फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: संगम में आस्था की डुबकी, आज 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Sat, 15 Feb 2025 09:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज में आज भी कई रास्तों पर भीषण जाम लगा है। 
विज्ञापन
संगम में आस्था की डुबकी - फोटो : X/@MahaKumbh_2025
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:26 PM, 15-Feb-2025

15 फरवरी तक 51.47 करोड़ लोगों ने संगम में किया स्नान

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 15 फरवरी को रात 8 बजे तक कल्पवास में कोई नहीं है। वहीं 1.36 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। वहीं 1.36 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। 15 फरवरी तक 51.47 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है।

06:57 PM, 15-Feb-2025

एडीजी जोन भानु भास्कर घटना स्थल पर पहुंचे

महाकुंभ सेक्टर 19 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंचे। लवकुश मंदिर अयोध्या का शिविर है। महंत राम केवल दास ने बताया कि कोई जनहानि नही हुई है।

06:33 PM, 15-Feb-2025

प्रयागराज के नरेंद्रा नंद के पंडाल में आग लगी

महाकुंभ में एक बार फिर आग लगने की खबर है। महाकुंभ के सेक्टर 19 स्थित नरेंद्रा नंद पंडाल में आग लगी है। दमकल विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
06:19 PM, 15-Feb-2025

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सपरिवार संगम में लगाई डुबकी

05:15 PM, 15-Feb-2025

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने संगम में लगाई डुबकी

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने संगम में आज डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अलग अनुभव रहा है। हमारे देश में ऐसा अनुभव हर एक हिंदू को लेना ही चाहिए। आज हमारा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में महासत्ता बनने की दिशा में जा रहा है। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। मैं हर हिंदू से आग्रह करूंगा कि सभी को ये पुण्य स्नान करना चाहिए।

विज्ञापन
04:29 PM, 15-Feb-2025

आज 4 बजे तक 1.08 करोड़ लोगों ने किया स्नान

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 15 फरवरी को 4 बजे तक दो लाख लोग कल्पवास में हैं तो वहीं 1.06 करोड़ श्रद्धालु संगम पहुंचे हैं। जहां अब तक 1.08 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। 14 फरवरी तक 50.11 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। 

04:00 PM, 15-Feb-2025

ओम बिरला और पीयूष गोयल लगाई डुबकी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में डुबकी लगाई।



 

03:39 PM, 15-Feb-2025

संगम के पास श्रद्धालुओं की भीड़

03:06 PM, 15-Feb-2025

संगम वीआईपी घाट पर लेखपाल को दरोगा ने पीटा

संगम वीआईपी घाट पर शनिवार को लेखपाल को दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल को चोटे आई हैं। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाया गया है। घटना से आक्रोशित लेखपालों ने चेतावनी दी है कि अगर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल वीआईपी स्नान बंद करा देंगे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद छानबीन शुरू करा दी गई है।

02:14 PM, 15-Feb-2025

त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।
 

01:51 PM, 15-Feb-2025

मैं बचपन से कुंभ मेले में आता रहा हूं: राजीव शुक्ला

प्रयागराज में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि मैं यहां आया हूं। यह एक अद्भूत अनुभव है कुंभ एक बहुत बड़ा धार्मिक पर्व होता है...हम यहां पवित्र डुबकी लगाएंगे और भगवान से प्रार्थना करेंगे। मैं बचपन से कुंभ मेले में आता रहा हूं; यह मेरा पहली बार नहीं है। यह एक महान धार्मिक उत्सव है..."
 

12:54 PM, 15-Feb-2025

'गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पावन भूमि पर यह अध्यात्म और धर्म का संगम है'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि "गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पावन भूमि पर यह अध्यात्म और धर्म का संगम है, जहां लोगों में अपार श्रद्धा है..."
 

12:45 PM, 15-Feb-2025

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्वामी चिदानंद सरस्वती का लिया आशीर्वाद

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाकुंभ में परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। एयरपोर्ट पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

12:27 PM, 15-Feb-2025

'अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है'

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि "अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है। मैं समझता हूं विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद आता है कि हमारा धर्म सुरक्षित है। सनातन धर्म आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।"

 
 

12:21 PM, 15-Feb-2025

'यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रयागराज ने कहा कि "यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है। हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है। हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए..."
 

11:46 AM, 15-Feb-2025

सभी रास्तों पर भीषण जाम

प्रयागराज में आज भी सभी रास्तों पर भीषण जाम लगा है। अरेल जाने वाला रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लगी हैं। श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। 

11:34 AM, 15-Feb-2025

50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से तस्वीरें ली गई हैं। जहां लोग  महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। 14 फरवरी तक दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है।
 

10:10 AM, 15-Feb-2025

50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ में स्नान के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। 

07:14 AM, 15-Feb-2025

भीड़ के कारण अब आज और कल नहीं बनेंगे रिकॉर्ड

मेला प्रशासन की ओर से शनिवार को 15000 स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से सफाई तथा रविवार को 10 हजार लोगों के हैंड प्रिंट लिए जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए तैयारी भी कर ली गई, लेकिन शुक्रवार को स्नानार्थियों को रेला उमड़ पड़ा। अब शनिवार एवं रविवार को और भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दोनों विश्व रिकॉर्ड के कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। बता दें कि मेला प्रशासन की ओर से एक हजार ई-रिक्शा संचालन का भी रिकॉर्ड बनाया जाना है, लेकिन भीड़ को देखते हुए उसे पहले ही स्थगित किया जा चुका है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का का कहना है कि तीनों रिकॉर्ड की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

07:08 AM, 15-Feb-2025

त्रिजटा स्नान आज 

फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया पर शनिवार को साधु-संत समेत गृहस्थ भी संगम की पवित्र धारा में त्रिजटा स्नान करेंगे। मान्यता है कि इस दिन संगम में डुबकी लगाने से महीने भर के कल्पवास और स्नान, ध्यान का पुण्य फल अर्जित किया जा सकता है। महीने भर कल्पवासियों से गुलजार रहे मेला के सभी छह सेक्टरों में खाली पन नजर आने लगा है। तमाम कल्पवासी एवं साधु-संत त्रिजटा स्नान के लिए ही यहां ठहरे हुए हैं। इस स्नान के साथ उनकी भी विदाई हो जाएगी। 

06:46 AM, 15-Feb-2025

भीड़ के कारण प्रयागराज संगम स्टेशन 16 फरवरी तक बंद

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 16 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यहां पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी जवानों से भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। दरअसल, वीकेंड की वजह से महाकुंभ नगर में सुबह से काफी संख्या में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। संगम स्टेशन महाकुंभ नगर के काफी निकट है। ऐसे में यहां भीड़ न उमड़े इसके लिए यहां 16 फरवरी तक लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 

06:35 AM, 15-Feb-2025
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

आज से दिल्ली से प्रयागराज के लिए चलेगी विशेष वंदे भारत ट्रेन

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। आज से 17 फरवरी के बीच विशेष वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज पहुंच सकेंगे। यह विशेष ट्रेन हाई-स्पीड सेवा के साथ यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव देगी। रेल मंत्रालय ने महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली (एनडीएलएस) से वाराणसी (बीएसबी) के बीच 15, 16 और 17 फरवरी 2025 को संचालित होगी। नई दिल्ली से प्रस्थान: प्रातः 05:30 बजे और वाराणसी में 14:20 बजे आगमन होगा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन का संचालन इसलिए किया गया है ताकि श्रद्धालु कम समय में आरामदायक यात्रा कर सकें। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें आरामदायक सीटें, हाई-स्पीड यात्रा, वाई-फाई, ऑन-बोर्ड इंफोटेनमेंट, और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है

06:26 AM, 15-Feb-2025

Mahakumbh 2025 Live: संगम में आस्था की डुबकी, आज 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ का आज 34वां दिन है। 33 दिन में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगंम में डुबकी लगा चुके हैं। लोगों का उत्साह बरकरार है। सप्ताहांत के कारण आज भी संगम तट पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।   

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें