फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th 12th Result Live: 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

Tue, 25 Apr 2023 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Prayagraj UP Board Result 2023 Live Updates in Hindi : यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी हो गया है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख विद्यार्थीओं ने पंजीकरण कराया था। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा में हिस्सा लिया था। छात्र सबसे तेज रिजल्ट अमर उजाला की results.amarujala.com वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:03 PM, 25-Apr-2023

पांचवे नंबर पर अर्पित गंगवार

पांचवे नंबर पर पीलीभीत के अर्पित गंगवार हैं, उन्हें 586 अंक मिले हैं।

02:43 PM, 25-Apr-2023

कृष्णा झां चौथे नंबर पर

 मथुरा के कृष्णा झां चौथे नंबर पर हैं, उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं।

02:20 PM, 25-Apr-2023

अयोध्या के मिखशत नूर तीसरे नंबर पर

तीसरे नंबर पर अयोध्या के मिखशत नूर हैं, उन्होंने 600 में से 587 अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
02:19 PM, 25-Apr-2023

दूसरे नंबर पर कुशाग्र पांडे

दूसरे नंबर पर कानपुर देहात से कुशाग्र पांडे हैं, जिन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए हैं। 

01:34 PM, 25-Apr-2023

यूपी बोर्ड परीक्षा में 89.78 छात्र पास हुए हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में प्रियांशी सोनी टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 में से 590 अंक प्राप्त किए हैं। प्रियांशी सीतापुर की रहने वाली हैं। 

विज्ञापन
01:32 PM, 25-Apr-2023

यूपी बोर्ड ने की परिणाम की घोषणा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में घोषित किया गया। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।

01:32 PM, 25-Apr-2023

प्रेस वार्ता हुई शुरू

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज में प्रेस वार्ता शुरू हो गई है।

01:22 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला पर मिलेगा सबसे पहले

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा। 

01:12 PM, 25-Apr-2023

बीते साल टॉप 10 में सात रैंक्स कानुपर को मिली थी

बीते साल टॉप 10 में कानपुर से सात छात्रों ने स्थान बनाया था। इनमें दूसरा स्थान पर किरन कुशवाहा (97.50), चौथा स्थान पलक अवस्थी (97.12), पांचवां स्थान नैंसी वर्मा (97.00), पांचवां स्थान प्रांशी द्विवेदी (97.00), आठवां स्थान राज यादव (96.33) और नौंवा स्थान शिवा (96.17) शामिल थे।

01:03 PM, 25-Apr-2023

रिजल्ट में अब बस चंद मिनट

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम अब से कुछ देर बाद जारी होगा। कुछ ही पलों में रिजल्ट आने वाला है, जिसे लेकर छात्रों की धड़कन तेज हो गई है। छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

12:43 PM, 25-Apr-2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में हलचल तेज

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय प्रयागराज में हलचल तेज हो गई है। परिणाम को लेकर यहां होने वाली प्रेस वार्ता को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

12:17 PM, 25-Apr-2023

इंटरमीडिएट की मेरिट लिस्ट में फतेहपुर का दबदबा

यूपी बोर्ड  2022 में कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट में फतेहपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था। जहां बीते साल दिव्यांशी ने टॉप किया है, तो वहीं टॉप 10 में छह रैंक पर फतेहपुर के छात्र काबिज हैं। इनमें बालकृष्ण (94.20), मुस्कान तिवारी (93.40), प्रिया (93.40), रजनीश कुमार (92.60) और उत्कर्ष अवस्थी (92.40) शामिल थे।

11:45 AM, 25-Apr-2023

डेढ़ बजे जारी होगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट को लेकर बताया जा रहा है कि योगी सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी के निर्देशानुसार, यूपी बोर्ड के प्रमुख सचिव दीपक कुमार और महानिदेशक यूपी बोर्ड माध्यमिक शिक्षा विजय किरन आनंद बोर्ड रिजल्ट जारी करेंगे। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट आप दोपहर डेढ़ बजे से चेक कर सकते हैं।

11:28 AM, 25-Apr-2023

अमर उजाला द्वारा परिणाम पाने के लिए छात्र ऐसे करें खुद को पंजीकृत

छात्र अमर उजाला परिणाम वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं ताकि परिणाम घोषित होते ही अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर सकें।

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक अमर उजाला परिणाम वेबसाइट results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
  • ऊपर की पट्टी में "यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
  • वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
  • "सबमिट करें" पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा।
  • यूपी बोर्ड 2023 का रिजल्ट जारी होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।

10:58 AM, 25-Apr-2023

क्रैश हो सकती है यूपीएमएसपी की वेबसाइट

इस साल यूपी बोर्ड को 58 लाख से अधिक छात्रों का परिणाम जारी करना है। इसके लिए छात्र और अभिभावक परिणामों की अपडेट लेने के लिए लगातार यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में तकनीकी विशेषज्ञों का कहना है कि परिणामों की घोषणा से पहले वेबसाइट क्रैश यानी ठप पड़ सकती है। इसलिए आप यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देख सकते हैं।

10:31 AM, 25-Apr-2023

8752 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा हुई थी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) प्रयागराज ने 8752 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल कुल 58,85,735 उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं और 12वीं) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 31,16,487 छात्रों ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि 27,69,258 छात्रों को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

10:08 AM, 25-Apr-2023

यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको results.amarujala.com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।

09:31 AM, 25-Apr-2023

आज दोपहर डेढ़ बजे जारी होगा रिजल्ट

परीक्षा परिणाम आज दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड के मुख्यालय से जारी होगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक 100 वर्षों के बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि परीक्षा परिणाम इतनी जल्दी जारी हो रहे हैं।

08:49 AM, 25-Apr-2023

बोर्ड ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित की

मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से पूरा करने के साथ ही बोर्ड ने इस बात का संकेत भी दे दिया था कि परीक्षा परिणाम भी समय से पहले जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा का परिणाम तैयार होने के बाद चुनाव आचार संहिता का मामला फंस गया। हालांकि समस्या के निस्तारण के साथ ही बोर्ड ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी।

08:25 AM, 25-Apr-2023

अभी तक परिणाम 25 अप्रैल बाद ही जारी होता रहा

यूपी बोर्ड के गठन के बाद पहली बार बोर्ड ने 1923 में परीक्षा कराई थी। उसके बाद से अभी तक परिणाम 25 अप्रैल बाद ही जारी होता रहा है। हालांकि वर्ष 2019 में परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से इस बार 16 फरवरी से चार मार्च तक दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 58 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया।

08:06 AM, 25-Apr-2023

100 साल के इतिहास में यह पहला मौका

माध्यमिक शिक्षा परिषद की दोनों परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल को जारी होगा। नतीजा घोषित कर यूपी बोर्ड एक और उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करने जा रहा है। 100 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बोर्ड 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी करेगा।

07:08 AM, 25-Apr-2023

यहां रजिस्ट्रेशन कराकर मोबाइल पर पा सकेंगे अपना रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।

07:06 AM, 25-Apr-2023

18 मार्च को शुरू हुई थी मूल्यांकन प्रक्रिया

छात्र अपना परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10 के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12 के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।

06:00 AM, 25-Apr-2023

UP Board 10th 12th Result Live: 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

 यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला के मुताबिक बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से जारी होगा। इस बार की बोर्ड परीक्षा में करीब 58 लाख विद्यार्थीओं ने पंजीकरण कराया था। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें