फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: 56 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, श्रद्धालुओं का आना-जाना अभी जारी

Wed, 19 Feb 2025 10:05 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज में लंबे-लंबे जाम की खबरों के बीच लोग तीर्थराज का रुख कर रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे है। 
विज्ञापन
महाकुंभ में संगम स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:04 PM, 19-Feb-2025

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं महाकुंभ

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महाकुंभ पहुंचीं। कैबिनेट मंत्री नंदी ने यूपी सरकार की तरफ से स्वागत किया। 

05:00 PM, 19-Feb-2025

कांग्रेस नेता अजय राय ने संगम स्नान किया।

कांग्रेस नेता अजय राय ने संगम स्नान किया। आंकड़ों के मुताबिक. अब तक 56.75 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।

04:26 PM, 19-Feb-2025

अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खरगे तीनों लोग का बयान हिंदुओं, श्रद्धालुओं और प्रयागराज महाकुंभ के खिलाफ है। इस बयान की मैं कड़ी आलोचना करते हुए यही कहूंगा कि ये लोग मानसिक तौर से बीमार हैं और लोगों की आस्था को जो ठेस पहुंचाना का काम किया है, उसके लिए ये लोग देश, श्रद्धालुओं और प्रदेश की जनता से माफी मांगे।"
 

विज्ञापन
03:02 PM, 19-Feb-2025

सपा किसी अच्छे काम का कभी समर्थन नहीं कर सकती: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि "मेरी इच्छा थी कि महाकुंभ के आयोजन के दौरान एक दिन हम सत्र (बजट) का आयोजन प्रयागराज में ही क्यों ना करें। लेकिन मुझे मालूम था कि सपा इसका विरोध करेगी। सपा किसी अच्छे काम का कभी समर्थन नहीं कर सकती...

02:59 PM, 19-Feb-2025

यहां आकर मुझे अच्छा लगा: मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कहते हैं कि "भारत भक्ति की भूमि है, अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इसे विश्वगुरु कहा जाता था, आज हम देख रहे हैं कि चंद लोगों की वजह से हमारी भक्ति में बाधा आ रही है। ऐसे में करोड़ों लोग संगम पर एक साथ आकर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं और अपनी भक्ति प्रदर्शित कर रहे हैं...यहां आकर मुझे अच्छा लगा...
 

विज्ञापन
02:57 PM, 19-Feb-2025

144 साल की बात ही झूठ है: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, "... 300 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम था, अगर ये कुप्रबंधन नहीं है तो क्या है? लोगों को अपना सामान लेकर 25-30 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा... नहाने के लिए आने वाला पानी सीवेज के पानी में मिला हुआ है और वैज्ञानिक इसे नहाने लायक नहीं मानते, फिर भी आप करोड़ों लोगों को इसमें नहाने के लिए मजबूर कर रहे हैं... आपका काम था कि या तो नालों को कुछ दिनों के लिए बंद कर देते या फिर उन्हें डायवर्ट कर देते ताकि लोगों को नहाते वक्त शुद्ध पानी मिल सके... आपको 12 साल पहले पता था कि कुंभ 12 साल बाद आएगा, फिर आपने इस संबंध में कोई प्रयास क्यों नहीं किए... जब पहले से पता था कि इतने लोग आएंगे और जगह सीमित है, तो इसके लिए योजना बनानी चाहिए थी... आपने कोई योजना नहीं बनाई... झूठा प्रचार किया गया, 144 साल की बात ही झूठ है... भीड़ प्रबंधन और आतिथ्य सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया... "जब लोग मर गए, तो उन्होंने इसे छिपाने की कोशिश की, जो एक गंभीर अपराध था। ऐसे में अगर कोई इसे नाम से पुकारेगा, तो हम इसका विरोध नहीं कर पाएंगे..."

 
 

02:55 PM, 19-Feb-2025

'मैं यहां आकर जो खुशी महसूस कर रहा हूं'

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने कहा, "मुझे गर्व महसूस हो रहा था, लेकिन मैं यहां आकर जो खुशी महसूस कर रहा हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता...अगर देश की एकता की कोई मिसाल है, तो वह प्रयागराज में होने वाला यह महाकुंभ है। हर कोई एक स्वर में कह रहा है कि हम सनातनी हैं, और वे पवित्र डुबकी लगा रहे हैं...व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं।"
 

01:30 PM, 19-Feb-2025

सीमा नकवी ने किया संगम स्नान, संतों का लिया आशीर्वाद

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी अपने परिवार के साथ महाकुंभ पहुंचीं और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि सहित अन्य संत-महात्माओं से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

12:27 PM, 19-Feb-2025

'पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही कहा'

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि "पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही कहा। उनके राज्य के लोगों की भी जान गई है, बंगाल और दूसरे राज्यों से आए लोगों की बड़ी संख्या में मौत हुई है। एफआईआर भी दर्ज नहीं हो रही है। महाकुंभ का आयोजन क्यों किया गया? सदियों से श्रद्धालु आते रहे हैं, कुंभ तो प्राचीन काल से चला आ रहा है। व्यवस्थाएं बनाने की जिम्मेदारी किसकी थी? जब सीएम ने कहा कि 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की गई है, तो लोगों का भरोसा बढ़ा। जब उन्होंने मशहूर हस्तियों और अन्य नामचीन हस्तियों को बुलाया, तो लोगों को भरोसा हुआ कि व्यवस्थाएं अच्छी होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ...भाजपा जनता की भावनाओं का फायदा उठा रही है, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा गुमशुदगी के मामले सामने आए, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा लोग बीमार हुए"
 

12:21 PM, 19-Feb-2025

'ममता बनर्जी ने हमेशा हिंदुओं के खिलाफ बात की है'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महाकुंभ 2025 के लिए 'मृत्यु कुंभ' वाली टिप्पणी पर भाजपा सांसद और पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष जगन्नाथ सरकार ने कहा कि "ममता बनर्जी ने हमेशा हिंदुओं के खिलाफ बात की है, उनका इरादा पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में बदलने का है। वह प्रधानमंत्री बनने के लिए यह सब कर रही हैं...उन्होंने पश्चिम बंगाल को 'मृत्यु कुंभ' में बदल दिया है। महाकुंभ एक पवित्र स्थल है, व्यवस्थाएं वास्तव में अच्छी हैं। अचानक घटना हुई लेकिन उन्होंने चुनाव से पहले लोगों को भड़काने के लिए ऐसा कहा..."
 

11:20 AM, 19-Feb-2025

यह करोड़ों हिंदुओं का अपमान है: मौर्य

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के महाकुंभ 2025 के लिए 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि "यह करोड़ों हिंदुओं का अपमान है। यह उन लोगों का अनादर है जो भारतीय संस्कृति में आस्था रखते हैं। उन्होंने (ममता बनर्जी) महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' कहकर खुद ही टीएमसी के खात्मे का संदेश दे दिया है...बीजेपी और देश की जनता उन लोगों को जवाब देगी जो हिंदुओं, महाकुंभ का अपमान करेंगे और तुष्टिकरण की राजनीति करेंगे।"
 

11:04 AM, 19-Feb-2025

'पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का सफाया हो जाएगा'

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के महाकुंभ 2025 के लिए 'मृत्यु कुंभ' वाले बयान पर लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "ममता बनर्जी का बयान बहुत निंदनीय है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। विपक्षी नेता तुष्टिकरण की राजनीति के तहत केवल मुसलमानों को खुश करने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। समय आने पर जनता इसका करारा जवाब देगी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का सफाया हो जाएगा।"
 

11:01 AM, 19-Feb-2025

'उन्होंने सनातन का अपमान किया है'

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की महाकुंभ 2025 के लिए 'मृत्यु कुंभ' टिप्पणी पर राजस्थान के भाजपा विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि "यह दुर्भाग्यपूर्ण है...वे हमेशा देश के खिलाफ बोलते हैं - चाहे वह ममता बनर्जी हों, राहुल गांधी हों या उनके दोस्त। इन लोगों को लगता है कि वे भारत की संस्कृति, परंपरा और सनातन के खिलाफ बोलकर लोगों का प्यार जीत सकते हैं, ममता बनर्जी ने कुंभ का अपमान किया है और हमारे देवताओं और नदियों के प्रति हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, भारत के लोग इसे देख रहे हैं। आने वाले समय में, टीएमसी का सफाया हो जाएगा, जैसे कांग्रेस का सफाया हो गया है। उन्होंने सनातन का अपमान किया है।
 

08:58 AM, 19-Feb-2025

8 बजे तक 30.94 लाख से अधिक किया स्नान

महाकुंभ 2025 में तीर्थ क्षेत्र में पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 18 फरवरी तक 55.56 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया है। आज सुबह 8 बजे तक 30.94 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया।
 
 

08:54 AM, 19-Feb-2025

55.56 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ में 18 फरवरी तक 55.56 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। आज सुबह 8 बजे तक 30.94 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। यह जानकारी यूपी सूचना विभाग ने दी है।

06:55 AM, 19-Feb-2025

उत्तर से दक्षिण भारत तक दिख रहा है महाकुंभ का उत्साह 

महाकुंभ नगर में उत्तर से दक्षिण भारत तक के लोगों का उत्साह चरम पर है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, उप मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद, सांसद, फिल्म अभिनेत्री आदि त्रिवेणी तट पर पहुंचे। संगमनगरी पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने स्नान के बाद कहा कि दुनिया के सबसे बड़े समागम को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की संकल्पना को साकार किया है। वहीं, अभिनेत्री जूही चावला भी महाकुंभ नगर पहुंचीं। कहा, यह मेरी जिंदगी की सबसे मनोहारी सुबह है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा कि हमारी भाषा और संस्कृति अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन हमारा धर्म एक है। महाकुंभ के आयोजन के लिए मैं योगी सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। 

06:33 AM, 19-Feb-2025
सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल स्टेशन पर  प्रयागराज जानेवालों की भीड़

इस समय प्रयागराज जाना और वहां से लौटना दोनों ही दूभर हैं। रेलवे स्टेशन का बुरा हाल है। रेलवे भले ही ढेरों स्पेशल गाड़ियां चला रहा है लेकिन सारे इंतजाम उत्साही श्रद्धालुओं के सामने कम पड़ रहे हैं। कल रात को सेंट्रल स्टेशन का दृश्य भी यही बता रहा है

06:14 AM, 19-Feb-2025

Mahakumbh 2025 Live: 56 करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी, श्रद्धालुओं का आना-जाना अभी जारी

आज महाकुभ का 38वां दिन है। भले ही मेले की समाप्ति का दिन निकट आ रहा है लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही। प्रयागराज में लंबे-लंबे जाम की खबरों के बीच लोग तीर्थराज का रुख कर रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें