फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed Live: उम्रकैद की सजा के बाद माफिया अतीक को साबरमती ले जा रही है पुलिस, शाम तक पहुंचेगा काफिला

Wed, 29 Mar 2023 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Atique Ahmed News, What is Umesh Pal Hatyakand Case in UP Live: उमेश पाल अपहरण मामले में  प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में अतीक अहमद समेत तीन दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है। अतीक को साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 AM, 29-Mar-2023

कोटा के अनंतपुर थाने में कुछ देर के लिए रोका गया अतीक

राजस्थान के कोटा के अनंतपुर थाने के अंदर अतीक अहमद को कुछ देर के लिए रोका गया। माफिया अतीक को पुलिस साबरमती जेल लेकर जा रही है। 

10:01 AM, 29-Mar-2023

अतीक को साबरमती जेल ले जा रही है पुलिस की टीम

माफिया अतीक को ले जा रहा पुलिस का काफिला उदयपुर से निकलकर गुजरात में दाखिल होगा। राजस्थान के कोटा से काफिला निकल रहा है। पुलिस की टीम अतीक को साबरमती जेल ले जा रही है।

08:53 AM, 29-Mar-2023

बारां में पुलिस का काफिला थोड़ी देर के लिए रुका

माफिया से नेता बने अतीक अहमद को नैनी जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। राजस्थान के बारां में पुलिस का काफिला थोड़ी देर के लिए रुका। प्रयागराज की एक अदालत ने कल उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद और दो अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
 
 

विज्ञापन
08:12 AM, 29-Mar-2023

राजस्थान के बारां जिले में पहुंचा काफिला

अतीक अहमद को लेकर जा रहा पुलिस का काफिला राजस्थान के बारां जिले में पहुंच गया है। शिवपुरी-राजस्थान बॉर्डर पर गाड़ियों में तेल भरवाया गया है। 

02:32 AM, 29-Mar-2023

बांदा पहुंचा पुलिस काफिला

माफिया अतीक को साबरमती जेल वापस ले जा रहा पुलिस का काफिला बांदा पहंच चुका है। अपहरण के मामले में अतीक को उम्रकैद की सजा हुई है। अतीक का कहना है कि वह इस मामले में हाईकोर्ट का रुख करेगा।  

विज्ञापन
01:04 AM, 29-Mar-2023

चित्रकूट से निकलते वक्त बोला माफिया- मामला फर्जी है...हाईकोर्ट जाएंगे

साबरमती वापस जाते समय चित्रकूट में पुलिस लाइन में अतीक अहमद का काफिला रुका तो उसने पत्रकारों से बातचीत की। उसने कहा कि वह और उसका भाई अशरफ दोनों इस अपहरण के मामले में हाईकोर्ट में अपील करेंगे। यह पूरा मामला फर्जी है। यह अपहरण भी फर्जी था और असली अपहरण यह नहीं था। इस फैसले से हम संतुष्ट नहीं हैं और हाईकोर्ट जाकर अपील करेंगे। 

10:46 PM, 28-Mar-2023

चित्रकूट सीमा में पहुंचा अतीक का काफिला

चित्रकूट सीमा में अतीक का काफिला पहुंच चुका है। फिलहाल चित्रकूट में अतीक के काफिले को रोक दिया गया है।

08:39 PM, 28-Mar-2023

अतीक को साबरमती जेल के लिए रवाना किया गया

अतीक अहमद को नैनी जेल से साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। अतीक को साबरमती जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, चार घंटा 40 मिनट जेल के बाहर वैन में अतीक मौजूद रहा।

04:23 PM, 28-Mar-2023

अतीक अहमद को पहली बार किसी मामले में सजा: यूपी पुलिस

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्य माफिया अतीक अहमद को पहली बार किसी मामले में सजा सुनाई है। उमेश पाल के अपहरण मामले में आज माननीय न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आजीवन कारावास के साथ 1-1 लाख रुपए का जुर्माना तीनों अभियुक्तों पर लगाया गया है। अभियुक्तों में अतीक अहमद, खान शौकत हनीफ और दिनेश पासी शामिल हैं।

03:38 PM, 28-Mar-2023

'अतीक को वापस साबरमती जेल भेजा जाएगा'

अतीक अहमद के वकील ने दावा किया है कि अतीक को वापस साबरमती जेल भेजा जाएगा। बता दें कि फिलहाल अतीक को प्रयागराज के नैनी जेल में रखा गया है। चर्चा है कि आज ही अतीक को साबरमती जेल भेजा जा सकता है।

03:38 PM, 28-Mar-2023

ऊपरी अदालत में अपील करेंगे: अतीक के वकील

पुलिस अतीक अहमद को वापस नैनी जेल भेजा जा रहा है। वहीं, अतीक के वकील ने बताया कि वे ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। 

03:28 PM, 28-Mar-2023

जेल ले जाया जा रहा अतीक

पुलिस अतीक अहमद को वापस नैनी जेल ले जा रही है। कोर्ट से वज्र वाहन से अतीक को जेल ले जाया जा रहा है।

03:26 PM, 28-Mar-2023

अमेश पाल की मां बोलीं, अतीक को मिले फांसी

उमेश पाल की मां ने कहा कि अतीक जेल से कुछ भी करवा सकता है। मेरे बेटे की हत्या के मामले में उसे फांसी की सजा होनी चाहिए। 

03:11 PM, 28-Mar-2023

तीनों दोषियों पर एक-एक लाख का जुर्माना

कोर्ट ने तीनों दोषियों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है। यह धनराशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

03:06 PM, 28-Mar-2023

अतीक को कुछ देर में नैनी जेल ले जाया जाएगा

कुछ देर में अतीक को नैनी जेल में ले जाया जाएगा। कोर्ट रूम में अभी कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

03:02 PM, 28-Mar-2023

हम हर अपराधी को जेल भेजेंगे: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

अतीक अहमद पर आए कोर्ट के फैसले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बांदा में कहा कि हमारी सरकार अपराध और अपराधियों का सफाया कर रही है। अदालत में पैरवी की जा रही है। एक-एक अपराधी को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए। पूरे प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है। हम हर अपराधी को जेल भेजेंगे।

02:52 PM, 28-Mar-2023

फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंग-अतीक के वकील

अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा के बाद अतीक के वकील ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती देंगे। 
 

02:43 PM, 28-Mar-2023

अतीक अहमद को खत्म किया जाए- जया देवी

उमेश पाल की पत्नी जया देवी ने कहा कि जब तक अतीक, उसके भाई, बेटे को खत्म नहीं किया जाएगा तब तक यह आतंक चलता रहेगा। मैं न्यायपालिका के फैसले का सम्मान करती हूं। मैं मुख्यमंत्री जी से चाहूंगी की अतीक अहमद को खत्म किया जाए जिससे उसके आतंक पर भी अंकुश लगे

02:39 PM, 28-Mar-2023

मेरा बेटा शेर की तरह लड़ाई लड़ता चला आया-मां शांति देवी

उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि मेरा बेटा शेर की तरह लड़ाई लड़ता चला आया। जब उसे (अतीक अहमद) लगा कि वह नहीं बच पाएगा तब उसने 17-18 साल बाद मेरे बेटे की हत्या कराई। कोर्ट मेरे बेटे की हत्या पर उसे (अतीक अहमद) फांसी की सज़ा सुनाए। वह नोट के बल पर आगे कुछ भी कर सकता है।
 

02:29 PM, 28-Mar-2023

अतीक को फांसी होनी चाहिए थी- उमेश पाल की मां

माफिया अतीक अहमद समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि अतीक को फांसी होनी चाहिए थी।
अतीक का आतंक खत्म होना चाहिए। मेरे बेटे की हत्या के केस में अतीक को फांसी होनी चाहिए। मेरे बेटे को अतीक ने तीन दिन कैद करके रखा था।

02:14 PM, 28-Mar-2023

पहली बार किसी मामले में अतीक अहमद को सजा

17 साल बाद उमेश पाल अपहरण केस में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। पहली बार किसी मामले में अतीक अहमद को सजा हुई है। 

02:05 PM, 28-Mar-2023

अतीक अहमद समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास

उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि उमेश पाल के परिवार को देनी होगी।

01:54 PM, 28-Mar-2023

अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान सौलत हनीफ दोषी करार

अतीक अहमद एवं दिनेश पासी को 147, 148, 149, 341, 342, 364अ, 120बी में दोषी करार दिया गया है, जबकि सौलत हनीफ को अन्य धाराओं के साथ 364 में दोषी करार दिया है। सजा पर फैसला कुछ देर में होगा, अशरफ समेत सभी दोष मुक्त किए गए हैं।
 

01:40 PM, 28-Mar-2023

अतीक की सजा पर बहस जारी

अतीक अहमद को सात धाराओं में दोषी करार दिया गया है। अतीक की सजा पर बहस चल रही है। अतीक के वकीलों ने बीमारी का हवाला दिया है। कुछ देर में अतीक अहमद को सजा सुनाई जाएगी।

