09:26 AM, 01-Feb-2026
'हमारी खोया-पाया सेवा एक्टिव है'
माघी पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु पवित्र स्नान कर रहे हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं। मेले के अधिकारी ऋषि राज ने कहा, हम रात 12 बजे से यहां हैं। तब से पवित्र स्नान जारी है... सुबह 8 बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने पवित्र स्नान किया है। हमारी खोया-पाया सेवा एक्टिव है... हम भीड़ की निगरानी कर रहे हैं... मुख्य मकसद यह है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो... हमने एक ह्यूमन चेन बनाई और भीड़ को यमुना किनारे की ओर मोड़ा..."