फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Mela 2026 Live: 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, तेज बहाव से पुलिया बही; ATS ने संभाला मोर्चा

Sat, 03 Jan 2026 05:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Magh Mela Prayagraj Snan Live Updates: पौष पूर्णिमा स्नान पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर स्नान कर रहे हैं। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल लिया है। पौष पूर्णिमा स्नान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर 108 आस्था की डुबकियों के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि विजय संकल्प - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:42 PM, 03-Jan-2026

शाम 4 बजे तक लगभग 21 लाख से ज्यादा लोगों ने लगाई डूबकी

माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर शाम 4 बजे तक लगभग 21 लाख 50 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

05:05 PM, 03-Jan-2026

रेलवे की तैयारी पर क्या बोले उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी

उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आज पौष पूर्णिमा का प्रथम स्नान है। इसी के साथ माघ मेला का भी शुभारंभ भी हो गया है। रेल प्रशासन प्रयागराज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संख्या, उनके यात्रा के पैटर्न का हम आकलन कर रहे हैं। उस हिसाब से सेवा को विस्तारित कर रहे हैं। कल हमने कुल 31 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। आज अभी तक छह ट्रेनों का संचालन किया जा चुका है। रेल प्रशासन मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है।
 

04:40 PM, 03-Jan-2026

माघ मेले में एटीएस ने संभाला मोर्चा, स्नाइपर हुए तैनात

माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भी कमान संभाल ली है। सुरक्षा के मद्देनजर एटीएस ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र में पैदल मार्च किया। एटीएस की टीम में स्नाइपर भी शामिल हैं। तीन जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले मेले में सुरक्षा के लिए एटीएस को भी बुलाया गया है। एटीएस की दो टीमों ने माघ मेले में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, पुलिस व पीएसी के साथ ही पैरामिलिट्री भी तैनात की गई है।
 

विज्ञापन
04:38 PM, 03-Jan-2026

पानी के तेज बहाव को दूसरी तरफ मोड़ा

पौष पूर्णिमा पर अक्षय वट मार्ग पर पुलिया गंगा के तेज बहाव के कारण बह गई। मौके पर मौजूद मेला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पानी के बहाव को दूसरी तरफ मोड़ दिया।

04:37 PM, 03-Jan-2026

2 बजे तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर दो बजे तक लगभग 19 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।

विज्ञापन
04:35 PM, 03-Jan-2026

तेज बहाव से पुलिया बही

माघ मेले में गंगा के तेज बहाव से पुलिया बह गई। लेकिन समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया। इस पुलिया को लोक निर्माण विभाग ने बनाया था। 
 

02:55 PM, 03-Jan-2026

संगम नोज के पास एक घोड़ा बेकाबू

प्रयागराज में माघ मेला क्षेत्र में संगम नोज के पास एक घोड़ा बेकाबू हो गया। घुड़सवार पुलिस कर्मी घोड़े से नीचे गिरकर जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है।

02:13 PM, 03-Jan-2026

12 बजे तक 15 लाख 30 हजार लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर 12 बजे तक लगभग 15 लाख 30 हजार लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली। 

01:55 PM, 03-Jan-2026

माघ पूर्णिमा पर 108 आस्था की डुबकियों के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि विजय संकल्प

भगवान लड्डू गोपाल के नाम पर ऐतिहासिक प्रार्थना प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर त्रिवेणी संगम तट पर आज आस्था और न्याय का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री गणेश जी, भगवान लड्डू गोपाल (श्री केशव देव जी महाराज) एवं माता शाकुंभरी देवी के दिव्य विग्रहों के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह वाद के विशेष वादी संख्या–6 आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने मां गंगा, यमुना एवं सरस्वती के पावन संगम में 108 आस्था की डुबकियां लगाईं।

01:09 PM, 03-Jan-2026

प्रयागराज में 12 बजे तक 12 लाख लोगों ने किया स्नान

प्रयागराज में 12 बजे तक 12 लाख लोगों ने स्नान कर लिया। माघ मेले के प्रथम स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। 12 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगा ली। 

01:02 PM, 03-Jan-2026

श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई

हापुड़ के ब्रजघाट में पौष माह की पूर्णिमा पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन सर्दी और ठंडी हवा के कारण श्रद्धालुओं की संख्या कम ही रही। ब्रजघाट पर पश्चिमी उप्र के जनपदों और दिल्ली, हरियाणा , राजस्थान व अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने शनिवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में  स्नान शुरू किया। वहीं पुष्पवती पूठ और लठीरा के तट पर स्थानीय एवं आसपास के गांव के गंगा भक्तों ने मां गंगा में डुबकी लगाईं। जिसके बाद अधिकांश लोगों ने पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और दक्षिणा दी । वहीं नक्का कुआं मंदिर, हनुमान, वेदांत, गंगा मंदिर, भद्रकाली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंच कर पूजा की। भक्तों ने अपने परिवार और देश की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की संख्या कम रहने और वाहनों का दबाव कम होने से हाईवे जाम मुक्त रहा। शुक्रवार की रात एसपी और एडीएम वहीं शनिवार की सुबह सीओ व कोतवाली पुलिस ने गंगानगरी में निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के इंतजाम परखे।

12:53 PM, 03-Jan-2026

'माघ मेले के प्रथम दिन स्नान का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ'

माघ मेले में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु प्रकाश ने बताया कि हम लोगों का सौभाग्य रहा कि माघ मेले के प्रथम दिन स्नान का पुण्य अवसर प्राप्त हुआ। यहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की गईं हैं।

12:23 PM, 03-Jan-2026

मेले में नावों का संचालन बंद

मेले में नावों का संचालन बंद कर दिया गया है।  नाविक इससे आक्रोशित हैं। उनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं किया गया है।  जबकि 25 दिसंबर से पहले ही उन्होंने कागज जमा कर दिए। मेला प्रशासन का कहना हैं कि प्रमुख स्नान पर्व पर संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में हैं।

11:36 AM, 03-Jan-2026

फर्रुखाबाद में करीब 25,000 लोगों ने किया स्नान

उत्तर प्रदेश में पौष पूर्णिमा के मौके पर माघ मेले के पहले स्नान पर प्रयागराज में सुबह 10 बजे तक लगभग 9,00,000 लोगों ने पवित्र जल में डुबकी लगाई। CMO के अनुसार, फर्रुखाबाद में सुबह से अब तक करीब 25,000 लोगों ने स्नान किया है।

11:09 AM, 03-Jan-2026

10 बजे तक 9 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के मौके पर माघ मेला 2026 का पहला 'स्नान' जारी है। त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।  मेला प्रशासन का दlवा 10:00 बजे तक 9 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।

10:57 AM, 03-Jan-2026

श्रद्धालुओं ने की गंगा आरती

प्रयागराज में| पौष पूर्णिमा के मौके पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए जमा हुए श्रद्धालुओं ने गंगा आरती की। यह माघ मेला 2026 का पहला स्नान और पहला दिन है।

10:45 AM, 03-Jan-2026

निगरानी कर रही यूपी एटीएस

माघ मेले को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, और यूपी एटीएस की मोबाइल पेट्रोल स्क्वॉड माघ मेले के इलाके की निगरानी कर रही हैं।

10:43 AM, 03-Jan-2026

8 बजे तक 6 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने संगम में किया पवित्र स्नान

प्रयागराज में माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने कहा माघ मेला आज पौष पूर्णिमा स्नान के मौके पर शुरू हो गया है। हम अभी संगम क्षेत्र में हैं, और सभी इंतज़ाम पूरे हो गए हैं। हमारे पास यहां काफ़ी चेंजिंग रूम उपलब्ध हैं, और सुरक्षा और निगरानी के इंतज़ाम भी हैं। आज सुबह 8 बजे तक 6 लाख 50 हज़ार श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया है। 

 

10:40 AM, 03-Jan-2026

किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि महाराज ने किया स्नान

प्रयागराज में किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि महाराज ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और कहा कि ...आज पौष पूर्णिमा स्नान का बहुत महत्व है, इस शुभ अवसर पर श्रद्धालु पवित्र स्नान करने आ रहे हैं... मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वे आएं और इस पवित्र आयोजन का अनुभव करें, और हमारे संगम क्षेत्र को साफ रखने में भी मदद करें..."
 

10:31 AM, 03-Jan-2026

माघ मेले में पकड़े गए दो फर्जी बाबा

माघ मेले में नकली नोट चलाने पर दो बाबा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाबा के पास चूरन वाली नोट मिले हैं। पुलिस जांच में आधार कार्ड भी फर्जी बताए जा रहे हैं। मेला पुलिस दोनों ही बाबा का सत्यापन करने में जुटी है।

10:29 AM, 03-Jan-2026

मेला क्षेत्र में 17 अस्थायी थाने और 42 पुलिस चौकियां स्थापित

प्रशासन का दावा है कि इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मेला क्षेत्र में 17 अस्थायी थाने और 42 पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। एसपी मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने भी मोर्चा संभाल लिया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।

10:28 AM, 03-Jan-2026

25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान

मेला के सातों सेक्टर के पांटून पुलों को वनवे कर दिया गया है। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर प्रशासन का करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। सीएम योगी ने माघ मेला के आगाज पर कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

09:53 AM, 03-Jan-2026

पौष पूर्णिमा स्नान पर 25 लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान

पौष पूर्णिमा स्नान के लिए शुक्रवार देर रात तक लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। मेला क्षेत्र जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति रही। कल्पवासियों ने भी शिविरों में डेरा डाल दिया। पौष पूर्णिमा स्नान को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।

09:49 AM, 03-Jan-2026

Magh Mela 2026 Live: 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, तेज बहाव से पुलिया बही; ATS ने संभाला मोर्चा

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान जारी है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले पर 25 लाख श्रद्धालुओं के पुण्य की डुबकी लगाने का अनुमान है। 

गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के पावन संगम स्थल पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार की अलसुबह से ही लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें