फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result Out Live: 10वीं में 90.42% तो इंटर में 80.38% हुए पास; जिलेवार जानें कहां कौन रहा टॉपर

Thu, 23 Apr 2026 08:12 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Up Board Class 10th 12th Result 2026 Out, upresults.nic.in, upmsp.edu.in, digilocker, sarkari result: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। 10वीं में 90.40% तो इंटर में 80.38 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जानें पूरी प्रक्रिया

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें


यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स... 
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:52 PM, 23-Apr-2026

पीलीभीत: हाईस्कूल में तीन छात्र संयुक्त रूप से जिला टॉपर, इंटर में दर्शिका का पहला स्थान

पीलीभीत जिले की टॉपर सूची में पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्र के विद्यालयों का दबदबा देखने को मिला। हाईस्कूल परीक्षा में 94.33 प्रतिशत अंक हासिल कर सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र प्रांजल मौर्या, चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत के छात्र यश प्रजापति और सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के छात्र युवराज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट में गुरुनानक इंटर कॉलेज मुडलिया भैंसा अमरिया की छात्रा दर्शिका शर्मा ने 93.30 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में कुल 13 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जबकि इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में 12 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इन सूचियों में अधिकतर विद्यार्थी बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और पूरनपुर क्षेत्र के विद्यालयों से रहे हैं।

06:31 PM, 23-Apr-2026

गौतमबुद्ध नगर: 10वीं में देवेश व 12वीं में हिमांशी शर्मा ने किया जनपद टॉप

गौतमबुद्ध नगर में हाईस्कूल के 93.49 प्रतिशत और इंटरमीडिएट के 86.51 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है। 10वीं में सेठ तुलाराम सरस्वती विद्या मंदिर, जेवर के देवेश कुमार ने 600 में से 566 अंक लाकर जनपद में पहला स्थान हासिल किया हैं। वहीं इंटर में केसीएस बालिका इंटर कॉलेज, सूरजपुर की छात्रा व किसान की बेटी हिमांशी शर्मा ने 500 में से 456 अंक पाकर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। 

06:25 PM, 23-Apr-2026

बुलंदशहर: हाईस्कूल में आरती और इंटरमीडिएट में तनिश सैनी बने जिला टॉपर

जिले से हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा आरती और इंटरमीडिएट में छात्र तनिश सैनी जिला टॉपर बने हैं। हाईस्कूल की जिला टॉपर छात्रा आरती ने प्रदेश की टॉपटेन सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में दूसरे नंबर पर रिया चौधरी और तीसरे नंबर पर मानसी व फरीन सैफी ने बाजी मारी है। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा में चारू वर्मा ने दूसरे और छात्र लवराज गिरी व शाहिल अली ने तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया है। परीक्षा का परिणाम जारी होते ही शिक्षण संस्थानों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 91.08 और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 78.60 फीसद रहा है।

विज्ञापन
06:21 PM, 23-Apr-2026

गाजियाबाद: दसवीं में अयान खान और 12वीं में तिमोथी मंडल ने किया जिले में टॉप

10वीं की परीक्षा में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के अयान खान ने 95.33% और 12वीं में इसी महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के ही छात्र तिमोथी मंडल ने 93.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। 12वीं की परीक्षा में जिले में दूसरे नंबर पर गवर्नमेंट ऑर्डिनेंस आर्डिनेंस फैक्टरी इंटर कॉलेज मुरादनगर के छात्र विशेष व महर्षि दयानंद विद्यापीठ की छात्रा हिबा फातिमा रही हैं। वहीं दयानंद विद्यापीठ की ही छात्रा निशु कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दसवीं में दूसरे स्थान पर महर्षि दयानंद विद्यापीठ की छात्रा रसिका और तीसरे स्थान पर बीआरएस कान्वेंट स्कूल की छात्रा स्वाति कुमारी रही हैं।

06:11 PM, 23-Apr-2026

उन्नाव: हाईस्कूल में राखी, इंटरमीडिएट में आराध्या ने किया जिला टॉप

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड के बृहस्पतिवार को निकले परीक्षा परिणाम में छात्रों से आगे छात्राएं रहीं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में छात्राओं ने ही जिला टॉप किया। हाईस्कूल में सुमेरपुर ब्लॉक के एससीडी इंटर कॉलेज तनगापुर की राखी रावत ने 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवीं रैंक के साथ जिले में टॉप किया है।इंटरमीडिएट में सविता इंटरकॉलेज हिंदपाल खेड़ा बीघापुर की आराध्य पटेल ने 91.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप रहीं।

विज्ञापन
06:03 PM, 23-Apr-2026

बरेली: हाईस्कूल में रश्मि जिला टॉपर; इंटर में नंदनी गुप्ता टॉपर, प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम बृहस्पतिवार शाम को घोषित कर दिए गए हैं। बरेली जिले की टॉप टेन सूची में छात्राओं का दबदबा रहा है, जिसमें सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की रश्मि ने 96.83 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। कुल मिलाकर, जिले के शीर्ष स्थानों पर लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की टॉप टेन सूची में कुल बारह छात्र-छात्राओं में से नौ छात्राएं शामिल हैं। 

इंटरमीडिएट की पांच छात्राओं ने यूपी टॉप 10 में बनाई जगह
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस स्थानों में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है। बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस में जगह बनाई है और ये सभी छात्राएं सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की हैं। नंदनी गुप्ता ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

06:00 PM, 23-Apr-2026

आगरा: हाईस्कूल में बिंदेश और इंटर में काजल कुमारी रहीं टॉपर

आगरा में हाईस्कूल का 95.40 फीसदी और इंटरमीडिएट का 83.10 फीसदी परिणाम रहा। हाईस्कूल में बिंदेश टॉपर बनी हैं। बिंदेश एसवी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा हैं। इनके 96.50 फीसदी अंक आए हैं। इंटरमीडिएट में काजल कुमारी जिले की टॉपर बनी हैं। इन्होंने 94.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। काजल कुमारी भगवती देवी जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

05:44 PM, 23-Apr-2026

मुरादाबाद: इंटर में अभिषेक प्रदेश में सातवें, हाईस्कूल में शिखा प्रदेश में छठे स्थान पर

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 के नतीजों में मुरादाबाद जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इंटरमीडिएट परीक्षा में अभिषेक ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वह कांठ क्षेत्र स्थित केशर जहां कायमुद्दीन इंटर कॉलेज, मान नगर के छात्र हैं। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में बिलारी के डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा शिखा दक्ष ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में कांठ क्षेत्र के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। एमडीआईसी पट्टी मोड़ा के छात्र कनक सिंह और पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मोड़ा के मोहम्मद जैद ने प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद जिले के विभिन्न स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला। हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

05:39 PM, 23-Apr-2026

मेरठ: हाईस्कूल में अदीबा और इंटरमीडिएट में वंशिका बनीं जिला टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मेरठ जिले में इस बार छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। हाईस्कूल में अदीबा ने और इंटरमीडिएट में वंशिका उपाध्याय ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिणाम जारी होते ही मेधावियों के घरों और स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ गई।  

हाईस्कूल: अदीबा ने किया जिला टॉप, बेटियों का दबदबा
हाईस्कूल परीक्षा में सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना की छात्रा अदीबा ने 95.67% अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। जहानारा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के दक्ष 95.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर SDHT SVM इंटर कॉलेज, गंगानगर की तृप्ति रहीं, जिन्होंने 94.83% अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल के आयुष ने 94.67% अंकों के साथ चौथा स्थान पाया। एमजीएस इंटर कॉलेज, अरनावली के याकुल 94.33% अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे। जिले की टॉप-10 सूची में तानिया सिंह, आर्यन, कीर्ति, चीनू, अनन्या मित्रा, दिव्या सेठी, किशंक, मान्विया और नेत्रा ने भी अपनी जगह बनाई है। 

इंटरमीडिएट: वंशिका उपाध्याय बनीं जनपद की शान
इंटरमीडिएट में एएस इंटर कॉलेज, मवाना की वंशिका उपाध्याय ने 93.40% अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। स्टार अल फलाह इंटर कॉलेज, किठौर की जमरुद 91.60% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। SDHT SVM इंटर कॉलेज, गंगानगर की सपना ने 91.40% अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज की पायल 91.20% अंकों के साथ चौथे और किंजल 90.60% अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। इंटर की टॉप-10 सूची में आंचल, निकिता रानी, दिव्यांशी शर्मा, मेहशर, हर्ष, सोफिया और अमन ने भी शानदार प्रदर्शन कर जिला मेरिट में स्थान सुनिश्चित किया है।

05:34 PM, 23-Apr-2026

औरैया: हाईस्कूल में कनिष्का, इंटरमीडिएट में अनुष्का ने मारी बाजी

बृहस्पतिवार शाम को यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें हाईस्कूल में सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज की छात्रा कनिष्का ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। वहीं सहार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की अक्शा शेख 94.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और रंजीत प्रताप सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज की कामरान 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रही। 
वहीं इंटरमीडिएट में फफूंद के श्री राधाकृष्णा इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का ने 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर 91 प्रतिशत अंकों के साथ जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज औरैया के राज दुबे रहे। तीसरे स्थान पर एसपी शिवानंद इंटर कॉलेज दिबियापुर की छात्रा शिवन्या 90.40 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं।

05:32 PM, 23-Apr-2026

UP Board 10th Result 2026: 10वीं के टॉप 5 टॉपर्स

रैंक विद्यार्थी का नाम प्राप्तांक प्रतिशत जिला
1 कशिश वर्मा 587/600 97.83% सीतापुर
1 अंशिका वर्मा 587/600 97.83% बाराबंकी
2 अदिति 585/600 97.50% बाराबंकी
3 अर्पिता 584/600 97.33% सीतापुर
3 ऋषभ साहू 584/600 97.33% झांसी
3 परी वर्मा 584/600 97.33% बाराबंकी
4 आदिल खान 583/600 97.17% सीतापुर
4 अंशिका यादव 583/600 97.17% फर्रुखाबाद
4 सत्यम यादव 583/600 97.17% प्रतापगढ़
4 अविका शर्मा 583/600 97.17% प्रयागराज
4 श्रीया 583/600 97.17% अंबेडकर नगर
4 प्रतीक्षा पाण्डेय 583/600 97.17% मऊ
5 आयुषी 582/600 97.00% सहारनपुर
5 दिव्या वर्मा 582/600 97.00% सीतापुर
5 प्राख्या भदौरिया 582/600 97.00% इटावा
5 अभिषेक तिवारी 582/600 97.00% फतेहपुर
5 प्रेम प्रजापति 582/600 97.00% अंबेडकर नगर
5 रुचि दुबे 582/600 97.00% गोंडा


05:25 PM, 23-Apr-2026

इंटर में पिपरगांव स्कूल की नैंसी, हाईस्कूल में मंझना की अंशिका बनी टॉपर

फर्रुखाबाद जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। जिले के टॉपरों का सूची जारी हो गई। इस बार दोनों ही कक्षाओं में ग्रामीण इलाकों की बेटियों ने जिला टॉप कर लिया। इंटर की परीक्षा में सर्वोदय इंटर कालेज पिपरगांव की निशी राठौर ने 500 में 461 अंक पाकर जिला टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में मंझना के एसके इंटर कालेज की अंशिका यादव ने बाजी मारी। उसने 600 में 580 अंक हासिल किए हैं। दोनों ही कक्षाओं में  टॉप टेन की सूची में अधिकांश छात्र-छात्राएं ग्रामीण स्कूलों के हैं।

05:21 PM, 23-Apr-2026

हाईस्कूल में आगरा का दूसरा नंबर

उत्तर प्रदेश में आगरा का हाईस्कूल में दूसरा नंबर है। पिछले साल पहले नंबर पर आगरा रहा था। इंटर में 33वां स्थान पाया है।

05:21 PM, 23-Apr-2026

UP Board 10th Result 2026: 10वीं में छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

इस परीक्षा में 13,43,524 बालक और 12,57,857 बालिकाएं शामिल हुईं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30% रहा, जबकि बालिकाओं ने 93.76% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों से 6.46% अधिक है। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 66.67% रहा, जिसमें संस्थागत छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर देखा गया।

 

05:20 PM, 23-Apr-2026

UP Board 10th Result 2026: देखें 10वीं के बच्चों का प्रदर्शन

हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42% रहा। इस परीक्षा में 26,01,381 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के छात्र थे। कुल 23,52,181 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। इस परीक्षा का मूल्यांकन 96,803 परीक्षकों द्वारा किया गया, जबकि आंशिक विषयों की परीक्षा में 3,286 परीक्षार्थी शामिल हुए।

05:20 PM, 23-Apr-2026

UP Board 12th Result 2026: देखें विद्यालय के श्रेणीवार परिणाम

विद्यालय श्रेणी विद्यालयों की संख्या सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
शासकीय 995 107454 89371 83.17%
अशासकीय सहायता प्राप्त 4082 747150 590136 78.98%
स्ववित्तपोषित 13583 1554947 1259479 81.00%
योग 18660 2409551 1938986 80.47%
अग्रसारण केन्द्र 936 76521 59331 77.54%
सम्पूर्ण योग 19596 2486072 1998317 80.38%

05:20 PM, 23-Apr-2026

UP Board 10th Result 2026: विद्यालय के श्रेणीवार परीक्षाफल

विद्यालय श्रेणी विद्यालयों की संख्या सम्मिलित उत्तीर्ण उत्तीर्ण प्रतिशत
शासकीय 2635 173335 152422 87.93%
अशासकीय सहायता प्राप्त 4517 736352 640505 86.98%
स्ववित्तपोषित 21336 1682144 1552887 92.32%
योग 28488 2591831 2345814 90.51%
अग्रसारण केन्द्र 664 9550 6367 66.67%
सम्पूर्ण योग 29152 2601381 2352181 90.42%

05:16 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: देखें संस्थागत पास प्रतिशत

संस्थागत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 80.47% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 77.54% रहा। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 55,973 परीक्षकों द्वारा किया गया, जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 18,007 परीक्षकों की निगरानी में संपन्न हुईं।

05:14 PM, 23-Apr-2026

UPMSP UP Board Result 2026: छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

इस परीक्षा में 13.09 लाख बालक और 11.76 लाख बालिकाएं शामिल हुईं। बालकों का पास प्रतिशत 75.04% रहा, जबकि बालिकाओं ने 86.32% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों से 11.28% अधिक है।

05:13 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: इंटर में कुल 80.38% बच्चे पास

इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38% रहा। इस परीक्षा में करीब 24.86 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से लगभग 19.98 लाख विद्यार्थी सफल घोषित किए गए।
 

05:06 PM, 23-Apr-2026

10वीं की परीक्षा में हापुड़ का रिजल्ट 90.77

यूपी बोर्ड में 10वीं की परीक्षा में हापुड़ का रिजल्ट 90.77 और 12वीं का रिजल्ट 87.10 फीसदी रहा है। 12वीं में विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज के छात्र अनमोल ने 92.60 अंक प्राप्त कर, जिले में पहला स्थान पाया है। जबकि दसवीं में पिलखवा के केएमएसपीआईसी स्कूल के छात्र ऋषभ राणा ने 93.83 फीसदी अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया है।

04:54 PM, 23-Apr-2026

परितोष इंटर कॉलेज के छात्रों का परचम

यूपी बोर्ड की परीक्षा में कानपुर के परितोष इंटर कॉलेज के छात्रों का परचम लहराया। परितोष इंटर कॉलेज के 12वीं के अमित साहू  का यूपी में सातवां स्थान मिला है। 96.20 प्रतिशत के साथ वह  जिले के टॉपर भी बने है। 

हाईस्कूल में कानपुर का पूरे जनपद में चौथा स्थान है। हाईस्कूल का परिणाम 95.20 गया है। हाईस्कूल में पारितोष इंटर कॉलेज की दिशा पांडे 96.83 जिले की टॉपर बनीं  हैं। यूपी में 6वें स्थान पर हैं। पारितोष के अनुराग मिश्रा 96.67 सातवें, आलोक शाक्य और राज चौधरी (svm पटेल गांधी ग्राम) तीनों 96.33 के साथ 9वें स्थान पर हैं। परितोष की अंजली सोनकर 96.17 दसवें स्थान पर है।

04:50 PM, 23-Apr-2026

ये रहे मेरठ के टॉपर

यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा परिणाम में मेरठ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में अदीबा ने 600 में से 574 अंक (95.67%) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वह एसटी जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना की छात्रा हैं।

दूसरे स्थान पर दक्ष रहे, जिन्होंने 573 अंक (95.50%) प्राप्त किए। वह जाहानारा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र हैं।
तीसरे स्थान पर तृप्ति ने 569 अंक (94.83%) हासिल कर मेरठ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वह एसडीटी जीवी इंटर कॉलेज, गंगानगर की छात्रा हैं।

टॉप-10 में शामिल छात्र
1. अदीबा – 574 अंक (95.67%) – एसटी जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना
2. दक्ष – 573 अंक (95.50%) – जाहानारा मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज
3. तृप्ति – 569 अंक (94.83%) – एसडीटी जीवी इंटर कॉलेज, गंगानगर
4. आयुष – 568 अंक (94.67%) – एसडीटी जीवी इंटर कॉलेज, गंगानगर
5. याकुल – 566 अंक (94.33%) – जीजी इंटर कॉलेज, अरणावली
6. तनिया सिंह – 565 अंक (94.17%) – एसडीटी जीवी इंटर कॉलेज, गंगानगर
7. आर्यन – 564 अंक (94.00%) – एसटी चार्ल्स इंटर कॉलेज, सरधना
7. कीर्ति – 564 अंक (94.00%) – एसएस इंटर कॉलेज, रिठानी
7. चेतना – 564 अंक (94.00%) – डीएम पब्लिक हाई स्कूल, मवाना
8. अनन्या मित्रा – 563 अंक (93.83%) – सरस्वती वीएचएस मकबरा

रिजल्ट आने के बाद छात्रों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। स्कूलों में भी छात्रों को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
 

04:49 PM, 23-Apr-2026

बरेली की बेटियों ने किया कमाल, यूपी टॉप 10 सूची में इंटर की पांच छात्राओं के नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इस बार बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस स्थानों में अपनी जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है।

बरेली की पांच छात्राओं ने प्रदेश के शीर्ष दस में जगह बनाई है और ये सभी छात्राएं सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की हैं। नंदिना गुप्ता ने 97.20 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल की सुरभि यादव 97.00 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहीं।

खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य ने संयुक्त रूप से प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों के 96.40 प्रतिशत अंक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। छात्रा चमन जहां ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया। चमन ने 96.20 प्रतिश अंक हासिल किए हैं। 

04:47 PM, 23-Apr-2026

10वीं और 12वीं में गौतमबुद्धनगर में ये रहे टॉपर

गौतमबुद्धनगर जिले में 12वीं में केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज सूरजपुर की हिमांशी शर्मा ने जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में 456 अंक मिले हैं। वहीं, दसवीं कक्षा में जेवर ब्लॉक से देवेश ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।


04:45 PM, 23-Apr-2026

नोएडा में 10वीं का रिजल्ट 93.49

जिले में हाईस्कूल (10वीं) का परिणाम इस वर्ष 93.49 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष के 95.11 प्रतिशत से कम है। जिले की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस बार जिला प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 31वें स्थान पर था।

इस वर्ष कुल 22,774 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 21,587 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 20,181 छात्रों ने सफलता हासिल की। 

अगर पिछले वर्षों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 2022 में जिले ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था। उस समय 95.58 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया गया था। वहीं 2023 में रिजल्ट में करीब 2.55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

इतिहास पर एक नजर
2010 के बाद जिले के परिणामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वर्ष 2010 में 68 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इसके बाद 2011 में 77%, 2012 में 86% और 2013-14 में क्रमशः 87 और 88 प्रतिशत परिणाम रहा। 2015 में गिरावट के साथ पास प्रतिशत 83 रहा, जबकि 2016 में यह बढ़कर 92 प्रतिशत हो गया। 2017 में फिर गिरावट के साथ परिणाम 75 प्रतिशत रहा।

04:43 PM, 23-Apr-2026

इंटर में गौतम बुद्ध नगर 12वीं पायदान पर प्रदेश में 

प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर इंटर में 12वीं पायदान पर रहा। 20175 छात्रों ने पंजीकृत कराया था जिसमें से 19502 परीक्षा में बैठे। 16572 पास हुए। 86.51 प्रतिशत छात्र सफल हुए। पिछली बार गौतम बुद्ध नगर इंटर में 14 में पायदान पर था।

04:42 PM, 23-Apr-2026

गौतम बुद्ध नगर: हाईस्कूल में शानदार रिजल्ट, प्रदेश में 8वां स्थान

गौतम बुद्ध नगर के हाईस्कूल के एक छात्र ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। जिले का इस साल परीक्षा परिणाम 93.49 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 22,774 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 21,587 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 20,181 छात्र पास हुए। पिछले साल जिले का रिजल्ट 91.15 प्रतिशत था, इस बार इसमें सुधार देखने को मिला है। हाई स्कूल में जेवर के छात्र देवेश कुमार ने जनपद में टॉप किया है। देवेश सेट तुलाराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र है। देवेश ने 600 में से 566 अंक प्राप्त किए हैं। 94.33 प्रतिशत अंक है।

04:41 PM, 23-Apr-2026

UP Board 10th 12th Result: देखें पास प्रतिशत

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस बार 10वीं में 90.11% और इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। परिणाम में एक बार फिर लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में अधिक रहा है।

04:40 PM, 23-Apr-2026

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले amarujala.com/results/up-board पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

04:33 PM, 23-Apr-2026

Up Class 12th Result: टॉपर्स की सूची और प्रदर्शन

इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। यह उपलब्धि न केवल शिखा के लिए बल्कि उनके परिवार और विद्यालय के लिए भी गौरव का क्षण है। टॉपरों की सूची में शामिल अन्य छात्रों के नामों और उनके अंकों का विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

04:32 PM, 23-Apr-2026

Up Class 10th Result: परीक्षा परिणाम का विस्तृत विवरण

इस वर्ष जारी किए गए परिणामों के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में कुल 90.4% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा में 80.32% छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यह आंकड़े पिछले वर्षों की तुलना में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम दर्शाते हैं।

04:32 PM, 23-Apr-2026

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने आज, 23 अप्रैल 2026 को, वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी कर दिए हैं। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने शाम चार बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की। इस घोषणा के साथ ही, यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल हुए 53 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है, और उनके भविष्य का निर्धारण हो गया है।

04:30 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026 Out: यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

रैंक नाम प्रतिशत जिला
1 शिखा वर्मा 97.60% सीतापुर
2 नंदिनी गुप्ता 97.20% बरेली
2 श्रेया वर्मा 97.50% बाराबंकी
3 सुरभि यादव 97.00% बरेली
3 पूजा पाल 97.33% बाराबंकी

04:22 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result: यहां मिलेगा एक क्लिक में रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार कुछ देर में खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज परिणाम घोषित करेगा, जिसके बाद छात्र यहां एक क्लिक में आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

04:14 PM, 23-Apr-2026

12वीं के टॉपर की लिस्ट

12वीं के टॉपर की लिस्ट

04:09 PM, 23-Apr-2026

यूपी बोर्ड का टॉपर प्रथम कशिश

इस बार भी सीतापर की कशिश वर्मा ने 10वीं कक्षा में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर बाराबंकी की अंशिका वर्मा हैं, तीसरे पर अदिति हैं।

04:07 PM, 23-Apr-2026

10वीं कक्षा का पास फीसदी 90.42 रहा

10वीं कक्षा का पास फीसदी 90.42 रहा। जबकि 12वीं का 80.38 प्रतिशत रहा।

04:00 PM, 23-Apr-2026

Upmsp Result 2026: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्र अपना परिणाम सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे, जिसके लिए उन्हें पहले से पंजीकरण करना होगा। 

03:54 PM, 23-Apr-2026

कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट जारी होने वाला है।

03:41 PM, 23-Apr-2026

UP Board UPMSP Result Live: अमर उजाला की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। विद्यार्थी अपने परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से देख पाएंगे। रिजल्ट पेज का पता है: amarujala.com/results/up-board

03:32 PM, 23-Apr-2026

Upmsp Result 2026: कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। इस वर्ष भी बोर्ड ने अपनी तेज मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से 'सबसे तेज' होने की अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखा है। परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हुई थीं और बोर्ड मात्र 30 दिनों के भीतर परिणाम घोषित करने की तैयारी में है, जो कि एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

03:05 PM, 23-Apr-2026

Up Board High School Result: रोल नंबर रखें तैयार

यूपी बोर्ड के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें। रिजल्ट जारी होते ही छात्र रोल नंबर दर्ज करके तुरंत अपना परिणाम चेक कर सकेंगे, इसलिए पहले से तैयारी रखना जरूरी है ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

02:53 PM, 23-Apr-2026

UP Board UPMSP Result Live: अमर उजाला की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। विद्यार्थी अपने परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से देख पाएंगे। रिजल्ट पेज का पता है: amarujala.com/results/up-board

02:19 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result: यहां मिलेगा एक क्लिक में रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार कुछ देर में खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज परिणाम घोषित करेगा, जिसके बाद छात्र यहां एक क्लिक में आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

02:09 PM, 23-Apr-2026

Up board Intermediate Result 2026: पिछले साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट?

पिछले वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% दर्ज किया गया। वहीं बालकों का पास प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं ने 86.37% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जो बालकों की तुलना में 9.77% अधिक रहा।

01:40 PM, 23-Apr-2026

UP Board Sarkari Result: पिछले साल टॉप-10 में 30 विद्यार्थी

पिछले साल इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में कुल 30 छात्रों ने जगह बनाई थी। इसमें पहले स्थान पर एक छात्र रहा, दूसरे स्थान पर चार छात्र, तीसरे और चौथे स्थान पर एक-एक छात्र, जबकि पांचवें स्थान पर दो छात्रों ने स्थान हासिल किया।

01:13 PM, 23-Apr-2026

Upmsp Result 2026: पिछले साल 12वीं के टॉपर

पिछले साल यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अमरोहा की साक्षी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव, प्रयागराज की शिवानी सिंह और कौशांबी की अनुष्का सिंह 96.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से रहे। वहीं इटावा की मोहनी ने 96.40% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
 

12:06 PM, 23-Apr-2026

UP Board Result: सबसे पहले अमर उजाला पर देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बस कुछ ही समय में यूपीएमएसपी परिणाम जारी करने वाला है, जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट सबसे पहले अमर उजाला पर आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

11:46 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • अब 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

11:25 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result kaise check karen: पिछले साल 10वीं में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप

पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 81.15% छात्र सफल हुए। हाईस्कूल टॉपर लिस्ट में जालौन के यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इटावा की अंशी तिवारी और बाराबंकी के अभिषेक कुमार यादव 97.67% अंकों के साथ रहे, जबकि मुरादाबाद के मृदुल गर्ग ने 97.50% अंक पाकर चौथा स्थान हासिल किया।

11:15 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: कितने बच्चों ने दी परीक्षा?

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक पूरे प्रदेश में आयोजित की गईं, जहां 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और नकल पर सख्ती से रोक लगाई गई। इसमें हाईस्कूल के करीब 26 लाख से अधिक और इंटरमीडिएट के लगभग 25 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
 

10:41 AM, 23-Apr-2026

UP Board 2026 Result: देखें पिछले साल 10वीं-12वीं का पास प्रतिशत

पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। यूपी बोर्ड 12वीं में कुल पास प्रतिशत 81.15% दर्ज किया गया, वहीं 12वीं की टॉपर लिस्ट में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, यूपी बोर्ड 10वीं में भी बेहतर परिणाम देखने को मिला, जहां कुल पास प्रतिशत 90.11% रहा।

10:27 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कहां मिलेगा?

विद्यार्थियों को अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट चेक करने की सुविधा मिलेगा। नीचे बताए चरणों का पालन करके आप अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे:

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

10:02 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result 2026: ऐसे डाउनलोड होगा रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “UP Board High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

09:50 AM, 23-Apr-2026

UP Board Sarkari Result: इन क्रेडेंशियल को रखें तैयार

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह रोलनंबर और जन्मतिथि, एडमिट कार्ड के साथ पहले ही संभाल कर रख लें। विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बिना परेशानी रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें:

यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

09:27 AM, 23-Apr-2026

UPMSP Result 2026: मार्कशीट पर होगा मोनोग्राम

यूपी बोर्ड की 12वीं की मार्कशीट पर मोनोग्राम लगा होगा, जो धूप में लाल रंग का दिखेगा। छांव में इसका कलर बदल जाएगा। इससे मार्कशीट की कॉपी नहीं की जा सकती। बोर्ड ने यह फैसला धोखाधड़ी की वजह से लिया। 

09:13 AM, 23-Apr-2026

UP Board Sarkari Result: सफलता के लिए अनिवार्य अंक

यूपी बोर्ड की मार्कशीट में पास होने के लिए हर परीक्षार्थी को 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। व्यावहारिक (Practical) और लिखित परीक्षा, दोनों में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
 

09:08 AM, 23-Apr-2026

UPMSP Result 2026: टॉपर्स को किया जाएगा सम्मानित

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि बोर्ड के दसवीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
 

08:52 AM, 23-Apr-2026

UP Board UPMSP Result Live: 'जीवन हर किसी को दूसरा मौका देता है'

कम अंक या असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। जीवन हर किसी को दूसरा मौका देता है। हर व्यक्ति में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानने की जरूरत है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी बेटी टॉपर नहीं रही, लेकिन अपने हुनर और मेहनत के दम पर पहले डीएसपी बनी, फिर आईआरटीएस में चयनित हुई और हाल ही में आईएएस बनने का गौरव हासिल किया। -पूनम कुमारी, अध्यापिका

08:25 AM, 23-Apr-2026

UP Board UPMSP Result Live: बोर्ड परीक्षा के अंक कॅरिअर की दिशा तय नहीं करते

बोर्ड परीक्षा के अंक कॅरिअर की दिशा तय नहीं करते। समय के साथ यह भी याद नहीं रहता कि किसे कितने अंक मिले थे। असली पहचान व्यक्ति की योग्यता और निरंतर प्रयास से बनती है। कई बार 90 प्रतिशत अंक लाने वाले बड़ी सफलता नहीं हासिल कर पाते, जबकि औसत अंक पाने वाले छात्र सिविल सेवाओं जैसी कठिन परीक्षाओं में चयनित हो जाते हैं। इफ्फत जिया, मनोविज्ञान प्रवक्ता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
 

08:12 AM, 23-Apr-2026

UP Board 10th 12th Result Kab Aayega: 'अपनी क्षमताओं को पहचान कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए'

न करें गम, मंजिलें अभी और भी हैं। नकारात्मक सोच से दूर रहना बेहद जरूरी है। मन उसी दिशा में जाता है, जिस दिशा में हम उसे ले जाते हैं। हर व्यक्ति में असीम संभावनाएं होती हैं। इसलिए कम अंक आने पर हताश होने के बजाय अपनी क्षमताओं को पहचान कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। आकांक्षा शुक्ला, सचिव, मनोवैज्ञानिक एवं मानव प्रगति सेवा संस्थान
 

07:51 AM, 23-Apr-2026

UP Board UPMSP Result Live: 50 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न हुई। हाईस्कूल में लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट में 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के व्यापक दायरे को दर्शाता है।

 

07:38 AM, 23-Apr-2026

UP Board 10th Result 2026: रिजल्ट एक पड़ाव है, मंजिल नहीं मेहनत जारी रखें, सफलता मिलेगी

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज जारी करने की घोषणा कर दी है। परिणाम से पहले विद्यार्थियों में किसी तरह की कुंठा या निराशा न हो, इसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत की गई। सभी का एक ही संदेश है, अंक नहीं, आपकी मेहनत और क्षमता भविष्य तय करती है। कोई भी परीक्षा जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत होती है। रिजल्ट एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। मेहनत जारी रखें, सफलता जरूर मिलेगी।

07:31 AM, 23-Apr-2026

UP Board 10th 12th Result Kab Aayega: छात्रों के लिए स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट की सुविधा

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि परिणाम के बाद यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतोष न हो तो उसे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड के द्वारा स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों का मनोबल बनाए रखें और उन्हें सकारात्मक सहयोग दें।

07:26 AM, 23-Apr-2026

UPMSP Class 10th 12th Result 2026: रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ मूल्यांकन कार्य

परीक्षाओं के सफल आयोजन के बाद 254 मूल्यांकन केंद्रों पर लगभग 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से चार अप्रैल के बीच मात्र 15 कार्य दिवसों में पूरा किया गया। इस बार परिणाम को त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रवक्ताओं को अंकेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके।

07:21 AM, 23-Apr-2026

UP Board UPMSP Result Live: 50 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न हुई। हाईस्कूल में लगभग 26.02 लाख और इंटरमीडिएट में 24.91 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के व्यापक दायरे को दर्शाता है।
 

07:17 AM, 23-Apr-2026

UPMSP UP Board Result 2026 LIVE: परीक्षा केंद्रों और विद्यालयों का आंकड़ा

वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। वहीं, प्रदेश में कुल विद्यालयों में करीब 4512 एडेड, 2420 राजकीय और लगभग 22,300 वित्त विहीन स्कूल शामिल रहे।


यूपी बोर्ड 10वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...
यूपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी यहां पंजीकरण करें...

 

07:14 AM, 23-Apr-2026

छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकेंगे

इस बार त्रुटिहीन परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रवक्ताओं को अंकेक्षक बनाया गया था। सचिव भगवती सिंह ने बताया कि छात्र अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकेंगे। 

07:11 AM, 23-Apr-2026

15 दिन में पूरा हुआ मूल्यांकन

हाईस्कूल में करीब 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.5 लाख छात्रों ने भाग लिया, जबकि जेलों में बंद 360 परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा दी। मूल्यांकन कार्य 254 केंद्रों पर 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच 15 कार्य दिवसों में पूरा हुआ। 

07:03 AM, 23-Apr-2026

UP Board Result Out Live: 10वीं में 90.42% तो इंटर में 80.38% हुए पास; जिलेवार जानें कहां कौन रहा टॉपर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। यह पिछले वर्ष से तीन दिन पहले है। परिणाम शाम चार बजे निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. महेंद्र देव और परिषद के सचिव भगवती सिंह जारी करेंगे। परीक्षा में कुल 5337778 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिनमें 2523112 छात्राएं, 28,14,612 छात्र और 54 ट्रांसजेंडर शामिल थे। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक 8033 केंद्रों पर आयोजित हुईं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें