फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ का 40वां दिन, श्रद्धालुओं का संगम स्नान जारी; सड़कों पर भारी ट्रैफिक

Fri, 21 Feb 2025 02:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में स्नान कर चुके हैं। आज भी श्रद्धालु उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में भारी ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:20 PM, 21-Feb-2025

शिवरात्रि के लिए ट्रैफिक की रणनीति में बदलाव... सात प्रमुख मार्गों पर तैनात किए सात वरिष्ठ अफसर

महाशिवरात्रि के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पर्व पर जनपद में ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारू हो, इसके लिए रणनीति में बदलाव किया गया है। जनपद की ओर आने वाले सात प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के लिए सात वरिष्ठ पुलिस अफसरों को इन मार्गों पर तैनात किया गया है।  यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को यह बातें कहीं। वह शुक्रवार को मेला क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि जनपद की ओर आने वाले सात प्रमुख मार्गों पर ऐसे बिंदु चिन्हित किए गए हैं जहां पर जाम लगता है या ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। इन प्वाइंटों पर पुलिस के सात वरिष्ठ अफसरों को तैनात किया गया है। यह अफसर अपने-अपने रूट की ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगे और उच्चाधिकारियों से कोऑर्डिनेट कर जनपद में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू बनाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर शुक्रवार को मेला और प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस के अफसरों संग विस्तृत चर्चा भी की गई है। 

02:02 PM, 21-Feb-2025

राजेश अडानी पहुंचे प्रयागराज

गौतम अडानी के भाई राजेश अडानी ने कहा, "हमें बहुत अच्छे 'दर्शन' हुए। हम धन्य महसूस कर रहे हैं। प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रहा है। हम पूरे परिवार के साथ यहां आए हैं और हम यहां आकर धन्य महसूस कर रहे हैं। हमने देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।"

01:14 PM, 21-Feb-2025

प्रयागराज में भारी ट्रैफिक

त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। महाकुंभ का आज 40वां दिन है। श्रद्धालुओं का संगम स्नान जारी है। शहर की सड़कों पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
10:54 AM, 21-Feb-2025

'अखिलेश पानी की गुणवत्ता को लेकर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं'

महाकुंभ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि "पिछले 10 वर्षों में कोई भी ऐसा आयोजन हुआ है जिस पर भारत को गर्व हो... विपक्ष ने उस पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की है, कुंभ दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, ऐसे समय में वे पानी की गुणवत्ता को लेकर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं... नहाने के पानी, नदी के पानी, पीने के पानी और पीने योग्य पानी के लिए दुनिया के अपने अलग-अलग मानक हैं और मुझे लगता है कि अखिलेश यादव उन्हें नहीं समझते हैं...."
 

10:53 AM, 21-Feb-2025

बड़ी संख्या में पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं।
 

विज्ञापन
10:52 AM, 21-Feb-2025

26 फरवरी तक चलेगा मेला

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।
 
 

07:02 AM, 21-Feb-2025

1800 किलो वजनी कढ़ाई में दो लाख लोगों के लिए बना हलवा

कुंभनगरी एक अनोखे रिकॉर्ड की भी साक्षी बनी। सेक्टर-1 स्थित विम बार के पंडाल में 1800 किलो वजन और साढ़े छह फीट ऊंची कढ़ाई में दो लाख लोगों के लिए दस हजार किलो हलवा बनाया गया। इसे दुनिया की सबसे बड़ी कढ़ाई के तौर पर दर्ज किया गया। इसमें तैयार हलवा करीब दो लाख श्रद्धालुओं के बीच वितरित हुआ। जाने-माने शेफ विष्णु मनोहर की अगुवाई में इसमेंं हलवा बनाने का काम शुरू हुआ। एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं की मदद से सीढ़ी लगाकर कढ़ाई तक पहुंच बनाई गई। महा कढ़ाई में हलवा बनाने में करीब 1300 किलो घी ोका इस्तेमाल हुआ। इसके बाद एक विम की टिकिया की मदद से कढ़ाई को कुछ समय में चमका भी दिया गया। इस दौरान सबसे बड़ी कढ़ाई होने का प्रमाणपत्र भी वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया की ओर से दिया गया।

07:01 AM, 21-Feb-2025

संगम पहुंच रहा श्रद्धालुओं का रेला

महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 

06:51 AM, 21-Feb-2025

65 करोड़ पार कर सकती है संख्या

श्रद्धालुओं के आने का यही क्रम रहा तो अनुमान है कि महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 65 करोड़ भी पार हो जाएगी। महाकुंभ का आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को हैं। पिछले तीन दिन से सवा करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान को आ रहे हैं। मेले के बचे छह दिनों में शनिवार और रविवार का अवकाश शामिल है। बचे हुए दिनों में रोजाना सवा करोड़ से भी अधिक लोगों के स्नान करने की उम्मीद है।

06:22 AM, 21-Feb-2025

स्नानार्थियों की संख्या 58 करोड़ पार लगातार छठे दिन एक करोड़ श्रद्धालु

महाकुंभ और संगम के प्रति श्रद्धा अब भी उफान पर है। हर पग संगम की ओर चले आ रहे हैं। वहीं, फाल्गुन महीने में भी लगातार छठे दिन त्रिवेणी तट पर पुण्य की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ पार कर गई। वहीं, मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में स्नान कर चुके हैं।  

06:01 AM, 21-Feb-2025

सेंट्रल और जिला जेल के 1450 कैदी आज करेंगे पवित्र स्नान

केंद्रीय कारागार नैनी और जिला जेल में बंद 1450 कैदी शुक्रवार को जेल में ही पवित्र स्नान करेंगे। दरअसल, संगम से गंगा जल लाया गया है। इसे जेल में बने एक कुंड में डाल दिया गया है। इससे ही बंदियों को स्नान कराया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है। पवित्र जल के आने की खबर से बंदियों में खुशी का माहौल है। केंद्रीय कारागार में लगभग 1735 बंदी सजा काट रहे हैं। लेकिन, इनमें से कई मुस्लिम धर्म से भी हैं। ऐसे में लगभग 1450 कैदियों को संगम तट के जल स्नान करवाने की योजना है। जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि कैदियों को स्नान कराने की व्यवस्था पूरे प्रदेश के जेलों में की गई है। साथ ही कई जेलों में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। 

05:53 AM, 21-Feb-2025

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ का 40वां दिन, श्रद्धालुओं का संगम स्नान जारी; सड़कों पर भारी ट्रैफिक

आज महाकुंभ का 40वां दिन है। श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में स्नान कर चुके हैं। दो दिन में संख्या 60 करोड़ पार जा सकती है। आज भी श्रद्धालु उत्साह के साथ संगम में डुबकी लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें