फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Prayagraj Live: पीएम बोले- शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास, आप देख रहे होंगे तकलीफ किसे हो रही

Tue, 21 Dec 2021 03:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

PM Narendra Modi in Prayagraj Today Live Updates:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेने पहुंचे थे। यहां पीएम मोदी ने लाखों महिलाओं को पुष्टाहार प्लांट, सुमंगला योजना के तहत डीबीटी लाभ और अन्य कई सौगातें दीं। पढ़ें हर अपडेट... 
विज्ञापन
pm in prayagraj - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:27 PM, 21-Dec-2021

700 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए- पीएम मोदी

पीएम ने बताया कि अगले कुछ वर्षों में घर का मालिकाना हक महिला के नाम होगा। महिला स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है, जो महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें 5 सालों में 13 गुना बढ़ोतरी हुई है। शहर हो या गांव महिलाओं के लिए हमारी सरकार हर छोटी बड़ी सुविधा दे रही है। हमने मुफ्त राशन देने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। खदानों में महिलाओं के काम करने पर जो बंदिश थी हमारी सरकार ने हटाई। रेप जैसे संगीन अपराधों की तेज सुनवाई के लिए 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित कर चुकी है। तीन तलाक के विरुद्ध कानून हमने बनाया। कुछ दिन पहले ही हमारी सरकार ने बेटियों की शादी की उम्र 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन किसे इससे तकलीफ हो रही है ये सभी देख रहे हैं। पहले यूपी में माफियाराज था, गुंडों की हनक हुआ करती थी, पहले बहन-बेटियों को सड़क पर निकलने में मुश्किल होती थी। आज यूपी में सुरक्षा भी है अधिकार भी है, संभावनाएं भी हैं , यूपी में व्यापार भी है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद है तो यूपी को कोई अंधेरे में नहीं धकेल सकता। हमारा यूपी आगे बढ़ेगा आज ये संकल्प लें। इसी के साथ पीएम मोदी ने अपने वाणी को विराम दिया और वंदे मातरम के नारे लगाए।

02:25 PM, 21-Dec-2021

यूपी में 30 लाख से अधिक घर पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए

पीएम मोदी ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत जो घर दिए जा रहे हैं वो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के नाम से बन रहे हैं। यूपी में 30 लाख से अधिक घर पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए हैं, इनमें से 25 लाख घर महिलाओं के ही नाम हैं।

02:22 PM, 21-Dec-2021

महिलाओं को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि अब तक 2000 करोड़ महिलाओं को 10 हजार करोड़ से अधिक रुपये गर्भावस्था के दौरान दिए जा चुके हैं. सैनिटरी पैड को भी हमने गरीब से गरीब बेटियों तक पहुंचाने के लिए हर काम किया। सुकन्या राशि के तहत लाखों अकाउंट खुले हैं ताकि बच्चियों को पढ़ाई में मदद मिल सके। स्वच्छ भारत के तहत करोड़ों शौचालय बनने से, उज्ज्वला योजना से गैस मिलने से, हर घर जल मिलने से भी उनके जीवन में वृद्धि हुई है। सबसे अधिक लाभ महिलाओं को इन योजनाओं का हुआ है। पहले पैसे के अभाव में इनके जीवन पर संकट रहता था अब 5 लाख का इलाज मिलने से उनकी ये चिंता दूर हुई है।

विज्ञापन
02:17 PM, 21-Dec-2021

हमारी योजनाओं ने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जिन 202 पुष्टाहार प्लांट का आज उद्घाटन हुआ है उससे महिलाओं को काम भी मिलेगा और सुविधा भी। इन योजनाओं ने यूपी की महिलाओं का जीवन बदलना शुरू कर दिया है। आज मुझे एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का अवसर मिला। अब पहले की सराकारों वाला दौर महिलाएं वापस नहीं आने देंगी। यूपी की महिलाओं को योगी सरकार ने जो सम्मान दिया है वो अभूतपूर्व है। महिलाओं का जीवन पीढ़ियों का जीवन बदलने वाला होता है। इसलिए 2014 में मां भारती के बड़े सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने का बीड़ा उठाया तो बेटी के सपनों को पूरा करने का निश्चय किया। बेटियां जन्म लें इसके लिए हमने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। इससे कई राज्यों में बेटियों की जनसंख्या में वृद्धि हुई है। इसलिए मैटरनिटी लीव छह महीने की गई है।

02:13 PM, 21-Dec-2021

पूरा देश देख रहा यूपी का विकास- पीएम मोदी

पीएम ने बोला कि प्रदेश में महिलाओं के विकास के लिए जो काम हुआ है वो पूरा देश देख रहा है। आज मुझे मुख्यमंत्री सुमंगला योजना की लाखों महिलाओं के अकाउंट में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने का सौभाग्य मिला। यूपी में बैंक सखी का जो अभियान शुरू हुआ है वो महिलाओं के जीवन में भी बड़े बदलाव ला रहे हैं। सरकार से डीबीटी के जरिए सीधे खाते में आता है। पैसा निकालने बैंक नहीं जाना पड़ता, बैंक सखी की मदद से घर पर ही ये पैसा मिलता है। इस तरह गांव पर ही बैंक आता है। ये कोई छोटा काम नहीं है। यूपी सरकार ने इन बैंक सखियों के ऊपर 75 हजार करोड़ रुपये के लेन-देन की जिम्मेदारी सौंपी है। जितना लेन-देन गांव में होगा उतनी उनकी आमदनी भी होगी। ये अधिकतर वो बहनें हैं जिनके कुछ दिन पहले अपने बैंक खाते भी नहीं थे। अब इनके हाथ में फिजिकल बैंकिंग की शक्ति आ गई है।

विज्ञापन
02:09 PM, 21-Dec-2021

पीएम मोदी कर रहे संबोधित

पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत हमेशा की तरह लोगों के अभिवादन और स्थानीय भाषा में किया। वह बोले पिछले वर्ष कुंभ में हम ई पवित्र धरती पर आवा रहे, तब संगम में डुबकी लगाके अलौकिक आनंद आवा रहा। पीएम ने कहा कि प्रयागराज से साहित्य की जो त्रिवेणी बही उसे आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी संपादक भी रहे। हमारी मातृशक्ति की प्रतीक यह तीर्थ नगरी मां गंगा यमुना और सरस्वती की संगम नगरी रही है। ये हमारा सौभाग्य है कि आप महिलाएं हमें आशीर्वाद देने आई हैं। 

01:59 PM, 21-Dec-2021

पीएम मोदी ने मंच से बटन दबाकर 202 राजकीय पुष्टाहार प्लांट का उद्घाटन किया वहीं लाखों महिलाओं के बैंक अकाउंट में भी पैसे ट्रांसफर किए।
 

01:52 PM, 21-Dec-2021

सीएम योगी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का किया जिक्र

सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश में आधी आबादी के लिए बहुत से काम हुए हैं। उन्हें सुरक्षा से लेकर आत्मनिर्भर बनाने तक के लिए कई कार्य हुए हैं। आज मैं कह सकता हूं कि आधी आबादी इस हक का सम्मान पाने के लिए 2014 के बाद वह देखने को मिला है। घर की महिलाओं का अकाउंट खुला। अब पोषाहार मिलने में भी दिक्कत नहीं होती। सीएम योगी ने महिलाओं के लिए चलाई गई सभी योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया और महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आधी आबादी के लिए हर संभव कार्य कर रही है।

01:48 PM, 21-Dec-2021

डिप्टी सीएम मौर्य के बाद सीएम योगी ने जनता को किया संबोधित

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी का अभिवादन किया इसके बाद सीएम योगी ने भी भाषण दिया।

01:40 PM, 21-Dec-2021

मंच पर पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी मंच पर पहुंच गए हैं और यहां वह महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे।

01:24 PM, 21-Dec-2021

कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड ग्राउंड मे स्थित मातृकुंभ महाकुंभ में पहुंच गए हैं। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक हर्ष वर्धन, प्रवीण पटेल, विक्रमादित्य मौर्य, नीलम करवरिया आदि मौजूद हैं।

01:21 PM, 21-Dec-2021

काले कपड़े वालों पर विशेष नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में काले कपड़े पहनकर आने वालों को रोक दिया गया है। काले वस्त्र धारण करने वालों को सभा में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके चलते कई नाकों पर पुलिस से लोगों की कहासुनी भी हो रही है। 

01:19 PM, 21-Dec-2021

सुरक्षा व्यवसाथा का व्यापक बंदोबस्त

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। प्रयागराज एयरोपोर्ट से संगम स्थित परेड ग्राउंड तक अचूक सुरक्षा की गई है। सड़क के दोनों तरफ हर सौ मीटर पर फोर्स की तैनाती की गई है। सड़क के डिवाइडर कट और सड़क से मिलने वाली गलियों के सामने बैरिकेडिंग कर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। 

01:16 PM, 21-Dec-2021

सांसदों और महापौर ने भी किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायु सेना के विमान से प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर सांसद इलाहाबाद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, महापौर प्रयागराज अभिलाषा गुप्ता आदि ने स्वागत किया।

12:59 PM, 21-Dec-2021

पीएम मोदी पहुंचे प्रयागराज

पीएम मोदी अपने विशेष विमान से प्रयागराज पहुंच चुके हैं जहां उनका स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया।

12:50 PM, 21-Dec-2021

20 हजार सखियों को पहले वेतन के रूप में मिलेंगे चार हजार

पीएमओ के मुताबिक इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सखी योजना को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार सखियों के खातों में पहले वेतन (स्टाइपेंड) के तौर पर चार-चार हजार रुपये भी डालेंगे। ये सखी घर-घर जाकर जमीनी स्तर पर वित्तीय सेवाएं देती हैं। 

12:42 PM, 21-Dec-2021

ढाई लाख से अधिक महिलाएं हो रही हैं शामिल

प्रधानमंत्री मोदी परेड मैदान पर आयोजित हुए कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सेे संवाद करने वाले हैं। इस दौरान वह एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके अलावा पीएम आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में ढाई लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। 

12:34 PM, 21-Dec-2021

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगे पुलिसकर्मियों की लापरवाही आई सामने

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लगे पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। गीता निकेतन के पास QRT नंबर-6 की वीआईपी ड्यूटी में लगे सात पुलिसकर्मियों की लापरवाही पाए जाने पर एडीजी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया हैl एडीजी को चेकिंग के दौरान ये खामी मिली तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई की।

12:12 PM, 21-Dec-2021

पीएम का तोहफा: मोदी ने आवास योजना से लेकर डीबीटी तक केंद्र की योजनाओं के फायदे गिनाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे। परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सेे संवाद करेंगे। इस दौरान एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। 

प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान करीब पौने एक बजे बम्हरौली पर उतरेगा। वहां से वह हेलिकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें