फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जनसैलाब, गुजरात के सीएम ने लगाई पवित्र डुबकी

Fri, 07 Feb 2025 05:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ 2025 में अब तक लगभग 40 करोड़ के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान से महाकुंभ का आगाज हुआ था।
विज्ञापन
गुजरात के सीएम ने लगाई संगम में डुबकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:20 PM, 07-Feb-2025

'यहां एक शानदार और सकारात्मक ऊर्जा है'

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा, "महाकुंभ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां एक शानदार और सकारात्मक ऊर्जा है, इसे दुनिया में हर कोई देख रहा है। मैंने ऐसा मेला कहीं नहीं देखा है। शहर के बुनियादी ढांचे में बहुत बदलाव आया है। 2019 में यह अच्छा था, लेकिन अब यह और भी बेहतर है।'

03:02 PM, 07-Feb-2025

गुजरात के सीएम ने संगम में लगाई डुबकी

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में डुबकी लगाई। श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया।

02:22 PM, 07-Feb-2025

यहां सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं: बिहार के राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि भारत की संस्कृति का सनातन आदर्श एक आत्मता है। यहां सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं। हमारी संस्कृति कहती है कि किसी भी व्यक्ति को उसके दिव्य रूप में देखों। मानव ही माधव का रूप है और यहां ये सब नज़र आता है।"

विज्ञापन
12:38 PM, 07-Feb-2025

महाकुंभ पहुंचे बिहार के राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में पहुंचे।

11:21 AM, 07-Feb-2025

प्रयागराज पहुंचे गुजरात के सीएम

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल प्रयागराज पहुंचे हैं। आज सीएम महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करेंगे।

विज्ञापन
11:12 AM, 07-Feb-2025
सेक्टर 18 में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया

सेक्टर 18 में इस्कॉन के शिविर में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सीएफओ का दावा है कि आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

10:52 AM, 07-Feb-2025

सेक्टर 6 में आग लगने की खबर

महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लग गई। आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। 

10:26 AM, 07-Feb-2025

अब तक 39.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ 2025 में अब तक लगभग 40 करोड़ के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। इस दौरान, 7 फरवरी सुबह 10 बजे तक तक 39.74 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान से महाकुंभ का आगाज हुआ था।

10:09 AM, 07-Feb-2025

भीड़ बढ़ने के बाद पांटून पुल बाइक के लिए किए गए बंद
महाकुंभ में पुल नंबर 19 पुल बंद करने के बाद लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने अधिकांश पुलों को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी आवागमन होने के कारण पुलों को बंद कर दिया गया है। लोगों को एक दूसरे पुल पर भेजा जा रहा है, लेकिन जब श्रद्धालु दूसरे पुल पर पहुंच रहे हैं तो वहां भी पुल बंद मिल रहा है। इस तरह लोग एक दूसरे पुल का चक्कर काट रहे हैं। पुलों के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ है। 

06:52 AM, 07-Feb-2025

आज और कल कई राजनीतिक क्षेत्र के लोग लगाएंगे डुबकी

  • केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद  07 फरवरी को दोपहर 12:08 बजे नई दिल्ली से प्रयागराज रेलमार्ग से पहुंचेंगे। वे 08 फरवरी को संगम स्नान के पश्चात अपराह्न 15:10 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला  07 फरवरी को रात्रि 23:08 बजे दिल्ली से प्रयागराज रेलमार्ग से पहुंचेंगे। वे 08 फरवरी को संगम स्नान के बाद अपराह्न 15:10 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल  07 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे गुजरात से स्टेट एयरक्राफ्ट द्वारा प्रयागराज पहुंचेंगे। वे बड़े हनुमान मंदिर दर्शन, गुजरात पैविलियन भ्रमण और कुम्भ स्नान करेंगे। इसी दिन वे अपराह्न 15:30 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार 07 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे रीवा से कार द्वारा प्रयागराज आएंगे और भारतीय शिक्षा-राष्ट्रीय संकल्पना के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वे 08 फरवरी को अपराह्न 14:00 बजे कार द्वारा रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा  07 फरवरी को अपराह्न 16:40 बजे दिल्ली से प्रयागराज हवाईमार्ग से पहुंचेंगे और महाकुंभ भ्रमण करेंगे। वे 10 फरवरी को प्रातः 08:35 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • भारत के पूर्व उच्चायुक्त एवं बेलारूस में भारत के राजदूत अशोक कुमार 07 फरवरी को वाराणसी से प्रयागराज पहुंचेंगे और  महाकुंभ मेला भ्रमण करेंगे। वे 09 फरवरी को प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

06:49 AM, 07-Feb-2025

10 फरवरी को आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, पांच घंटे रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को संगम स्नान करेंगी। वह करीब पांच घंटे यहां रहेंगी। इस दौरान वह त्रिवेणी स्नान के साथ अक्षयवट, बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय से अनुमति के बाद मेला और पुलिस प्रशासन की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें राष्ट्रपति के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इसी के साथ राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई।

06:17 AM, 07-Feb-2025

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जनसैलाब, गुजरात के सीएम ने लगाई पवित्र डुबकी

आज महाकुंभ का 26वां दिन है। श्रद्धालु आस्था के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ में प्रतिदिन आम के साथ खास और राजनीतिक जगत के लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। खबर है कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज संगम में डुबकी लगाएंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें