फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया संगम स्नान, बोले- यह विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ

Mon, 24 Feb 2025 05:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates:  श्रद्धालुओं का उत्साह देख लगता है कि महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों की संख्या 65 करोड़ पार हो जाएगी। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने संगम में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:07 PM, 24-Feb-2025

'यह विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ'

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "प्रयागराज एक पवित्र भूमि है। यहां सब लोग एक समान है न कोई बड़ा न छोटा। यहां किसी श्रद्धालु को किसी किस्म की तकलीफ नहीं है। मुख्यमंत्री योगी स्वयं इस नियोजन में जुटे हुए हैं। यह विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ है। यहां आने वाला जरूर कुछ न कुछ लेकर जाएगा।"

04:42 PM, 24-Feb-2025

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
 

04:40 PM, 24-Feb-2025

कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ संगम में लगई डुबकी

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
 

विज्ञापन
04:19 PM, 24-Feb-2025
महाकुंभ पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यूपी सरकार की तरफ से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

 

03:22 PM, 24-Feb-2025
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पत्नी प्रतिमा सिंह और दोस्तों के साथ संगम में लगाई डुबकी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पत्नी प्रतिमा सिंह और दोस्तों के साथ महाकुंभ में संगम स्नान किया। उन्होंने कहा कि पवित्र डुबकी के बाद उन्होंने दिव्य ऊर्जा और गहरी आंतरिक शांति का अनुभव किया।

विज्ञापन
03:10 PM, 24-Feb-2025

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ लगाई डुबकी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
 

03:03 PM, 24-Feb-2025

न्यायिक आयोग दूसरी बार पहुंचा प्रयागराज

मौनी अमावस्या हादसे की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग दूसरी बार प्रयागराज पहुंचा है। सदस्य मेला प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचे हैं। शासन की ओर से रिपोर्ट देने के लिए मोहलत बढ़ाई गई है । पहले एक माह के भीतर रिपोर्ट देनी थी। आयोग घटनास्थल का दोबारा दौरा कर सकता है।

02:55 PM, 24-Feb-2025

हाईकोर्ट का आदेश - महाकुंभ हादसों में हुई मौतों व लापता लोगों की जांच भी न्यायिक आयोग ही करेगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार के आश्वाशन पर महाकुंभ क्षेत्र में अमावस्या के दिन हुई सभी तीनों हादसों में हुई मौतों और लापता लोगों का पता लगाने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका निस्तारित कर दी। सरकार ने कोर्ट को बताया कि न्यायिक आयोग के जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब वह तीनों भगदड़ों में हुए जानमाल की हानि का भी पता लगाएगी।

02:24 PM, 24-Feb-2025

'मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया'

अभिनेत्री कैटरीना कैफ महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी। मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मैं अभी यहां अपना अनुभव शुरू कर रही हूं। मुझे यहां की ऊर्जा, सुंदरता और हर चीज का महत्व पसंद है। मैं यहां पूरा दिन बिताने के लिए उत्सुक हूं।"

02:20 PM, 24-Feb-2025

'मां गंगा का आशीर्वाद लेने आया हूं'

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि "मुझे अच्छा लग रहा है। मैं अपने माता-पिता और परिवार के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेने आया हूं। मां गंगा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।"
 

02:19 PM, 24-Feb-2025

'यह एक बहुत ही दिव्य अनुभव है'

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में भाग लेने पर अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि "यह एक बहुत ही दिव्य अनुभव है...मैं पिछले 7-8 दिनों से यहां रह रहा हूं। मैंने लोगों की भक्ति को बहुत करीब से देखा है...देश भर से लोग बड़ी संख्या में महाकुंभ में भाग लेने आ रहे हैं...मानवता बहुत प्रेरणादायक है"
 

02:14 PM, 24-Feb-2025

कैटरीना कैफ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची

अभिनेत्री कैटरीना कैफ प्रयागराज के अरैल स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। कैटरीना ने परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की।
 

01:05 PM, 24-Feb-2025

'हम आने वाली चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे'

26 फरवरी को महाकुंभ में महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियों पर एनडीआरएफ के डीआईजी एमके शर्मा ने कहा कि "हमने यहां अतिरिक्त नावें और मानव शक्ति तैनात की है। हमारे गोताखोर तैनात हैं और अलर्ट मोड पर हैं। हम जल पुलिस, एसडीआरएफ और पीएसी की बाढ़ कंपनियों के साथ बढ़ते समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। जल पुलिस के साथ क्षेत्रों की रेकी की गई है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम आने वाली चुनौती का सामना करने में सक्षम होंगे।"
 

01:03 PM, 24-Feb-2025

'मैं यहां पवित्र स्नान करने आई हूं'

त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करने के बाद महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि "मैं यहां पवित्र स्नान करने आई हूं। पर्यावरण मंत्री होने के नाते मैं यह अध्ययन करने आई हूं कि त्र्यंबकेश्वर (नासिक जिले) में 2027 में होने वाले कुंभ के मद्देनजर इतनी बड़ी भीड़ के लिए यूपी सरकार ने यहां कैसा प्रबंधन किया है। मैं योगी जी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करती हूं।"
 

12:59 PM, 24-Feb-2025

साफ पानी केवल VIP लोगों को मिला है: शिवपाल सिंह

सपा नेता शिवपाल यादव ने लखनऊ में कहा कि "ये(भाजपा) आस्था और व्यवस्था का समन्वय नहीं कर पाएं हैं और इसलिए यह सब हुआ है। ये कुंभ में साफ पानी तक नहीं दे पाए हैं। साफ पानी केवल VIP लोगों को मिला है। इन्होंने प्रचार-प्रसार करके सभी को बुलाया है... कुंभ सदियों पुराना है और हमारी सरकार में भी कुंभ 2 बार लगा था। यहां(महाकुंभ में) कभी अव्यवस्था नहीं हुई..."

 

12:57 PM, 24-Feb-2025

यह सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है: ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ में कहा कि "महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु हर स्नान पर्व पर आ रहे हैं। यह सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा लोग आकर स्नान कर चुके हैं..."

12:37 PM, 24-Feb-2025

महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा गोपीनाथ मुंडे ने यूपी के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। 
 

12:35 PM, 24-Feb-2025

अक्षय बोले- शानदार व्यवस्था है

त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद, अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि "मैं यहां इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए सीएम योगी जी को धन्यवाद देता हूं। 
 

12:22 PM, 24-Feb-2025

अक्षय कुमार ने लगाई डुबकी

अभिनेता अक्षय कुमार ने यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई। 
 

07:05 AM, 24-Feb-2025

संगम पर जुट रहे हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु

पावन स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पर जुट रहे हैं।  दो दिन बाद महाशिवरात्रि के स्नान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

06:53 AM, 24-Feb-2025

ब्राजील से आया शिव भक्तों का जत्था

महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए विदेशी श्रद्धालुओं के कई समूह पहुंच गए हैं। ब्राजील से आया भगवान शिव के भक्तों का एक ग्रुप भी स्नान पर्व की बाट जोह रहा है। ग्रुप कॉर्डिनेटर हेनरिक मोर का कहना है ग्रुप के ज्यादातर युवा रियो द जनेरियो और साओ पाउलो शहर से हैं जहां शिव मंदिर हैं। इसलिए इन्होंने महाकुंभ में स्नान के लिए महाशिवरात्रि को चुना है। दोनों देशों के बीच परंपराओं की समानताएं इन्हें खींच लाई हैं। ब्राजीली ग्रुप के सदस्य पाओ फेलिपे का कहना है कि ग्रुप में अधिकतर युवाओं ने शरीर में भगवान शिव के विभिन्न प्रतीकों को टैटू के रूप में गुदवाया है। महाकुंभ में करोड़ों की भीड़ में यह ग्रुप अलग भी दिख रहा है। कानों में त्रिशूल की आकृति के चंद्राकार कुंडल और पूरे बदन में डमरू और महाकाल की आकृतियां इन्हें अलग पहचान प्रदान कर रही हैं।

06:27 AM, 24-Feb-2025

आज 15 हजार से अधिक स्वच्छता कर्मी एक साथ चलाएंगे महाभियान, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

महाकुंभ में आज दोपहर 12 बजे 4 जोन में एक साथ 15 हजार से अधिक स्वच्छता कर्मी स्वच्छता का महाभियान चलाएंगे। यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा। बतादें कि गंगा की सफाई का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा चुका है। इसके तहत 300 से अधिक स्वच्छता कर्मियों ने घाटों पर एक साथ सफाई की थी। सोमवार को जोन-1 के अंतर्गत प्रयाग क्षेत्र के हेलीपैड पार्किंग सेक्टर 2, जोन-2 के अंतर्गत सलोरी / नागवासुकिः क्षेत्र के भारद्वाज घाट-सेक्टर 7, जोन-3 के अंतर्गत झुंसी क्षेत्र में पुरानी जीटी रोड एवं हरिश्चंद्र घाट-सेक्टर 5 व 18 तथा जोन-4 के अरैल क्षेत्र के चक्र माधव घाट-सेक्टर 24 (पांटून पुल नंबर 26 के पास) एक साथ स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। 

06:19 AM, 24-Feb-2025

Mahakumbh Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया संगम स्नान, बोले- यह विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ

आज मेले का 43वां दिन है। 62 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं और आज भी यह क्रम जारी है। अब मेला समाप्ति में महज तीन दिन शेष हैं और अंतिम जिन यानी 26 फकवरी को महास्नान है इसलिए व्यवस्थाओं चाक-चौबंद की जा रही हैं। श्रद्धालुओं का उत्साह देख लगता है कि महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों की संख्या 65 करोड़ पार हो जाएगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें