झांसी में अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
कोर्ट से जेल जाते समय अतीक ने कहा कि सब कुछ मेरी वजह से हुआ है। अतीक ने कहा कि वह असद की मिट्टी में जाना चाहता है। माफिया अतीक ने असद को दफनाए जाने की जगह पूछी। अतीक और अशरफ को पांच दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। अब मामले की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।
मायावती ने भी एनकाउंटर पर सवाल करते हुए ट्वीट कर लिखा, प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चायें गर्म हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे कांड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है। अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी।
असदुद्दीन ओवैसी ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
खबरें यह भी आ रही हैं कि यूपी एसटीएफ ने पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम को भी घेर लिया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
सीजीएम कोर्ट के बाहर नारेबाजी और गाली गलौज की वजह से सीजी एम ने दोनो अभियुक्तों को ले जाने के लिए कहा, जिसके बाद पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में वापिस ले गई। इसी बीच नारेबाजी के साथ ही किसी ने अतीक पर जूता फेंका लेकिन वह उसको लगा नहीं।
सीजेएम कोर्ट ने अतीक अहमद और अशरफ की 14 दिन की रिमांड मंजूर की मंजूरी दे दी है। इस पर पिछले दो घंटे से बहस चल रही थी। इसी बीच अतीक को उसके बेटे के मारे जाने की जानकारी भी दी गई।
बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम में फूट फूटकर रोने लगा। अतीक खुद को नहीं संभाल पा रहा। अतीक जमीन पर बैठ गया। कोर्ट में योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे।
कोर्ट में पुलिस ने दलील दी कि हत्याकांड में पूछताछ करना जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनावी के दौरान कठघरे में खड़े माफिया अतीक अहमद का गला सूख गया। इस वजह से माफिया ने पानी मांगा। कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कुछ देर में अदालत अपना फैसला सुनाएगी।
कोर्ट परिसर में वकीलों ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी की है। कोर्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण है। कोर्ट में आरएएफ को बुलाया गया है।
प्रयागराज सीजेएम कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई है। अतीक पर कोर्ट में वकील हंगामा कर रहे हैं। कोर्ट में अतीक पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कोर्ट में वकीलों पर मीडियाकर्मियों से मारपीट करने का भी आरोप लगा है।
उमेश पाल हत्याकांड को लेकर प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट में अब तक जांच का ब्योरा रखा। कोर्ट के सामने उमेश पाल की पत्नी का बयान भी रखा गया।
माफिया अतीक को लेकर कोर्ट के बाहर वकीलों का हंगामा जारी है। अतीक और अशरफ कोर्ट रूम में मौजूद हैं। पुलिस ने दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी है।
अतीक और अशरफ को एक ही वैन में कोर्ट ले जाया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया है। अतीक और अशरफ को लेकर पुलिस प्रयागराज सीजेएम कोर्ट पहुंच गई है। कुछ देर में कोर्ट में सुनवाई होगी।
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद नामजद आरोपी है। 23 मार्च को उसके खिलाफ धूमनगंज पुलिस ने बी वारंट बनवाया था। इसके बाद पुलिस की टीम साबरमती जेल भी पहुंची थी लेकिन किन्हीं कारणों से उसे नहीं लाया जा सका था। हालांकि अब एक बार फिर उसे प्रयागराज लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जेल के मुख्य गेट को खोलकर अतीक की बैन को अंदर किया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक कार्यालय के सामने अतीक को उतारा गया। यहां पहले से मौजूद चिकित्सकों की टीम ने उसका मेडिकल किया। इसके बाद उसे बैरक तक ले जाया गया।
सुरक्षा को लेकर बैरक में तैनात बंदी रक्षकों के अलावा केवल वरिष्ठ अधिकारियों को जाने की अनुमति है। बैरक अतिरिक्त कैमरे के साथ गेट में बॉडीबार्न कैमरे से लैस बंदी रक्षकों को तैनात किया गया है। उमेश पाल हत्याकांड मामले में बी वारंट जारी होने के बाद पुलिस गुरुवार को माफिया अतीक और अशरफ को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए उनका रिमांड मांगेगी।
उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। अधिकारी नैनी जेल में पहुंचने लगे हैं। जेल से लेकर कचहरी तक सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कचहरी परिसर में भारी फोर्स तैनात की गई है।
नैनी- कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय कारागार लाए गए अतीक-अशरफ
उमेश पाल हत्याकांड में वी वारंट मिलने के बाद प्रयागराज पुलिस बुधवार को साबरमती जेल से माफिया अतीक अहमद और बरेली जेल से उसके भाई अशरफ को लेकर केंद्रीय कारागार नैनी पहुंची। अतीक और अशरफ को नैनी जेल में अलग अलग बैरक में रखा गया। इसी जेल में माफिया अतीक का बेटा अली भी बंद है।