02:47 PM, 14-Jan-2026
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मकर संक्रांति के लिए सुरक्षा इंतजामों पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा, 'पूरे मेला क्षेत्र को सेक्टरों में बांटा गया है, और लगभग 12,000 फीट लंबे घाट तैयार किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हर घाट पर वॉटर पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आरएएफ की टीमें तैनात की गई हैं। घाटों पर पर्याप्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। पूरे मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मी ड्यूटी पर हैं, और सफाई कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।'