01:13 PM, 28-Mar-2023

अतीक समेत तीन दोषी करार

उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद, उसके करीबी शौलत हनीफ और दिनेश पासी को जिला न्यायालय की एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने दोषी करार दिया है। विशेष अदालत ने आईपीसी की धारा 364 ए के तहत दोषी पाया। तीनों दोषियों को ढाई बजे सजा सुनाई जाएगी। 
विशेष अदालत ने बाकी सभी सात आरोपियों को इस मामले में दोषमुक्त कर दिया है। अतीक का भाई अशरफ भी दोषी नहीं पाया गया है।

12:51 PM, 28-Mar-2023

इन आरोपियों को कोर्ट ने दिया दोषी करार

उमेश पाल अपहरण कांड में कोर्ट ने अतीक अहमद, दिनेश पासी और खान शौकत हनीफ (अधिवक्ता) को दोषी करार दिया है। बाकी सात अभियुक्तों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। फैसला सुनते ही अतीक ने अपने सिर पर हाथ रख लिया।

 

12:36 PM, 28-Mar-2023

माफिया अतीक अहमद दोषी करार

उमेश पाल अपहरण केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद और अशरफ समेत सभी 11 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। थोड़ी देर में सजा का एलान हो सकता है।

12:17 PM, 28-Mar-2023

अतीक और अशरफ को कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को लेकर पुलिस प्रयागराज की MP-MLA कोर्ट पहुंची। कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
 

12:14 PM, 28-Mar-2023

कोर्ट पहुंचे अतीक और अशरफ

पुलिस की टीम माफिया अतीक, उसके भाई अशरफ और फरहान को कोर्ट लेकर पहुंच गई है। कोर्ट के बाहर गमहागहमी बढ़ गई है।

11:49 AM, 28-Mar-2023

अतीक और अशरफ कोर्ट में पेश के लिए जेल से निकले

एमपी-एमएलए कोर्ट में जाने के लिए अधिवक्ता और पुलिस प्रशासन के बीच नोंकझोक हो गई। अतीक और अशरफ कोर्ट में पेश के लिए जेल से निकल गए हैं। जज दिनेश चंद्र शुक्ल कोर्ट रूम में मौजूद हैं।

11:34 AM, 28-Mar-2023

अतीक और अशरफ की तरफ से 19 वकील करेंगे जिरह

वरिष्ठ जेल अधीक्षक कार्यालय के पास माफिया अतीक अहमद उसका भाई अशरफ और फरहान पहुंच गए हैं। यहीं पर तीनों का मेडिकल कर कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। सूत्रों की मानें तो अतीक को वज्र से नहीं एंबुलेंस से भेजा जाएगा। अतीक और अशरफ की तरफ से 19 वकील जिरह करेंगे।

11:02 AM, 28-Mar-2023

कई थानों की फोर्स जेल के बाहर

माफिया अतीक अहमद के वकील दयाशंकर पांडेय कोर्ट में पहुंच गए हैं। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी और सात वज्र वाहन केंद्रीय कारागार नैनी जेल परिसर से पहुंच गए हैं। 

10:45 AM, 28-Mar-2023

अपहरण केस पर साढ़े 12 बजे फैसला

उमेश पाल अपहरण केस पर साढ़े 12 बजे अदालत फैसला सुनाएगी। हालांकि पहले 11 बजे फैसले का समय था। लेकिन इसमें बदलाव कर दिया गया। नैनी जेल के बाहर हलचल तेज हो गई है। कभी भी अतीक को जेल से बाहर लाया जा सकता है।

10:28 AM, 28-Mar-2023

कोर्ट में ले जाने के लिए तैयारियां शुरू

केंद्रीय कारागार नैनी से माफिया अतीक अहमद उसके भाई अशरफ और फरहान को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में ले जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैंं। थोड़ी देर में अतीक और अशरफ को नैनी जेल से कोर्ट ले जाया जाएगा। नैनी जेल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। जज डॉ. जितेंद्र शुक्ल फैसला सुनाएंगे। जज डॉ. जितेंद्र शुक्ल कोर्ट रूम पहुंच गए हैं।

10:06 AM, 28-Mar-2023

अतीक अहमद को फांसी की सज़ा दिलाई जाए- उमेश की पत्नी

उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मैं कोर्ट से यही उम्मीद करती हूं कि उसको(अतीक अहमद) फांसी की सज़ा दिलाई जाए। जब तक जड़ खत्म नहीं होगी तब तक कुछ नहीं हो पाएगा। हम डर के साए में जी रहे हैं। उधर, प्रयागराज में उमेश पाल के आवास के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है। 

09:58 AM, 28-Mar-2023

मेरी यही मांग है कि उसको फांसी की सजा हो- उमेश की मां

फैसले से पहले प्रयागराज में उमेश पाल की मां शांती देवी ने कहा कि मेरे बेटे ने बहुत संघर्ष किया है। जेल उसका (अतीक अहमद) घर है और वहां से वो कुछ भी करा सकता है। प्रशासन ने अभी तक जो भी कुछ किया है उससे हम संतुष्ट हैं। मेरी यही मांग है कि उसको फांसी की सजा हो। 
 

09:40 AM, 28-Mar-2023

बदमाशों ने 24 फरवरी को उमेश की हत्या की थी

उमेश सुनवाई के बाद तकरीबन साढ़े चार बजे जैसे ही घर पहुंचे, बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। इस मामले में भी अतीक, अशरफ, अतीक के बेटे सहित उसकी पत्नी को आरोपी बनाया गया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य के मुताबिक इस मामले में कोर्ट ने 17 फरवरी को सुनवाई पूरी कर ली थी और 28 फरवरी को फैसला सुनाने की तिथि निर्धारित की है। जिला शासकीय अधिवक्ता अपराध गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस कमिश्नर से कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पत्र लिखा गया है।

09:24 AM, 28-Mar-2023

जिस दिन उमेश पाल की हत्या हुई, इसी केस के सिलसिले में वह कोर्ट से ही लौटे थे

कोर्ट ने तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए ट्रायल कोर्ट को दो महीने में सुनवाई पूरी करने का आदेश दिया था। उसके बाद से ही उमेश पाल अपहरण कांड में रोजाना सुनवाई होने लगी। 24 फरवरी को जिस दिन उमेश पाल की हत्या हुई, इसी केस के सिलसिले में वह कोर्ट से ही लौटे थे। उस दिन बचाव पक्ष की ओर से बहस हो रही थी।

09:06 AM, 28-Mar-2023

उमेश पाल ने केस की सुनवाई जल्दी पूरी करने की मांग की थी

इसके बाद अभियोजन की ओर से कुल आठ गवाह पेश किए गए। जिसमें खुद उमेश पाल और उसके एक रिश्तेदार के अलावा दो जांच अधिकारियों के साथ छह पुलिस कर्मी शामिल थे। पक्षकारों की तरफ से (अतीक अहमद, अशरफ सहित अन्य आरोपियों) अपने बचाव के लिए कुल 54 गवाह पेश किए गए। केस की सुनवाई में देरी होने पर वादी उमेश पाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर केस की सुनवाई जल्दी पूरी करने की मांग की।

08:57 AM, 28-Mar-2023

कोर्ट ने 2009 में आरोप तय किए

धूमनगंज पुलिस ने उमेश पाल की तहरीर पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 364, 323, 341, 342, 504, 506, 34, 120बी और सेवन सीएल अमेंडमेंट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जावेद उर्फ बज्जू, फरहान, आबिद, इसरार, आसिफ उर्फ मल्ली, एजाज अख्तर का नाम सामने आया। पुलिस की रिपोर्ट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने 2009 में आरोप तय कर दिए।

08:38 AM, 28-Mar-2023

आज कोर्ट में पेश होंगे अतीक और अशरफ

आरोपी अंसार बाबा की पहले ही मौत हो चुकी है। कोर्ट के आदेश पर बाकी सभी आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके लिए जिला कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले में उमेश पाल ने पांच जुलाई 2007 को धूमनगंज थाने में उस समय सांसद रहे अतीक अहमद, उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ, दिनेश पासी, खान सौकत हनीफ, अंसार बाबा के खिलाफ अपहरण कर विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में अपने पक्ष में बयान करने का आरोप लगाया था। 

08:28 AM, 28-Mar-2023

Atiq Ahmed Live: उम्रकैद की सजा के बाद माफिया अतीक को साबरमती ले जा रही है पुलिस, शाम तक पहुंचेगा काफिला

विधायक राजू पाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह रहे उमेश पाल के अपहरण के मामले में 17 साल बाद अदालत अपना फैसला सुनाएगी। जिला न्यायालय की स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने 17 मार्च को सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाने के लिए 28 मार्च की तारीख तय की थी। मामले में अतीक, अशरफ सहित कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया था। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें