या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर हमला हुआ है। हमला किसने किया, क्या मामला है इस नाते जानकारी जुटाई जा रही है।
महाकुंभ पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने फिरोजाबाद में कहा, "हम सौभाग्यशाली हैं कि महाकुंभ प्रयागराज की धरती पर होता है... ये हमारा सौभाग्य है कि हमें दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करने का अवसर मिला...संगम का अपना महत्व है... दुनिया भर में भगवान राम के नक्शे कदम पर चलने वाले बहुत से लोग हैं..."
अभिनेता विवेक ओबेरॉय उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में परिवार के साथ पहुंचे। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा कि हम यहां ईश्वर का धन्यवाद करने के लिए आए हैं। भारत सरकार और खासकर उत्तर प्रदेश सरकार, उनके प्रशासन और यहां मौजूद हर अधिकारी को हम धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने इतनी अच्छी तैयारियां कीं... बहुत गर्व महसूस होता है कि आज हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा पर्व इतने सुंदर तरीके से मनाया जा रहा है।"
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया। देश की संस्कृति और आध्यात्म के महापर्व में आस्था की डुबकी लगाकर उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्नान के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्नी के साथ विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद कहा कि "आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत सौभाग्य का दिन है कि हम लोग छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की पावन भूमि पर आए हैं और हमने आज यहां त्रिवेणी संगम में स्नान किया है... हमारे संगठन के सभी लोग यहां एक साथ आए हुए हैं... 144 वर्षों के बाद महाकुंभ का ऐसा शुभ मुहूर्त आया है और हम सभी लोग डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बने हैं... हम इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को चुस्त-दुरुस्त तैयारियों और चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं... "
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विधायकों और मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 48.29 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। 12 फरवरी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 48.29 करोड़ से अधिक हो गई है, जो इस भव्य आयोजन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस बीच, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं, मंत्रिपरिषद, विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, सांसदों और विधायकों के साथ प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के लिए 166 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं।
प्रयागराज में भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा कि "हम बहुत खुशनसीब हैं कि हम इस पीढ़ी में आते हैं। 144 के बाद ये महाकुंभ फिर आएगा...मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि युवा पीढ़ी भी बड़ी संख्या में यहां आ रही है...
वाराणसी में डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने कहा कि "महाकुंभ का जो प्रभाव वाराणसी की ओर आ रहा है उसके तहत लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन और स्नान के लिए आ रहे हैं। उसको लेकर यहां पर कड़ी व्यवस्थाएं की गई हैं, ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। सभी दर्शनार्थियों के आगमन और निकास का स्थान अलग-अलग रखा गया है ताकि कोई असहज स्थिति पैदा ना हो... लगातार 1 महीने से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है और बैठकें की गई हैं जिसके बाद सफल व्यवस्थाएं हुई हैं... बाहरी क्षेत्र में ही बड़ी गाड़ियों को रोक दिया जा रहा है ताकि शहर जाम ना हो... प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सभी के सुगम दर्शन हों।"
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आज कुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वे सभी लोग इस बात के साक्षी बन गए हैं और लौटकर प्रशासन की व्यवस्थाओं की तारीफ कर रहे हैं तो कौन अखिलेश यादव की बात सुनने वाला है?... जिस दिन से महाकुंभ का आयोजन शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक वे (अखिलेश यादव) इसकी आलोचना कर रहे हैं..."
अभिनेता विक्की कौशल ने प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर कहा कि "बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत समय से इंतजार कर रहे थे कि हमें यहां कब आने का मौका मिलेगा। आए हैं तो बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हम महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं।"
प्रयागराज महाकुंभ में पैदल चलने वालों की संख्या आज काफी कम है। झूंसी की और अंदर के रास्तों पर श्रद्धालु गुजरते दिखे। हालांकि शास्त्री ब्रिज पर भीषण जाम लगा है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने के लिए 166 सदस्यीय टीम का नेतृत्व किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रामेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और पार्टी विधायक महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं।
अरैल मेला क्षेत्र में नाव संचालित कर रहे अन्य जिलों से आए नविकों से वसूली मामले में महाकुंभ नगर थाना में अरैल के हिस्ट्रीशीटर सहित आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ । वसूली को लेकर इसके पहले भी नाविकों के साथ मारपीट हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि "हम लोग प्रयागराज महाकुंभ में आए हैं, गंगा मैया में डुबकी लगाकर उनका आशीर्वाद लेंगे और छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करेंगे।"
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल रामेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह समेत पार्टी विधायक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के लिए पहुंच गए हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वह मंत्रिपरिषद, विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल, सांसदों और विधायकों के साथ गुरुवार को चल रहे महाकुंभ मेला 2025 में पवित्र स्नान करने प्रयागराज जा रहे हैं। सीएम साय ने महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
अब तक 48 करोड़ से अधिक लोग पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।
महाकुंभ 2025 के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।