50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी
तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम 'महाकुंभ 2025' अब इतिहास रच चुका है। यहां अब तक पचास करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम की है।
50 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सहभागिता बन चुकी है। इस विराट समागम का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में केवल भारत और चीन की जनसंख्या ही यहां आने वाले लोगों की संख्या से अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के सुव्यवस्थित प्रयासों से भारत की इस प्राचीन परंपरा ने अपनी दिव्यता और भव्यता से पूरी दुनिया को मुग्ध कर दिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ संगम में लगाई पवित्र डुबकी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने अपनी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा के साथ प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
'स्ट्रीट स्वीपिंग में एक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे'
ओएसडी कुंभ आकांक्षा राणा ने कहा, 'यहां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, जहां 300 सफाई कर्मचारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर नदी की सफाई की जा रही है। हम अपनी नदियों और जल निकायों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं। कल हम स्ट्रीट स्वीपिंग में एक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे, जहां 15000 सफाई कर्मचारी एक साथ सड़कों की सफाई करेंगे।'
पहले ही दुनिया का सबसे बड़ा समागम बन महाकुंभ बना चुका रिकॉर्ड
विश्व की अमूर्त धरोहर महाकुंभ में अभी तक 49.50 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा समागम पहले ही बन चुका है।
आज बनेगा महा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या पहुंच जाएगी 50 करोड़ के पार
शुक्रवार को महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। एक दिन में दोपहर 12 बजे तक एक 53.95 लाख लोग त्रिवेणी में स्नान कर चुके हैं। इनमें दो लाख कल्पवासी हैं और 51.95 लाख श्रद्धालु। 13 फरवरी तक 49 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। अगर आज की भी संख्या जोड़ दें तो यह आंकड़ा 49.50 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर गया है।
संगम के राम घाट पर सफाई करते सफाई कर्मचारी
प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
महाकुंभ में आज महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से लेकर केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दोपहर 2 बजे फ्लाइट से बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज पहुंचेंगे। उनका महाकुंभ मेला भ्रमण एवं संगम स्नान का कार्यक्रम है। वे आज ही दोपहर साढ़े चार बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी संगम पहुंचेंगे।
महाकुंभ से जोड़कर भ्रामक पोस्ट करने पर पुलिस ने 22 और सोशल मीडिया अकाउंट पर मुकदमा दर्ज किया है। दो पुराने वीडियो मेले से जोड़कर पोस्ट किए गए हैं। बीते माह में कुल 53 सोशल मीडिया अकाउंट पर केस दर्ज हो चुका है।