक्षा में 2018 से पहली बार परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी शुरू हुई। साल 2019 से सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर की निगरानी में केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित होने लगीं। साल 2020 से परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, वायस रिकार्डर, के अतिरिक्त प्रथम बार राउटर एवं हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन आदि को स्थापित कराकर वेबकास्टिंग के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण/पर्यवेक्षण राज्य स्तरीय कंट्रोल के माध्यम से कराया गया। इससे नकल पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने में सफलता मिली।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 13 अप्रैल के बीच संपन्न हुईं थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8,373 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल पहली बार लिखित के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा 23 अप्रैल से चार मई के बीच संपन्न कराई गई।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result (https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-10th-result-2022) पर क्लिक करें।
मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result(https://results.amarujala.com/board/up-board/up-board-10th-result-2022) पर क्लिक करें।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) को विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक बोर्ड कहा जाता है। यह अब तक लगभग 33 करोड़ से अधिक लोगों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की डिग्री दे चुका है।
हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को इस बाबत निर्देश दिए थे कि न केवल रिजल्ट जल्द घोषित किए जाएं बल्कि अभिभावकों और परीक्षार्थियों को रिजल्ट आने की सूचना भी पहले से दी जाए।